- Hindi News »
- India »
- Modi Government Made All Sections Including Minorities Equal Partners In Progress Mukhtar Abbas Naqvi
मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों समेत सभी वर्गों को तरक्की में बराबर का हिस्सेदार बनाया: मुख्तार अब्बास नकवी
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने बुधवार को कहा कि पिछले आठ वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार के “भेदभाव रहित विकास” के संकल्प ने अल्पसंख्यकों समेत सभी वर्गों को तरक्की में बराबर का हिस्सेदार-भागीदार बनाया है तथा यही माहौल ‘‘भारत विरोधी तत्वों” की बेचैनी का कारण है।
उन्होंने एक बयान में कहा कि भारत के सह-अस्तित्व का समावेशी संस्कार, किसी भी संकीर्ण सांप्रदायिक साजिश का शिकार नहीं हो सकता। नकवी ने कहा, “वसुधैव कुटुम्बकम्” के संस्कार और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के संकल्प का ही नतीजा है कि हिंदुस्तान में दुनिया के सभी धर्मावलंबी समानता, स्वतंत्रता और समावेशी माहौल में फल-फूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलकायदा, मुसलमानों की “हिफाजत” नहीं “मुसीबत” है जो इस्लाम को “सुरक्षा कवच” बनाकर इंसानियत को लहूलुहान करने के मंसूबों में लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
फतेहपुर मकबरा विवाद में मुख्तार अब्बास नकवी की एंट्री, कहा- वहां तांबेश्वर मंदिर था
राहुल के डेड इकॉनमी बयान पर BJP का हमला, कहा- भारत विरोधी मोगैंबो को खुश करते
BJP नेता नकवी का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, ‘आतंकी मरते हैं तो इन लोगों को अफसोस होता है’
‘आप चाहते हैं कि बूथ कैप्चर…’, मिल्कीपुर के एग्जिट पोल पर भड़के अखिलेश यादव, बीजेपी नेताओं ने लगा दी क्लास
नकवी ने कहा, ‘‘दुनिया भर में रहने वाले हर दस मुसलमान में से एक मुसलमान भारत में सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, धार्मिक, संवैधानिक स्वंत्रता और सुरक्षा के साथ रह रहा है। वहीँ पड़ोस के इस्लामिक देश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे जुर्म और जुल्म पर खामोशी की चुनिंदा अधिकारों और स्वतंत्रता की सोच आश्चर्यचकित करने वाली है।”
नकवी का कहना है, ‘‘भारत में तीन लाख से ज्यादा मस्जिदें हैं जहां इबादत होती है, इतने ही अन्य इबादतस्थल हैं। हजारों चर्च, गुरुद्वारे, बौद्ध प्रार्थना घर, पारसी और जैन मंदिर और पूजा स्थल हैं। इस तरह 50 हजार से ज्यादा पंजीकृत मदरसे हैं, 50 हजार से ज्यादा अन्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान। जो कई इस्लामिक देशों से भी ज्यादा हैं। यह सभी “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” और “अनेकता में एकता” की ताकत के एहसास को पुख्ता करते हैं।” (एजेंसी)
उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमानों सहित सभी अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा, सम्मान, हिंदुस्तान के संस्कृति-संस्कार-संकल्प का हिस्सा हैं। नकवी ने जोर देकर कहा, ‘‘पिछले आठ वर्षों में मोदी सरकार के “बिना भेदभाव के विकास” के संकल्प ने सभी वर्गों को तरक्की का बराबर का हिस्सेदार-भागीदार बनाया है। यही विश्वास और विकास का माहौल भारत विरोधी तत्वों की बेचैनी का कारण है।”
Modi government made all sections including minorities equal partners in progress mukhtar abbas naqvi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
Apr 03, 2026 | 09:09 PMकरियर और बिज़नेस में आ रही अड़चनों से कैसे मिलेगा छुटकारा? विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय
Apr 03, 2026 | 09:07 PMहवाई यात्रियों की जेब पर डाका! IndiGo की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी, एक्शन में आई सरकार; दी कड़ी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 09:00 PMDhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
Apr 03, 2026 | 08:57 PM‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
Apr 03, 2026 | 08:53 PM‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
Apr 03, 2026 | 08:48 PMक्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
Apr 03, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














