ब्रज में गुरु पूर्णिमा की धूम: राधे बाबा टीला पहुंचे मंत्री लक्ष्मी नारायण, गुरु-शिष्य परंपरा का बताया महत्व

Guru Purnima Mathura: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यूपी कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने मथुरा के राधे बाबा टीला पहुंचकर गुरु के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
Cabinet Minister Chaudhary Laxmi Narayan Seeks Guru Blessings on Guru Purnima in Mathura
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Chaudhary Lakshmi Narayan Reach Mathura Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने मथुरा के जयसिंहपुरा स्थित राधे बाबा टीला पहुंचकर अपने गुरु के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च

मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने गुरु के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान बनाए रखना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प

राधे बाबा टीला में दर्शन एवं पूजन के बाद कैबिनेट मंत्री वृंदावन स्थित श्री गौरांग बाबा के समाधि स्थल पहुंचे। वहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा आध्यात्मिक वातावरण में कुछ समय व्यतीत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने-अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त कर समाज में सेवा, सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।

ब्रज की पावन भूमि पर आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। गुरु पूर्णिमा के इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को और अधिक सुदृढ़ किया तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना, भारतीय संस्कृति और गुरु के प्रति सम्मान का संदेश प्रसारित किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com