-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Mcd Byelection Aaley Iqbal Shoaib Iqbal Rebellion Aap Loss Chandni Mahal
केजरीवाल को अपनों से ही मिला धोखा! बगावत के खिलाफ एक्शन की तैयारी; गेम बिगाड़ने वाले की जाएगी कुर्सी?
- Written By: सौरभ शर्मा
MCD उपचुनाव के नतीजों ने AAP को पुरानी दिल्ली में एक बड़ा झटका मिला। पार्टी भले ही 3 सीटें जीतकर अपनी साख बचाने में कामयाब रही हो, लेकिन चांदनी महल की महत्वपूर्ण सीट पर उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।

केजरीवाल का गेम बिगाड़ने वाले विधायक की अब जाएगी कुर्सी? (फोटो- सोशल मीडिया)
Delhi MCD By-Election Analysis: दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव के नतीजों ने आम आदमी पार्टी को पुरानी दिल्ली में एक बड़ा झटका दिया है। पार्टी भले ही तीन सीटें जीतकर अपनी साख बचाने में कामयाब रही हो, लेकिन चांदनी महल की महत्वपूर्ण सीट पर उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार की मुख्य वजह विरोधी नहीं, बल्कि अपनों की बगावत रही। पूर्व विधायक शोएब इकबाल और उनके बेटे विधायक आले मोहम्मद इकबाल ने पार्टी लाइन से हटकर ऐसा खेल खेला कि आप का पूरा गणित बिगड़ गया। उन्होंने न सिर्फ अपना अलग उम्मीदवार उतारा बल्कि उसे जिताकर भी दिखाया। अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि क्या इस खुली बगावत की कीमत आले मोहम्मद इकबाल को अपनी विधायकी गंवाकर चुकानी पड़ेगी?
चांदनी महल सीट पर आम आदमी पार्टी की हार ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। यहां पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी मुदस्सिर कुरैशी को हार का मुंह देखना पड़ा, जबकि शोएब इकबाल समर्थित ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार मोहम्मद इमरान ने 4692 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इमरान को कुल 11814 वोट मिले, जबकि आप उम्मीदवार मुदस्सिर 7122 वोटों पर ही सिमट गए। यह वही सीट है जो आले मोहम्मद इकबाल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। पार्टी आलाकमान अब इस बात से बेहद नाराज है कि जिस विधायक को उन्होंने विधानसभा का टिकट और डिप्टी मेयर जैसा पद दिया, उसी ने चुनाव में पार्टी को हराने में सबसे अहम भूमिका निभाई।
पिता के लिए सीएम से भी टकरा गए
नतीजों के बाद विधायक आले मोहम्मद इकबाल के तेवर और भी तीखे हो गए हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे पूरी तरह अपने पिता शोएब इकबाल के साथ खड़े हैं। जीत का जश्न मनाते हुए उन्होंने कहा कि यह इलाके के शेरों की जीत है और साजिश करने वालों के मुंह काले हो गए हैं। वहीं, शोएब इकबाल ने भी अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय और संजय सिंह पर जमकर हमला बोला। उनका कहना है कि पार्टी ने उनकी पसंद के उम्मीदवार को टिकट न देकर गलती की। शोएब ने दावा किया कि उन्होंने केजरीवाल का घमंड तोड़ दिया है। उनका आरोप है कि केजरीवाल उनसे खुन्नस रखते थे, इसलिए पुरानी दिल्ली में उन्हें कमजोर करने की कोशिश की गई, लेकिन जनता ने बता दिया कि असली ताकत किसके पास है।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षा मंत्री बनते ही एक्शन में प्रह्लाद जोशी! पहले दिन अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक, देखें VIDEO
CJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
जंतर-मंतर आंदोलन खत्म होते ही DMRC का बड़ा फैसला, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर हुईं बहाल सेवाएं
यह भी पढ़ें: संसद में गूंजा ‘जिहाद’! वक्फ पर बोलते हुए सपा सांसद के आक्रामक बोल, कहा- शायद हमें जिहाद करना पड़ेगा
अब कांग्रेस हो सकता है नया ठिकाना
इस खुली बगावत के बाद आम आदमी पार्टी अब चुप बैठने के मूड में नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आले मोहम्मद इकबाल की विधानसभा सदस्यता रद्द करवाने की पूरी तैयारी कर रही है। उनके खिलाफ चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के तमाम सबूत जुटाए जा रहे हैं, जिन्हें आधार बनाकर विधानसभा स्पीकर से उनकी सदस्यता छीनने की शिकायत की जाएगी। दूसरी तरफ, इकबाल परिवार भी अपने भविष्य की प्लानिंग में जुट गया है। माना जा रहा है कि शोएब और आले इकबाल जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। असीम अहमद खान की आप में वापसी के बाद, अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि इकबाल परिवार के लिए कांग्रेस ही अब सबसे मुफीद नया सियासी ठिकाना होगा।
Delhi mcd byelection aaley iqbal shoaib iqbal rebellion aap loss chandni mahal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














