- Hindi News »
- India »
- Mukhtar Abbas Naqvi Comment On Rahul Gandhi Said Anti India Mogambo
राहुल के डेड इकॉनमी बयान पर BJP का हमला, कहा- भारत विरोधी मोगैंबो को खुश करते
Rahul Gandhi ने ट्रंप के द्वारा भारत को डेड इकॉनमी कहे जाने पर उसका सपोर्ट किया, इस पर नेताओं की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थी, अब इस पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने हमला किया है।
- Written By: सौरभ शर्मा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी व भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (फोटो- सोशल मीडिया)
Mukhtar Abbas Naqvi Comment on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था अब मृत हो चुकी है। राहुल गांधी के बयान का भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जमकर विरोध किया है। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा से ही ‘भारत विरोधी मोगैंबो’ को खुश करने की कोशिश करते हैं, इसलिए वो इस तरह के बयान देते रहते हैं। यह उसी का परिणाम है कि आज की तारीख में कोई उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहा है। आज उनकी बातों की कोई प्रासंगिकता नहीं रह गई है।
उन्होंने कहा कि मैं पिछले दो दशकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम कर रहा हूं। मैंने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर देखा है कि जब कभी-भी देश में किसी भी प्रकार की चुनौती आती है, तो वो पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करते हैं। वो दिन रात हमेशा देश की तरक्की के बारे में ही सोचते हैं। आज उनके नेतृत्व में भारत की एक अलग पहचान है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘वही हकदार हैं किनारों के, जो बदल दे भाव धारों के’। उन्होंने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक परिश्रम को रेखांकित करने के मकसद से कहा। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में भारत हर दिन कई नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और यह सब कुछ प्रधानमंत्री मोदी के अथक परिश्रम के परिणामों की वजह से ही हो पा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
हेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
हमारी सरकार ने चुनौतियों का सामना किया
उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों से हमारी सरकार है और इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि इन सालों में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह की चुनौतियों का सामना हमें करना पड़ा है। कहीं युद्ध हुए, तो कई खाद्य संकट पैदा हुआ, तो कहीं माहामारी जैसी स्थिति पैदा हुई, तो कहीं सैन्य अभियान हुए। लेकिन, इन तमाम संकट की स्थिति को हमारी सरकार ने अच्छे से हैंडल किया और यह उसी का नतीजा है कि आज हम वैश्विक मंच पर इस पायदान पर खड़े हैं।
इस्लाम का कवच पहनकर आंतक फैलाने की कोशिश
वहीं, मालेगांव विस्फोट मामले में न्यायालय के फैसले का उन्होंने स्वागत किया और कहा कि जब पूरी दुनिया में इस्लाम का सुरक्षा कवच पहनकर आतंक फैलाने की कोशिश की गई, उस समय भारत में भगवा आतंकवाद की अवधारणा स्थापित की गई। इसके पीछे का मकसद यह था कि वास्तविक आतंकवाद को सुरक्षित किया जाए। आतंकवादियों को बचाने के लिए राष्ट्रवादियों को निशाने पर लिया गया।
उन्होंने कहा कि इस हमले को जब अंजाम दिया गया था, तब प्रतिनिधिमंडल में मैं खुद गया था। तब सिक्योरिटी एजेंसी ने खुद इस बात की आशंका जताई थी कि इस हमले की आड़ में कुछ राष्ट्रवादियों को फंसाने की कोशिश की जा रही है। जिसका जिक्र हमने बाद में संसद में भी किया था और बाद में आगे चलकर इसका खुलासा भी हुआ था।
यह भी पढ़ें: ‘सिर से सामान गिरा और मच गई भगदड़’, संसद में मंत्री ने बताया कैसे मची अफरा-तफरी
SIR को विरोध सिर्फ राजनीति से किया जा रहा
वहीं, मतदान पुनरीक्षण को लेकर विरोधी दलों की ओर से किए जा रहे विरोध पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह सबकुछ राजनीति के तहत किया जा रहा है। याद कीजिए, जब सीएए लाया जा रहा था, तब भी इन लोगों ने यही शिगूफा छोड़ा था कि लोगों की नागरिकता चली जाएगी। लेकिन, आज क्या हुआ, क्या किसी की नागरिकता गई? नहीं गई ना। इसी तरह से यह लोग मतदान पुनरीक्षण को लेकर विरोध कर रहे हैं। लेकिन, इस विरोध की अपनी कोई प्रासंगिकता नहीं है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mukhtar abbas naqvi comment on rahul gandhi said anti india mogambo
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PMपत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
May 18, 2026 | 01:36 PMयवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
May 18, 2026 | 01:36 PMIET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
May 18, 2026 | 01:29 PMFirst Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
May 18, 2026 | 01:28 PMपरीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज
May 18, 2026 | 01:24 PMमुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
May 18, 2026 | 01:24 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM













