-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Mp Cm Dr Mohan Yadav Deposited Rs 1600 Crore In The Accounts Of 81 Lakh Farmers Gave Joining Letters To Doctors
MP: सीएम डॉ. मोहन यादव ने 81 लाख किसानों के खातों में डाले 1600 करोड़ रूपए, डॉक्टरों को जॉइनिंग लेटर दिए
- Written By: प्रतीक मिश्रा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सूबे के 81 लाख किसानों के बैंक खतों में 1600 करोड़ रूपए की राशि सिंगल क्लिक से डाली है, इसके साथ ही सीएम यादव ने 512 आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे हैं।

मंदसौर में मीडिया से बात करते सीएम डॉ. मोहन यादव [स्रोत: सोशल मीडिया]
भोपाल: मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव मंदसौर पहुंचे, यहां उन्होंने करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम में पीएम मोदी भी वर्चुअली जुड़े, जहां मंदसौर में 300 करोड़ की लागत से बने मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया तो वही नर्सिंग महाविद्यालय का भूमिपूजन भी किया गया।
बताया जा रहा है कि आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने 512 आयुर्वेद चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। साथ ही प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की 1600 करोड़ से अधिक की द्वितीय किश्त भी डाली गई।
इसे भी पढ़ें : विमानों में बम की धमकी देने के एक और आरोपी की पहचान हुई, आतंक से जुड़े तार…
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को झटका, विशेष अदालत ने खारिज की जमानत याचिका
राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से गहरे नाले में गिरी कार; डूबने से 5 युवकों की मौके पर मौत
उज्जैन: सावन के सोमवार पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर जल्द होगा फैसला, कलेक्टर बोले- निर्णय शीघ्र लिया जाएगा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में जश्न; रोशनपुरा चौराहे पर नाचे छात्र और NSUI कार्यकर्ता
सीएम ने मंदसौर जिला प्रशासन द्वारा की गई एक नई पहल “मन से मंदसौर” के तहत उन बच्चों को दीपावली की भेंट दी जिनके माता-पिता की कोरोना के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसके साथ ही सीएम ने मंच से आमजन और आयुर्वेद चिकित्सकों को संबोधित करने हुए घोषणा करते हुए कहा कि, अब आयुर्वेद चिकित्सकों की सेवा की उम्र 62 वर्ष से बढ़कर 65 वर्ष की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : 70 से ज्यादा उम्र के बुजुर्गो को आज से मिलेगा 5 लाख का मुफ्त इलाज, 6 करोड़ बुजुर्गो को होगा फायदा
सीमे ने आगे कहा कि एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दोनों एक शरीर की दो आंखों के सामान है। ऐसे में अगर एलोपैथी में कार्य करने की उम्र 65 वर्ष है, तो आयुर्वेद में भी इसे बढ़ाया जाना जरूरी है। इतना ही नहीं सीएम ने मंच से मंदसौर से सुवासरा होते हुए उज्जैन जाने वाले मार्ग को फोर लेन करने की भी घोषणा की है।
मंदसौर-नीमच के कुछ इलाकों में होने वाली विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीएम यादव ने जल्द ही मंदसौर-नीमच में हॉर्टिकल्चर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव करने की घोषणा भी की है। सीएम डॉ मोहन यादव ने मंदसौर जिले में भी करीब 167 करोड़ से अधिक की सड़कों, शासकीय विद्यालय के भवनों और सीएम राइस स्कूल का भी लोकार्पण किया।
Mp cm dr mohan yadav deposited rs 1600 crore in the accounts of 81 lakh farmers gave joining letters to doctors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई लोकल में अब डिजिटल पहरा, 1,306 डिब्बों में लगेंगे CCTV, हर हरकत होगी कैमरे में कैद
Jul 26, 2026 | 08:31 AMपहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
Jul 26, 2026 | 08:28 AM26 जुलाई का इतिहास : जब 944 मिमी बारिश से थम गई थी मुंबई की रफ्तार, 1,000 से अधिक लोगों ने गंवाई थी जान
Jul 26, 2026 | 08:27 AMविद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
Jul 26, 2026 | 08:24 AMरोक दिए गए हैं हवाई हमले… अब उनके पास केवल दो रास्ते, ईरान जंग पर ट्रंप का अगला कदम क्या?
Jul 26, 2026 | 08:23 AMदिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को 7.5 लाख का पैकेज और स्टाइपेंड पाने का सुनहरा मौका
Jul 26, 2026 | 08:15 AMKargil Vijay Diwas: कारगिल के वो 5 वीर, जिन्होंने मेरठ का नाम इतिहास में अमर कर दिया, पढ़ें उनकी शौर्यगाथा
Jul 26, 2026 | 08:12 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














