-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp Board 10th English Paper Whatsapp Status Teacher Suspended Burhanpur
MP Board: टीचर ने WhatsApp स्टेटस पर लगाया 10वीं का अंग्रेजी पेपर; 3 सस्पेंड, जानें क्या दोबारा होगी परीक्षा?
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
MP Board Exams: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षिका ने नकल कराने के लिए प्रश्नपत्र वॉट्सऐप पर साझा कर दिया। प्रशासन ने शिक्षिका सहित तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

टीचर ने स्टेटस पर लगाया पेपर, फोटो- सोशल मीडिया
MP Board Paper Leak: मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान बुरहानपुर जिले में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एक प्राथमिक शिक्षिका ने परीक्षा की गोपनीयता भंग करते हुए प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर अपलोड कर दी। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शिक्षिका और केंद्र अध्यक्ष सहित तीन लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह चौंकाने वाली घटना बुरहानपुर जिले के नेपानगर स्थित तुकईथड़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की है। मंगलवार, 17 फरवरी को कक्षा 10वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान इनविजिलेटर के रूप में तैनात प्राथमिक शिक्षिका राजकुमारी सोनी ने एक बड़ी चूक की। आरोप है कि उन्होंने परीक्षा में अनुपस्थित एक छात्र की टेबल पर रखे प्रश्नपत्र की तस्वीर खींची और उसे अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर डाल दिया। पूछताछ में शिक्षिका ने कबूल किया कि उन्होंने यह फोटो एक अन्य व्यक्ति को भेजी थी ताकि पेपर हल करवाकर परीक्षार्थियों को नकल कराई जा सके।
कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: 3 अधिकारी सस्पेंड
मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) डॉ. सुदाम खाड़े ने कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षिका राजकुमारी सोनी के साथ-साथ परीक्षा केंद्र के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार कुलकर्णी और सहायक केंद्राध्यक्ष अनीता दीक्षित को गंभीर लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान इन सभी का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय बुरहानपुर रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
उज्जैन: फायर अधिकारी से मारपीट के बाद निगम का एक्शन, होटल किया सील; बुलडोजर कार्रवाई के दौरान 2 घंटे तक हंगामा
सीहोर: कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल और नवीन कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
पुलिस केस और कानूनी शिकंजा
प्रशासनिक कार्रवाई के अलावा, पुलिस ने भी इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार के अनुसार, शिक्षिका के खिलाफ मध्य प्रदेश मान्यता प्राप्त परीक्षा अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है। शिक्षिका को पुलिस थाने ले जाकर आगे की पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल था।
क्या लीक हुआ पेपर? दोबारा परीक्षा पर बड़ा अपडेट
इस घटना के बाद परीक्षार्थियों और अभिभावकों के बीच परीक्षा रद्द होने की आशंका बढ़ गई थी। हालांकि, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है। अधिकारियों का तर्क है कि टीचर ने सुबह 9:06 बजे फोटो अपलोड की थी, जबकि सभी 109 छात्र-छात्राओं को सुबह 8:40 बजे से पहले ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दे दिया गया था।
यह भी पढ़ें: एमपी में तंत्र-मंत्र के लिए गर्लफ्रेंड को मार डाला, मुस्कुराकर बोला-छोड़ो जो हुआ, सो हो गया यार, Video देखें
चूंकि पेपर वितरण के बाद फोटो साझा की गई, इसलिए इसे लीक की श्रेणी में नहीं रखा गया है। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई है, इसलिए फिलहाल दोबारा परीक्षा कराने की कोई योजना सामने नहीं आई है।
Mp board 10th english paper whatsapp status teacher suspended burhanpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि
Jul 10, 2026 | 07:08 AMUS Iran War: ट्रंप का अगला टारगेट मोजतबा खामेनेई, अमेरिका ने 170 ठिकानों पर की भीषण बमबारी
Jul 10, 2026 | 07:05 AMभंडारा: फिर्यादी से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने पर मामला दर्ज, ACB के जाल में करडी थाने का हवलदार
Jul 10, 2026 | 07:04 AMMoshi Building Collapse: कचरे के ढेर में दबे 8 लोग अब भी भगवान भरोसे, दिन-रात जारी रेस्क्यू; 1 लाश मिली
Jul 10, 2026 | 07:04 AMनागपुर: तलाक के बाद मानसिक तनाव में महिला ने की आत्महत्या, घर में मिला सुसाइड मैसेज
Jul 10, 2026 | 07:00 AMइंग्लैंड के आगे बेबस दिखी टीम इंडिया, 9 विकेट से मिली शर्मनाक हार; सीरीज भी गंवाई
Jul 10, 2026 | 07:00 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 जुलाई LIVE: आज से न्यूजीलैंड दौरे पर PM नरेंद्र मोदी; दिल्ली समेत 18 राज्यों में IMD अलर्ट
Jul 10, 2026 | 06:55 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














