- Hindi News »
- India »
- Kiren Rijiju Mahabharata Remark Lok Sabha Speaker Chamber Protest Priyanka Gandhi Reaction Updates
मोदी को धमकी और स्पीकर को दी गाली…, वीडियो शेयर कर आगबबूला हुए किरेन रिजिजू, प्रियंका ने दिया जवाब
Congress MP Protest: लोकसभा अध्यक्ष चैंबर में कांग्रेस सांसदों के कथित हंगामे पर किरेन रिजिजू ने तीखा हमला किया है। रिजिजू ने इसे भयावह स्थिती बताया जबकि प्रियंका गांधी ने सभी आरोपों को खारिज किया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

किरेन रिजिजू और प्रियंका गांधी, फोटो- सोशल मीडिया
Lok Sabha Speaker Chamber Protest: संसद के बजट सत्र के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के चैंबर के भीतर हुई एक कथित घटना ने देश का राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। जहाँ सत्ता पक्ष ने कांग्रेस सांसदों पर स्पीकर के साथ अभद्रता और प्रधानमंत्री को धमकाने का आरोप लगाया है, वहीं विपक्ष ने इसे लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश बताया है।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कांग्रेस सांसदों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के लगभग 20 से 25 सांसद जबरन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के चैंबर में घुस गए। रिजिजू के अनुसार, इन सांसदों ने न केवल स्पीकर के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें गालियां दीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सीधे तौर पर धमकाया।
वीडियो शेयर कर किरेन रिजिजू
इस घटना पर निराशा जताते हुए रिजिजू ने भी एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और एनडीए के सांसदों ने हमेशा संयम बरता है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “अगर हमने अपने सांसदों को खुली छूट दी होती, तो वहां ‘महाभारत’ छिड़ जाता।” उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और कभी भी अपने सांसदों को शारीरिक रूप से डराने-धमकाने या मारपीट के लिए उकसाती नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
आज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
This is the illegal video clip taken by a Congress MP when 20-25 Congress MPs entered the Chamber of Hon’ble Speaker, abused him and threatened Honb’le Prime Minister. Our party believes in debate & discussion and never encourage MPs to threaten physically. https://t.co/bezzALc7D3 pic.twitter.com/iM0a50Z4rg — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 12, 2026
‘गैर-कानूनी’ वीडियो और प्रधानमंत्री को धमकी का दावा
विवाद उस समय और बढ़ गया जब किरेन रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप साझा की। उन्होंने इसे ‘गैर-कानूनी वीडियो क्लिप’ करार देते हुए कहा कि इसे एक कांग्रेस सांसद द्वारा तब बनाया गया जब वे लोग स्पीकर के चैंबर में हंगामा कर रहे थे। रिजिजू ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों ने स्पीकर के सामने यह तक कहा कि जब प्रधानमंत्री सदन में आएंगे, तब वे देख लेंगे कि क्या करना है। उन्होंने कहा कि स्पीकर ओम बिरला बहुत ही नरम दिल इंसान हैं, अन्यथा इस तरह के आचरण पर अब तक बहुत सख्त कार्रवाई हो चुकी होती।
प्रियंका गांधी का पलटवार: “गाली नहीं दी, मैं चुप बैठी थी”
दूसरी ओर, इन आरोपों के केंद्र में रहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रिजिजू के दावों को पूरी तरह से ‘झूठ’ बताया है। प्रियंका ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के किसी भी सांसद ने किसी को गाली नहीं दी है। हालांकि, उन्होंने यह स्वीकार किया कि विरोध के दौरान एक-दो सांसद थोड़े भड़क गए थे और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की थी, लेकिन इसे अभद्रता की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।
स्पीकर को abuse करने के आरोप पर प्रियंका गांधी का बयान – किसी ने किसी को गाली नहीं दी कुछ सांसद केवल अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे…में ख़ुद पीछे शांति से बैठी थी अंत में मैंने कुछ बाते स्पीकर को बोली – @priyankagandhi pic.twitter.com/Tz3KstR15v — राजकुमार पंडित (@_rajkumarpandit) February 12, 2026
किरेन रिजिजू के उस आरोप पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी सांसदों को लड़ने के लिए उकसा रही थीं, प्रियंका ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मैं वहां चुपचाप बैठी हुई थी। यह कहना कि मैं उन्हें उकसा रही थी, पूरी तरह गलत है।” प्रियंका ने दावा किया कि उन्होंने अंत में बहुत ही शांति और शालीनता के साथ अपनी कुछ बातें स्पीकर साहब के सामने रखी थीं।
संसदीय मर्यादा पर गहराता संकट
रिजिजू ने याद दिलाते हुए कहा कि वे स्वयं कई वर्षों तक विपक्ष में रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी इस तरह का व्यवहार नहीं किया जैसा आज कांग्रेस कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्षी सांसद अपने आचरण में सुधार करेंगे।
यह भी पढ़ें: …तो कभी भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे राहुल गांधी! सदन में सदस्यता रद्द करने और आजीवन चुनाव पर बैन का प्रस्ताव
फिलहाल, इस मामले ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच की खाई को और चौड़ा कर दिया है। जहां बीजेपी इसे ‘फिजिकल थ्रेट’ और संसदीय प्रोटोकॉल का उल्लंघन मान रही है, वहीं कांग्रेस इसे सत्ता पक्ष द्वारा गढ़े गए मनगढ़ंत आरोप बता रही है। आने वाले दिनों में इस ‘गैर-कानूनी’ वीडियो क्लिप और चैंबर के भीतर हुए संवाद को लेकर संसद में और अधिक हंगामा होने के आसार हैं।
Kiren rijiju mahabharata remark lok sabha speaker chamber protest priyanka gandhi reaction updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 12:07 PMइंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
May 18, 2026 | 12:03 PMकेरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
May 18, 2026 | 11:49 AMइजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
May 18, 2026 | 11:48 AMमहाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 18, 2026 | 11:45 AMअकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














