-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Mayawati Attacks Both Government And Opposition On Reservation
आरक्षण को लेकर खुलकर सामने आई मायावती, सरकार विपक्ष दोनों पर किया हमला, जानिए क्या है मामला?
- Written By: अभिषेक सिंह
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी आरक्षण को लेकर एक बयान में केन्द्र सरकार को घेरते बड़ा हमला बोला है। मायावती ने जो कुछ कहा उसके सियासी मायने क्या हैं समझते हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव से पहले एक बार फिर से आरक्षण का मुद्दा मैदान में आ गया है। सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर के फैसले के बाद इसे लेकर लगातार सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी आरक्षण को लेकर एक बयान में केन्द्र सरकार को घेरते बड़ा हमला बोला है। मायावती ने जो कुछ कहा उसके सियासी मायने क्या हैं समझते हैं।
एससी एसटी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केन्द्रीय कैबिनेट की सहमति के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरक्षण के मुद्दे को हवा दे दी है। शनिवार को एक प्रेस वार्ता में मायावती ने कहा कि केन्द्र सरकार अपने हित के मामलों पर जब चाहे संसद का सत्र बुला लेती है तो फिर एससी-एसटी आरक्षण के अति-महत्वपूर्ण मुद्दे के आश्वासन को पूरा किये बिना ही संसद को क्यों अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया?
यह भी पढ़ें:- रियासी में आतंकी हमले में मारे गए बस चालक की पत्नी को मिली सरकारी नौकरी, राज्यपाल ने सौंपा ज्वाइनिंग लेटर
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया: ओबीसी आरक्षण, धान बोनस और खरीदी को लेकर भाजपा का चक्का जाम, तिरोड़ा में ‘जेल भरो’ आंदोलन
Operation Sindoor पर राजनाथ सिंह के वायरल वीडियो का सच! केंद्र सरकार ने विपक्ष के दावों का दिया करारा जवाब
क्या BJP में शामिल होंगी TMC सांसद महुआ मोइत्रा, पार्टी में टूट की खबरों के बीच खुद बताईं मन की बात
TET पेपर लीक मामले में एक्शन में कांग्रेस, सपकाल-वडेट्टीवार ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
मायावती ने दिया ये बयान
इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर एससी-एसटी आरक्षण के मामले में केन्द्र की नीयत पाक-साफ है तो संसद का सत्र बुलाकर सम्बंधित संविधान संशोधन जरूर पारित करे, जिससे इस मुद्दे पर कांग्रेस व सपा सहित अन्य सभी पार्टियों की भी नीयत व नीति देश के सामने साफ हो जाएगी।
विपक्ष को भी बनाया निशाना
इस दौरान मायावती ने कांग्रेस व सपा आदि तथा उनके उन सभी नेताओं को आड़े हाथ लिया जो लोकसभा चुनाव के समय में संविधान बचाने के नाम पर संविधान की प्रति लेकर घूमते थे तथा रैलियों में उसे लहराया करते थे तथा बड़ी-बड़ी बातें किया करते थे और अब उनसे पूछें कि आज वे लोग कहाँ हैं जब आरक्षण के माध्यम से संविधान पर वास्तव में हमला हो रहा है। आज वे लोग चुप क्यों हैं? उन लोगों का ऐसा कृत्य विश्वासघात नहीं है, तो और क्या है?
क्या है मायावती का मकसद
मायावती के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में उनके स्टैंड को लेकर शोरगुल मच गया है। सियासी पंडितों के बीच कहासुनी में यह बात उठ रही है कि मायावती ने उपचुनाव से पहले आरक्षण को मुद्दा बनाकर पार्टी को फिर से मजबूत करना चाहती हैं। यही वजह है कि मायावती ने तेजी से यह मुद्दा लपका है। जिससे वह एक बार फिर से पार्टी में जान डाल सकें।
यह भी पढ़ें:- ममता बनर्जी के बाद पुलिस का ऐलान, महिला डॉक्टर के साथ बर्बरता करने वाले को मिलेगी कठोर सजा
Mayawati attacks both government and opposition on reservation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Methi Seeds For Hair: बालों की समस्या से हैं परेशान, तो मेथी का इस्तेमाल बन सकता है आपके लिए गेम चेंजर
Jun 28, 2026 | 10:00 AMबाल-बाल बचे 35 यात्री! भंडारा में विकास की खुली पोल, नई नाली धंसने से अनियंत्रित हुई एसटी बस
Jun 28, 2026 | 09:56 AMकेतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, डिलीट चैट्स की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्य आरोपी सिया गोयल पर गहराया शक
Jun 28, 2026 | 09:55 AMAncy Sojan Record: एंसी सोजन ने रचा इतिहास, लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा
Jun 28, 2026 | 09:55 AMअकोला में शाम तेज कड़कड़ाहट के साथ मौसम बदला, कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित
Jun 28, 2026 | 09:53 AMBharat Ratna 2024:पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देकर BJP ने साधे कई बड़े राजनीतिक निशाने?
Jun 28, 2026 | 09:47 AMज्योति वाघमारे का संजय राउत पर हमला, बोलीं- कांग्रेस के ‘सुपारीबाज’ प्रवक्ता; महिला आयोग में शिकायत की चेतावनी
Jun 28, 2026 | 09:44 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














