- Hindi News »
- West Bengal »
- Spicejet Planes Engine Failed Mid Air Forcing An Emergency Landing In Kolkata A Major Accident Averted
स्पाइसजेट विमान का हवा में फेल हो गया इंजन, कोलकाता में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
Kolkata Airport: मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट SG670 का इंजन बीच हवा में फेल हो गया, जिससे विमान में सवार पैसेंजर्स में हड़कंप मच गया। पायलट ने कोलकाता में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
- Written By: प्रतीक पांडेय

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स-सोशल मीडिया
Spice Jet SG670 Emergency Landing: बीती रात स्पाइसजेट की एक फ्लाइट का इंजन फेल होने से विमान में सवार पैसेंजर्स पैनिक हो गए। विमान के पायलटों और क्रू ने हालात संभालते हुए विमान की कोलकाता में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। हादसे में किसी भी तरह का बड़ा नुकसान और जनहानि नहीं हुई।
मुंबई से कोलकाता जा रहे स्पाइसजेट के विमान SG670 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उसका एक इंजन खराब हो गया। फ्लाइट का इंजन खराब होने की पुष्टि होते ही पायलट ने प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया। इस दौरान फ्लाइट के अंदर का माहौल थोड़े समय के लिए पैनिक (भयभीत) हो गया था।
बीच हवा में इंजन फेल, यात्री भयभीत
कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार विमान सुरक्षित उतर गया। रात 11:38 बजे पूरी तरह से इमरजेंसी अलर्ट हटा लिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने भी सभी के सकुशल होने की पुष्टि की है। फ्लाइट में मौजूद लोगों ने बताया कि सभी यात्री बेहद घबरा गए थे और डर गए थे। लेकिल सुरक्षित उतर जाने के बाद राहत की सांस ली।
सम्बंधित ख़बरें
भैरव: नाम नहीं परिणाम! भारतीय सेना ने लॉन्च की नई बटालियन, पोस्ट किया वीडियो, अमिताभ बच्चन का भी जिक्र
एमपी के फेमस आईएएस अफसर अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, पूर्व पत्नियां भी IAS, कौन हैं अंकिता धाकरे?
AI Impact Summit: दिल्ली में AI का महाकुंभ आज से, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; पिचाई-ऑल्टमैन समेत जुटेंगे कई दिग्गज
बिहार के कुर्सेला बाजार में ‘आग का तांडव’, एक साथ धधक उठीं सैकड़ों दुकानें; बेबस दिखे लोग, करोड़ों जलकर खाक
हवाई सफर की सुरक्षा पर चिंता
हाल के दिनों में इमरजेंसी लैंडिंग के मामलों में अप्रत्याशित रूप से इजाफा हुआ है। इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर लोगों ने चिंता जताई है। जनता ने सरकार से मांग की है कि सभी विमानों की तकनीकी जांच समेत अन्य सभी मानकों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए।
लगातार सामने आ रहे हैं तकनीकी खराबी के केस
यह पहली घटना नहीं है जब विमानों में तकनीकी खराबी सामने आई हो। लगभग छह दिन पहले, तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली-बेंगलुरु एअर इंडिया फ्लाइट को भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। इसी समय के आसपास, एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI174 की मंगोलिया के उलानबटार में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।
बीते समय में हुई एक बड़ी दुर्घटना ने भी सुरक्षित हवाई सफर को लेकर लोगों की चिंता बढ़ाई है।
यह भी पढ़ें: RJD की रैली में उतरने लगा सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, समर्थकों ने दिखाए झंडे; फिर जो हुआ…
कुछ महीने पहले ही एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गई। उस दुर्घटना में 12 क्रू मेंबर्स के साथ 242 पैसेंजर्स सवार थे। टेकऑफ के कुछ देर बाद विमान एक हॉस्टल की मेस से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। एक पैसेंजर को छोड़कर सभी की मौके पर मौत हो गई थी।
Spicejet planes engine failed mid air forcing an emergency landing in kolkata a major accident averted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मराठी गौरव दिन पर सेवा का संकल्प, 10 हजार छात्रों को शैक्षणिक किट; नासिक से शुरुआत
Feb 16, 2026 | 12:48 PMयूपी में लखनऊ, मेरठ और अयोध्या समेत 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे-चप्पे पर तलाशी जारी
Feb 16, 2026 | 12:46 PMहाई कोर्ट का मनपा को अल्टीमेटम: इतवारी के अवैध ढांचे पर तुरंत लें फैसला; 5 साल की देरी पर अदालत सख्त!
Feb 16, 2026 | 12:46 PMनागपुर प्रभाग 2: नालों में सड़ रही गंदगी, घरों में घुस रहा बदबूदार पानी; क्या महामारी का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Feb 16, 2026 | 12:38 PMभरी मीटिंग में छलके सुनेत्रा पवार के आंसू, अदिति तटकरे के इस इमोशनल पोस्ट ने रुलाया, देखें VIDEO
Feb 16, 2026 | 12:37 PMनासिक में शुरू किसान कॉल सेंटर स्कीम, 1 कॉल पर खेती की जानकारी; 22 भाषाओं में फ्री कृषि मार्गदर्शन
Feb 16, 2026 | 12:37 PMConstipation Relief: पेट की गंदगी को साफ कर देगा यह 1 नुस्खा; कब्ज होगा छूमंतर और चेहरे पर आएगा ग्लो
Feb 16, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














