- Hindi News »
- India »
- Mcd Came To Its Senses After The Death Of 3 Students Sealing Drive Was Carried Out In These Areas Of Delhi
3 छात्रों के मौत के बाद होश में आई MCD, दिल्ली के इन इलाकों में चला सीलिंग ड्राइव
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर इलाके में बेसमेंट में चलने वाली क्लासेस को सील कर दिया गया। प्रसाशन ने एक्शन लेते हुए बेसमेंट में चलने वाली 5 IAS कोचिंग सेंटर को सील कर दिया है। जिसमें दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर का भी नाम शामिल है।
- Written By: शानू शर्मा

नई दिल्ली: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में हुए हादसे में 3 छात्रों की जान चली गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए कोचिंग के मालिक को गिरफ्तार किया है। वहीं अब MCD की भी नींद थोड़ी-थोड़ी खुलने लगी है।
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर इलाके में बेसमेंट में चलने वाली क्लासेस को सील कर दिया गया। प्रसाशन ने एक्शन लेते हुए बेसमेंट में चलने वाली 5 IAS कोचिंग सेंटर को सील कर दिया है। जिसमें दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर का भी नाम शामिल है।
छात्रों में आक्रोश का माहौल
छात्रों ने सरकार और प्रशासन पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि वो किसी हादसे के इंतजार में थे ताकि कुछ हो उसके बाद कार्रवाई करे। छात्रों द्वारा बताया गया कि इन बेसमेंट क्लास में एक बैच में 500 बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर एक महीने पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया। छात्रों में काफी आक्रोश का माहौल है और लगातार उनके द्वारा सरकार और प्रशासन के लापरवाही के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Mayor Election: MCD में बीजेपी का दबदबा बरकरार, प्रवेश वाही मेयर और डिप्टी मेयर चुनी गईं मोनिका पंत
उत्तम नगर में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट सख्त, हत्याकांड के आरोपियों के घरों को गिराने की कार्रवाई पर बढ़ी रोक
‘फैज-ए-इलाही’ के बाद ‘जामा मस्जिद’ का नंबर! HC के आदेश के बाद खलबली, अतिक्रमण के सर्वे के निर्देश
‘कूड़े के नाम पर मलबा’, AAP ने दिखाया BJP पार्षद का वीडियो, MCD में करोड़ों की लूट का दावा!
एक्शन मोड में MCD
राव कोचिंग इंस्टीट्यूट के बाहर ड्रेनेज सिस्टम को ढक कर बने फुटपाथ को बुलडोजर से तोड़ते हुए अतिक्रमणरोधी कार्रवाई की गई। आईएएस कोचिंग एकेडमी में शामिल दृष्टि आईएएस के नेहरू विहार स्थित बड़े सेंटर को एमसीडी की टीम ने सोमवार दोपहर सील कर दिया। इस बेसमेंट में 7-8 बड़े हॉल में कोचिंग क्लास लगने की बात सामने आई है। एक हॉल में 250 से 300 विद्यार्थी बैठते हैं।
नगर निगम की इस कार्रवाई को अब तक की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। निगम की अचानक हुई इस कार्रवाई के चलते कोचिंग सेंटर संचालक व बच्चे अपना सामान भी नहीं निकाल पाए। घंटेभर की कार्रवाई के बाद कोचिंग सेंटर के सभी गेट सील कर दिए गए। यह कोचिंग सेंटर वर्धमान मॉल के टावर नंबर एक, दो व तीन के बेसमेंट में चल रहा था।
Mcd came to its senses after the death of 3 students sealing drive was carried out in these areas of delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














