BJP नेता नकवी का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, 'आतंकी मरते हैं तो इन लोगों को अफसोस होता है'

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस नेताओं पर आतंकियों के साथ नरम दिल रखने का आरोप लगाया। कहा कि ये लोग आतंकियों के मरने पर शोक जताते हैं। राष्ट्रीय मुद्दों पर कांग्रेस राजनीति न करे।
मुख्तार अब्बास नकवी का कांग्रेस नेताओं पर हमला
मुख्तार अब्बास नकवी का कांग्रेस नेताओं पर हमला
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत लाए जाने के बाद से सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर लगातार पलटवार कर रहे हैं। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा राणा की गिरफ्तारी का क्रेडिट ले रही है। वहीं भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि ये लोग आतंकवादियों की मरने पर अफसोस जताते हैं। आतंकियों के पक्ष में बातें करते हैं।

भाजपा नेता नकवी ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए बड़ा दिया है। उन्होंने आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग आतंकवादियों के प्रति पता नहीं क्यूं सहानुभूति रखते हैं। हाल ये है कि कुछ कांग्रेस नेता तो ऐसे हैं जो कई घोषित आतंकियों के मरने पर शोक व्यक्त करते हैं।

बाटला हाउस मुठभेड़ में कांग्रेस नेता के छलके थे आंसू

नकवी ने कहा कि आज देश आतंकवाद पर पूरी तरह से सख्त हो चुका है। आतंकियों के प्रति कोई मुरव्वत नहीं की जा रही है। वहीं पहले के दिनों में आतंकियों के प्रति ढीला रवैया अपनाया जाता था। कांग्रेस नेता तो आतंकियों के मरने पर आंसू तक बहाते थे। ओसामा बिन लादेन को जब मारा गया था तो एक कांग्रेसी नेता ने आतंकी की प्रशंसा में भी कसीदे पढ़े थे। यहां तक कि बाटला हाउस मुठभेठ में आतंकियों के मारे जाने पर कांग्रेस के ही शीर्ष नेता के आंसू छलक पड़े थे। आतंकवादियों के प्रति वह सहानूभूति जताने लगते हैं।

राणा के प्रत्यर्पण को राजनीतिक उद्देश्यों से न जोड़े कांग्रेस

नकवी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि तहव्वुर राणा मुंबई हमले का आरोपी है। यह घटना हर हिन्दुस्तानी के एक बुरी याद है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। विपक्ष राणा के प्रत्यर्पण को राजनीतिक उद्देश्यों से जोड़ने की कोशिश न करे। यह राजनीतिक नहीं राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है। देश की मोदी सरकार आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीतियों को लेकर सख्त है। अब पाकिस्तान पहले की तरह भारत की तरफ सिर नहीं उठाता है।

कांग्रेस के गुजरात अधिवेशन के बाद भाजपा ने भी कसी कमर

कांग्रेस सरकार ने हाल ही में गुजरात में अधिवेशन किया था। इसके बाद से भाजपा ने भी गुजरात को लेकर ग्राउंड लेवल पर काम शुरू कर दिया है। गुजरात में भाजपा सरकार 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करेगा। भाजपा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com