-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- You Want Booth Capture Akhilesh Yadav Furious Over Milkipur Exit Poll Bjp Leaders Slams Him
‘आप चाहते हैं कि बूथ कैप्चर…’, मिल्कीपुर के एग्जिट पोल पर भड़के अखिलेश यादव, बीजेपी नेताओं ने लगा दी क्लास
- Written By: अभिषेक सिंह
मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के एग्जिट पोल आने के बाद अखिलेश यादव चुनाव आयोग पर भड़क गए। जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं, जिसमें यह सीट समाजवादी पार्टी के खाते से बीजेपी के खाते में जाती दिख रही है। एक तरफ जहां बीजेपी नेता एग्जिट पोल से खुश हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के नेता भला बुरा कहने से नहीं चूक रहे हैं।
इसी कड़ी में एग्जिट पोल पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें इन सब पर भरोसा नहीं है। इन्हें पैसा कौन देता है? वहीं अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘भारत को विश्वगुरु बनने का सपना दिखाया गया और आज क्या हो रहा है, नागरिक किस तरह की स्थिति में आ रहे हैं? मैं विदेशी मीडिया को भी बुलाना चाहता था कि मिल्कीपुर में क्या हुआ, जाति के आधार पर अफसरों की नियुक्ति की गई है।
क्या बोले थे सपा मुखिया?
इसलिए मैंने कहा कि अगर मुझे सफेद कपड़ा मिल जाता तो मैं चुनाव आयोग पर डाल देता। हमने 500 से ज्यादा शिकायतें कीं। अफसर हमारे लोगों को पीट रहे हैं। हमारे पास इसका सबूत भी है।’ इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘चुनाव आयोग मर चुका है, मैंने और समाजवादी पार्टी ने कल सुबह से 500 शिकायतें की हैं।’ अखिलेश यादव के इस बयान पर बवाल मचा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
बीजेपी नेताओं ने बोला धावा
गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने अखिलेश यादव के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘उन्हें और लकड़ी लानी चाहिए थी…उन्हें पंडित लाना चाहिए था। आज इतिहास का सबसे काला दिन है। जब वे जीते तो कफन नहीं लाए। राजनीति बद से बदतर हो गई है।’
‘अगर बूथ कैप्चरिंग…’
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘यह अभद्र भाषा है। अखिलेश यादव जीतते हैं तो चुनाव आयोग ठीक है। जब वे लोकसभा चुनाव जीते थे तब भी यही चुनाव आयोग था। अगर बूथ कैप्चरिंग और फर्जी वोटिंग करके चुनाव जीतना है तो चुनाव आयोग जरूर कार्रवाई करेगा।’
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, ‘संसद सत्र शुरू होते ही समाजवादी पार्टी ने सारी मर्यादाएं तोड़ दीं और स्पीकर के सामने चुनाव आयोग के लिए कफन पेश कर दिया। भारत की संसदीय कार्यवाही में ऐसा कुकृत्य अब तक कभी नहीं हुआ।
पात्रा ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और इसे मृत घोषित करना और इसके लिए कफन पेश करना लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा मांग करती है कि अन्य विपक्षी दलों का रुख स्पष्ट होना चाहिए और समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को संसद में इस कुकृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।
देश की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मिल्कीपुर उपचुनाव पर अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जनता का उन पर से विश्वास उठ गया है और जब वे ऐसी चीजें देखते हैं तो बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। 6 महीने पहले इसी चुनाव आयोग की खूब तारीफ हो रही थी और अब अचानक उसकी मौत हो गई है। क्या जनता पागल हो गई है? यही उनकी राजनीति है।
You want booth capture akhilesh yadav furious over milkipur exit poll bjp leaders slams him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














