
Manmohan Singh Death News Live Updates
नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज यानि शुक्रवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 9:30 बजे दिल्ली स्थित AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) मुख्यालय से निगमबोध घाट के लिए रवाना हुई जहां उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन, पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार और उसको लेकर मची सियासी हलचल से जुड़ी सारी अपडेट्स आपको यहां मिलने वाली है। इसके लिए आपको पेज स्क्रॉल करते रहना है….
28 Dec 2024 01:24 PM (IST)
नई दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित निगम बोध घाट मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। बताया जा रहा कि मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू , उपराष्ट्रपति धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित तमाम सियासी हस्तियां मौजूद रहीं।
#WATCH | Last rites of former Prime Minister #DrManmohanSingh performed with full state honours at Nigam Bodh Ghat in Delhi.
(Source: DD News) pic.twitter.com/P69QVWMSyd
— ANI (@ANI) December 28, 2024
28 Dec 2024 01:17 PM (IST)
Manmohan Singh Death News Live Updates : नई दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित निगम बोध घाट पूर्व पीएम मनमोहन का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इससे पूर्व राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित तमाम सियासी हस्तियों ने डॉ. सिंह को अंतिम विदाई थी। इस दौरान तीनों सेनाओं ने सलामी दी।
निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को सलामी दी गई।
📍 नई दिल्ली pic.twitter.com/Hyb5PW2obF
— Congress (@INCIndia) December 28, 2024
28 Dec 2024 12:26 PM (IST)
Manmohan Singh Death News Live Updates :पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहनसिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा। निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता और अन्य लोग मौजूद हैं।
#WATCH | Last rites of former Prime Minister #DrManmohanSingh to be performed at Nigam Bodh Ghat in Delhi
President Droupadi Murmu, Vice President Jagdeep Dhankhar, Prime Minister Narendra Modi, Union Ministers, Congress leaders and others present at Nigam Bodh Ghat.… pic.twitter.com/vP91hmlDna
— ANI (@ANI) December 28, 2024
28 Dec 2024 12:21 PM (IST)
Manmohan Singh Death News Live Updates :पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट पहुंच गया है। वहां लोग अंतिम दर्शन कर रहे हैं। अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित कई सत्ता व विपक्ष के नेता मौजूद हैं।
28 Dec 2024 12:02 PM (IST)
Manmohan Singh Death News Live Updates : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए पीएम मोदी निगम बोध घाट पहुंच गए हैं। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हैं।
28 Dec 2024 11:58 AM (IST)
Manmohan Singh Death News Live Updates : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट पर रखा गया।
#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh at Nigam Bodh Ghat for his last rites.
Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi.
(Source: Congress) pic.twitter.com/HJFv8GAPYP
— ANI (@ANI) December 28, 2024
28 Dec 2024 11:30 AM (IST)
Manmohan Singh Death News Live Updates : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा निगम बोध घाट पर पहुंच गई है। उनकी अंत्येष्टी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह जी 🇮🇳https://t.co/hDBG52dskJ
— Indian Youth Congress (@IYC) December 28, 2024
28 Dec 2024 10:45 AM (IST)
Manmohan Singh Death News Live Updates: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस दफ्तर से अकबर रोड से इंडिया गेट, इंडिया गेट से तिलक मार्ग, तिलक मार्ग होते हुए जा रही है। डॉ. मनमोहन का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर होगा। अंतिम यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के साथ आर्मी सेरेमोनियल ट्रक पर मौजूद हैं।
Bidding a final adieu to the former Prime Minister of India, Dr. Manmohan Singh.
His final journey begins from AICC HQ to the cremation ground, marking the last leg of his illustrious life.
His legacy will continue to inspire generations to come.
📍New Delhi pic.twitter.com/vZpPJi3m1h
— Congress (@INCIndia) December 28, 2024
28 Dec 2024 10:32 AM (IST)
AICC मुख्यालय से निगमबोध घाट के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर रवाना हो गया है। डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh being taken to Nigam Bodh Ghat for his last rites.
Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi.
(Source: Congress) pic.twitter.com/TXvK7UWFrh
— ANI (@ANI) December 28, 2024
28 Dec 2024 10:11 AM (IST)
Manmohan Singh Death News Live Updates : डॉ. मनमोहन सिंह की पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट के लिए रवाना हो गई है। यहां उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh brought to AICC headquarters.
The mortal remains will be kept there for the party workers to pay their last respects. pic.twitter.com/iVE8MqI9KN
— ANI (@ANI) December 28, 2024
28 Dec 2024 10:01 AM (IST)
Manmohan Singh Death News Live Updates : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर 10 जनपथ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गया है। मौके पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित तमाम कांग्रेस नेता मौजूद हैं। यहां से थोड़ी देर में उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी। डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
28 Dec 2024 09:14 AM (IST)
Manmohan Singh Death News Live Updates :पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर AICC के लिए रवाना, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़।
#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh being taken to AICC headquarters.
The mortal remains will be kept there for the party workers to pay their last respects. pic.twitter.com/TloxL0rAcW
— ANI (@ANI) December 28, 2024
28 Dec 2024 09:13 AM (IST)
Manmohan Singh Death News Live Updates :दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व प्रियंका गांधी पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा डीके शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया भी AICC मुख्यालय पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने वाला है। इससे पहले डॉ सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, party MP Priyanka Gandhi Vadra arrive at the AICC headquarters
Mortal remains of former PM Dr Manmohan Singh will be kept here at 8:30 am for the party workers to pay their last respects. After that last rites will… pic.twitter.com/7X084wDyTA
— ANI (@ANI) December 28, 2024
28 Dec 2024 08:47 AM (IST)
Manmohan Singh Death News Live Updates : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले निगमबोध घाट पर अंतिम सलामी की सुरक्षाबलों ने प्रैक्टिस की।
#WATCH | Delhi | Funeral march preparations underway at Nigambodh Ghat ahead of the last rites of former Prime Minister Dr Manmohan Singh
Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi. pic.twitter.com/smaZvtQDbR
— ANI (@ANI) December 28, 2024
28 Dec 2024 08:44 AM (IST)
Manmohan Singh Death News Live Updates : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले निगमबोध घाट पर अंतिम सलामी की सुरक्षाबलों ने प्रैक्टिस की।
28 Dec 2024 08:26 AM (IST)
Manmohan Singh Death News Live Updates : डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार एवं स्मारक विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार डॉ. सिंह के परिवार और सिख समाज की भावनाओं का सम्मान करे।
28 Dec 2024 08:18 AM (IST)
Manmohan Singh Death News Live Updates : मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके निज निवास से कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हो गया है। 8.30 बजे से 9.30 बजे तक उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद यहां से निगम बोध के लिए अंतिम यात्रा शुरू होगी।
#WATCH | Delhi: Vehicle in which the mortal remains of former PM Dr Manmohan Singh will be kept, reaches outside the residence of #DrManmohanSingh
Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi. pic.twitter.com/xlZvCyWVfu
— ANI (@ANI) December 28, 2024
28 Dec 2024 08:13 AM (IST)
Manmohan Singh Death News Live Updates : कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल उनका स्मारक बनाने की मांग कर रहे हैं, जिस पर सरकार ने सहमति दी है। इसके लिए एक ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया गया है। इससे पहले निगम बोध पर पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की थी। वेणुगोपाल ने कहा कि स्मारक बनाने के लिए सरकार पूर्व पीएम के लिए जगह तक तलाश नहीं पाई, ये उनका अपमान है।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार को पत्र लिख अत्येष्टि की जगह ही स्मारक बनाने की मांग की थी। गृहमंत्रालय ने देर रात जवाब दिया कि डॉ. सिंह के सम्मान में स्मारक बनाया जाएगा। लेकिन अभी जगह तय करने में कुछ दिन लगेगा।






