-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Nari Report Reveals 40 Percent Of Women Feel Unsafe Living In Urban Areas
‘नारी 2025’ रिपोर्ट: भारत की 40% महिलाएं खुद को मानती हैं असुरक्षित, सबसे असुरक्षित हैं ये शहर
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
भारत में महिला सुरक्षा को लेकर जारी राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट और सूचकांक ‘नारी 2025’ ने चौंकाने वाले आंकड़े सामने रखे हैं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 40% महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Nari 2025 Report: देश के 31 शहरों की 12,770 महिलाओं से बातचीत के आधार पर तैयार इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 40% महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं, खासकर शहरी क्षेत्रों में।
ये रिपोर्ट बताती है कि जैसे ही शाम ढलती है, सड़कों पर रोशनी की कमी और पुलिस की गैरमौजूदगी की वजह से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डर और भी बढ़ जाता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर अक्सर छेड़खानी, घूरने और अश्लील टिप्पणियों का शिकार होती हैं। इससे उनका मानसिक और सामाजिक जीवन दोनों प्रभावित होता है।
‘नारी 2025’ रिपोर्ट में खुलासा
‘नारी 2025’ रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि महिलाएं स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, बस, मेट्रो और बाजारों में भी असहज महसूस करती हैं। कई बार लड़कियां इस उत्पीड़न का विरोध करती हैं, लेकिन बहुत सी महिलाएं शर्मिंदगी या सामाजिक दबाव के कारण चुप रह जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Navabharat Nishanebaaz: बातचीत में जमा ना खर्चा, हो जाए मंदिर पर चर्चा
टॉप लिस्ट में ये शहर
सबसे असुरक्षित शहरों की सूची में रांची सबसे ऊपर है, जहां 44% महिलाओं ने खुद को असुरक्षित बताया। इसके बाद श्रीनगर, कोलकाता, दिल्ली, फरीदाबाद, पटना और जयपुर का स्थान है। दिल्ली और फरीदाबाद में लगभग 42% महिलाएं असुरक्षा की भावना से जूझ रही हैं।
वहीं दूसरी ओर, कोहिमा को सबसे सुरक्षित शहर बताया गया है, जहां 80% से अधिक महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। अन्य सुरक्षित माने जाने वाले शहरों में विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, आइजोल, गंगटोक, ईटानगर और मुंबई शामिल हैं। इन शहरों में करीब 70% महिलाएं अपने परिवेश को सुरक्षित मानती हैं।
महिला सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती
इस रिपोर्ट ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत में महिला सुरक्षा अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। जब कोई लड़की अपने शहर से बाहर नौकरी या पढ़ाई के लिए जाती है, तो उसके परिवार को उसकी सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता सताती है।
यह भी पढ़ें: काशी-मथुरा पर RSS का बड़ा ऐलान, भागवत बोले- आंदोलन का समर्थन नहीं करेंगे; स्वयंसेवक खुद…
महिलाओं के लिए सड़क पर चलना, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करना या रात के समय बाहर जाना एक मानसिक बोझ बनता जा रहा है। रिपोर्ट इस बात पर जोर देती है कि केवल कानून बनाना काफी नहीं, बल्कि उनका सही तरीके से क्रियान्वयन और सामाजिक जागरूकता भी उतनी ही जरूरी है। ‘नारी 2025’ रिपोर्ट सरकार और समाज दोनों के लिए एक चेतावनी है कि अगर महिला सुरक्षा की दिशा में ठोस और व्यापक कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
Nari report reveals 40 percent of women feel unsafe living in urban areas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Jul 02, 2026 | 03:24 PMअंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Jul 02, 2026 | 03:24 PMवर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














