- Hindi News »
- India »
- Many People Died In Road Accident In Tamilandu Sivaganga District
तमिलनाडु में दो बसों की भीषण टक्कर से मची अफरा-तफरी, काल के गाल में समा गए 11 लोग, कई घायल
Tamil Nadu Bus Accident: तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में रविवार को दो बसों के आमने-सामने जोरदार टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हो गए।
- Written By: अर्पित शुक्ला

तमिलनाडु में दो बसों की भीषण टक्कर से मची अफरा-तफरी, काल के गाल में समा गए 11 लोग, कई घायल
Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में रविवार को दो बसों के बीच जोरदार टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा तिरुप्पत्तूर के पास कुम्मानगुडी रोड पर हुआ। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। एक बस तिरुप्पुर से कराईकुड़ी जा रही थी, जबकि दूसरी बस कराईकुड़ी से दिन्दिगुल की ओर जा रही थी।
शिवगंगा जिले के पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि टक्कर की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पुलिसकर्मी तथा स्थानीय लोग घायलों को बचाने के लिए दौड़ पड़े।
बस के उड़े परखच्चे
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण दोनों बसों का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कई यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस ने तुरंत घायलों को शिवगंगा जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने बताया कि कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
कोर्ट ने ट्रंप को दिया एक और झटका, टैरिफ के बाद डिपोर्टेशन पॉलिसी को बताया गैरकानूनी, रद्द करने का ऑर्डर
ट्रंप की जिद के सामने हारा ब्रिटेन! चागोस डील रोकी, बोले- आइलैंड्स सौंपने से पहले अमेरिका की मंजूरी जरूरी
कम नहीं हो रहा पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तनाव, दोनों सेनाओं में हुई फिर गोलीबारी, पक्तिया प्रांत में झड़प
आज की ताजा खबर 26 फरवरी LIVE: इजरायल में मोदी-नेतन्याहू की साझा प्रेस वार्ता, भारतीय PM ने कहीं कई बड़ी बातें
हादसे के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को तत्काल बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
यह भी पढ़ें- UP में भीषण हादसा: शादी में जा रहे परिवार को बस ने कुचला, 5 की मौके पर मौत, ऑटो के उड़े परखच्चे
मुरादाबाद और मोतिहारी में भी हादसा
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार का दिन एक परिवार के लिए काल बनकर आया। दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां एक बेकाबू रोडवेज बस ने ऑटो को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि देखने वालों की रूह कांप गई। इस दर्दनाक हादसे में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। वहीं, मोतिहारी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक साथ आठ से ज्यादा बाइक और एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई है तमाम लोगों के घायल होने की सूचना है।
Many people died in road accident in tamilandu sivaganga district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शादी से पहले अर्जुन तेंदुलकर का विराट अवतार, वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर मचाया तहलका, विरोधी हुए पस्त
Feb 26, 2026 | 07:20 PMजून तक भरे जाएंगे शिक्षकों के रिक्त पद, रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने पर भी मुहर, मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने किया ऐलान
Feb 26, 2026 | 07:17 PMअसम में नेहरू के स्टेच्यू पर चला बुल्डोजर! अधिकारी बोले- अपने आप गिर गई…तो कांग्रेस ने दिखा दिया VIDEO
Feb 26, 2026 | 07:15 PMNCERT विवाद के बीच आया शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान कहा- सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी से सहमत हूं
Feb 26, 2026 | 07:07 PMआमलकी एकादशी की पूजा इस कथा के बिना है अधूरी, जानिए कौन सी कथा
Feb 26, 2026 | 07:05 PMआखिरकार एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय, पहली झलक आई सामने, बेहद क्यूट लगे दूल्हा-दुल्हन
Feb 26, 2026 | 07:03 PM‘MARTI’ से बदलेगी महाराष्ट्र के अल्पसंख्यकों की किस्मत, सुनेत्रा पवार ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान
Feb 26, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














