पत्नी को क्रिकेट बैट से दम तोड़ने तक पीटता रहा पति, किसी और से अफेयर के शक ने उजाड़ा परिवार

Telangana के संगारेड्डी में एक रियल एस्टेट कारोबारी पति ने पत्नी की हत्या कर दी। शक के चलते हुए झगड़े में उसने असिस्टेंट बैंक मैनेजर पत्नी को क्रिकेट बैट से पीटकर मार डाला। उसे पकड़ लिया गया है।
telangana news
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Telangana Crime News: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक रियल एस्टेट कारोबारी पति ने अपनी असिस्टेंट मैनेजर पत्नी की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पति को पत्नी पर किसी और शख्स के साथ अफेयर का शक था, जिसके चलते दोनों में अक्सर झगड़े होते थे।

यह घटना संगारेड्डी जिले के अमीनपुर थाना क्षेत्र में हुई। मृतक पत्नी की पहचान कृष्णावेनी के रूप में हुई है, जो अमीनपुर थाना क्षेत्र के केएसआर कॉलोनी में अपने पति ब्रह्मय्या के साथ रहती थी। मृतका कृष्णावेनी कोहिर डीसीसीबी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में कार्यरत थी। वहीं, उनके पति, ब्रह्मय्या, एक रियल एस्टेट कारोबारी हैं।

शक के चलते हैवान बना कारोबारी पति

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पति ब्रह्मय्या को अपनी पत्नी कृष्णावेनी पर शक हो गया था कि उसका किसी और शख्स के साथ अफेयर चल रहा है। इसी शक के कारण दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर गंभीर झगड़े होते रहते थे। पुलिस ने बताया कि एक रियल एस्टेट कारोबारी और बैंक असिस्टेंट मैनेजर ब्रह्मय्या और कृष्णावेनी का घर एक शक की वजह से बर्बाद हो गया।

झगड़ा बढ़ा और पति ने कर दिया बेरहमी से हमला

रविवार की सुबह इसी शक की बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच फिर से तीखी बहस हुई। झगड़े ने तुरंत हिंसक रूप ले लिया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। लोगों के अनुसार, ब्रह्मय्या गुस्से में पागल हो गया। उसने तुरंत पास रखा क्रिकेट बैट उठाया और कृष्णावेनी पर बेरहमी से हमला करते हुए कई बार वार किए। पुलिस ने बताया कि पत्नी चीखती रही, लेकिन हैवान पति को अपनी पत्नी पर जरा भी रहम नहीं आया। वह अपनी पत्नी को क्रिकेट बैट से तब तक पीटता रहा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। अमीनपुर सीआई नरेश ने मामले को लेकर बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद आरोपी पति ब्रह्मय्या को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अब हिरासत में लिए गए पति से पूछताछ कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com