-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Modi Govt Planning To Extend Parliamentary Committee Tenure Shashi Tharoor To Get Direct Benefit
मोदी सरकार का नया दांव, संसदीय समितियों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव; शशि थरूर की होगी चांदी
- Written By: सौरभ शर्मा
Modi Government संसद की स्थायी समितियों के कार्यकाल को लेकर एक बड़ा फैसला लेने जा रही, एक साल से बढ़ाकर 2 साल करने की तैयारी में है। हर साल पुनर्गठन से कई बिलों-रिपोर्टों की जांच अधूरी रह जाती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (फोटो- सोशल मीडिया)
Modi Government on Parliamentary Committee Tenure Extension: मोदी सरकार संसद की कार्यप्रणाली में एक महत्वपूर्ण बदलाव करने की तैयारी में है, जिसका असर दूर तक देखने को मिल सकता है। सरकार संसदीय स्थायी समितियों के कार्यकाल को एक साल से बढ़ाकर दो साल करने पर विचार कर रही है। इस कदम का मकसद समितियों के कामकाज में निरंतरता लाना है ताकि वे किसी भी विधेयक या नीतिगत मामले की गहराई से जांच-पड़ताल कर सकें। इस फैसले का एक दिलचस्प राजनीतिक पहलू भी है, जो सीधे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर से जुड़ता है।
संसदीय स्थायी समितियां लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इन्हें ‘मिनी संसद’ भी कहा जाता है क्योंकि ये तब भी काम करती हैं, जब संसद का सत्र नहीं चल रहा होता। इन समितियों में लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों के सांसद शामिल होते हैं। इनका मुख्य काम सरकारी विधेयकों की गहन समीक्षा करना, मंत्रालयों के बजट आवंटन की जांच करना और सरकार की नीतियों का विश्लेषण कर उसे जवाबदेह ठहराना है। ये समितियां सांसदों को किसी भी विषय पर विस्तार से अध्ययन करने का अवसर प्रदान करती हैं।
क्यों जरूरी है कार्यकाल बढ़ाना?
मौजूदा व्यवस्था के तहत इन महत्वपूर्ण समितियों का पुनर्गठन हर साल किया जाता है। कई सांसदों, जिनमें विपक्ष के सदस्य भी शामिल हैं, का मानना है कि एक साल का कार्यकाल किसी भी गंभीर विषय की तह तक जाने के लिए नाकाफी होता है। हर साल पुनर्गठन होने से काम की निरंतरता टूट जाती है और कई महत्वपूर्ण विधेयकों और रिपोर्टों पर चल रही जांच अधूरी रह जाती है। कार्यकाल को दो साल करने से सदस्यों को विषय को समझने और उस पर गहन अध्ययन करने का पर्याप्त समय मिलेगा, जिससे समितियों के काम की गुणवत्ता में सुधार होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
Electoral Reform: इटली में पीएम जॉर्जिया मेलोनी लाईं नया चुनावी फॉर्मूला, विपक्ष बता रहा तानाशाह
यह भी पढ़ें: ‘एक-एक उपद्रवी को कुचल देंगे’, UP में बिगड़े माहौल पर योगी का अल्टीमेटम, अधिकारियों को सख्त निर्देश
शशि थरूर की कुर्सी होगी और मजबूत
इस प्रस्तावित बदलाव का राजनीतिक महत्व भी कम नहीं है। कांग्रेस के मुखर सांसद शशि थरूर वर्तमान में विदेश मामलों की प्रतिष्ठित स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। मौजूदा समितियों का कार्यकाल 26 सितंबर को समाप्त हो गया है। यदि सरकार कार्यकाल को दो साल करने का निर्णय लेती है, तो शशि थरूर अपने अध्यक्ष पद पर अगले दो साल तक बने रह सकते हैं। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उन्हें पार्टी के अंदरूनी मतभेदों के बावजूद एक महत्वपूर्ण पद पर बने रहने का अवसर मिलेगा और वे विदेश नीति से जुड़े मामलों में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
Modi govt planning to extend parliamentary committee tenure shashi tharoor to get direct benefit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














