-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Namaz Was Offered At T2 Terminal Of Bengaluru Airport Bjp Questions Congress Government
बेंगलुरु एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल पर पढ़ी गई नमाज, बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर दागे सवाल
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Bengaluru Airport T2: बेंगलुरु एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल पर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने से बड़ा विवाद छिड़ गया है। बीजेपी ने इसे हाई-सिक्योरिटी जोन का उल्लंघन बताते हुए सरकार से जवाब मांगा है।

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर नमाज का वीडियो वायरल, फोटो- सोशल मीडिया
Kempegowda International Airport:बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग खुले में नमाज अदा करते नजर आ रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद कर्नाटक सरकार अब एयरपोर्ट पर धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है।
बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद छिड़ गया है। वीडियो में जो लोग नमाज पढ़ते दिख रहे हैं, वे मक्का जाने वाले यात्रियों के परिजन बताए जा रहे हैं। विवाद इसलिए बढ़ा क्योंकि एयरपोर्ट परिसर में पहले से ही एक निर्धारित नमाज रूम मौजूद है, इसके बावजूद उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा की। वायरल वीडियो में आसपास एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा कर्मी भी दिखाई दे रहे हैं।
बीजेपी ने सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल
यह वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर धार्मिक गतिविधियों को लेकर दोहरे रवैये का आरोप लगाया है। बीजेपी नेता विजय प्रसाद ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और आईटी मंत्री प्रियांक खरगे से सीधे सवाल किया। प्रसाद ने मंजूरी को लेकर कांग्रेस के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और आईटी मंत्री प्रियांक खरगे से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
How is this even allowed inside the T2 Terminal of Bengaluru International Airport?
Hon’ble Chief Minister @siddaramaiah and Minister @PriyankKharge do you approve of this? Did these individuals obtain prior permission to offer Namaz in a high-security airport zone?
Why is it… pic.twitter.com/iwWK2rYWZa — Vijay Prasad (@vijayrpbjp) November 9, 2025
सिद्धारमैया सरकार पर सीधे सवाल
विजय प्रसाद ने पूछा, “बेंगलुरु एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल में यह कैसे अनुमति दी गई?” उन्होंने यह भी पूछा कि क्या इन लोगों ने नमाज पढ़ने के लिए पहले से कोई अनुमति ली थी? बीजेपी नेता ने जोर देकर कहा कि यह एक हाई-सिक्योरिटी जोन है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ आरएसएस की पथ संचलन जैसी गतिविधियों पर रोक लगाती है, लेकिन ऐसी घटनाओं पर आंख मूंद लेती है, जो गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है।
यह भी पढ़ें: स्पाइसजेट विमान का हवा में फेल हो गया इंजन, कोलकाता में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
सरकार कर रही धार्मिक गतिविधियों पर बैन लगाने पर विचार
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, अब खबर है कि कर्नाटक सरकार एक नया दिशा-निर्देश जारी करने पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार जल्द ही ऐसा आदेश जारी कर सकती है जिसके तहत एयरपोर्ट परिसर में किसी भी तरह की धार्मिक या राजनीतिक गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित होगी।
Namaz was offered at t2 terminal of bengaluru airport bjp questions congress government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












