- Hindi News »
- India »
- Tribute To Manmohan Singh In Rss Meeting Language And Delimitation Dispute
RSS के मंच पर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, भाषा व परिसीमन विवाद पर संघ के सह कार्यवाहक बोले- देश को उत्तर-दक्षिण में…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 3 दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का शुक्रवार यानी आज बेंगलुरू में शुभारंभ किया गया। इस सभा में संघ का उदारवादी चेहरा एक बार फिर देखने को मिला।
- Written By: Saurabh Pal

मोहन भागवत और मुकुंद सीआर (फोटो- सोशल मीडिया)
बेंगलुरूः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 3 दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का शुक्रवार यानी आज बेंगलुरू में शुभारंभ किया गया। इस सभा में संघ का उदारवादी चेहरा एक बार फिर देखने को मिला। बैठक की शुरूआत में कांग्रेस नेता व पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व तबला वादक जाकिर हुसैन, प्रीतीश नंदी समेत संघ के दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान बीते करीब 2 साल से हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर के हालातों पर संघ के सह कार्यवाहक मुकुंद सीआर ने चिंता जताई। हालांकि उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे शांति के प्रयासों पर उम्मीद जताई है। मुकुंद सीआर ने कहा कि राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक बदलावों से उम्मीद की किरण दिख रही है, लेकिन अभी इसमें वक्त लगेगा।
उत्तर-दक्षिण में देश को बांटने की कोशिश
सम्बंधित ख़बरें
सपा सुप्रीमो का भाजपा पर वार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर लिखा- भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ
नासिक मनपा में BJP के मतभेद फिर सतह पर, स्थायी समिति चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल; पार्षदों ने जताई नाराजगी
असम में हो गया सीट बंटवारा…सीएम सरमा ने बता दिया सबकुछ, क्यों खास है इस बार का विधानसभा चुनाव?
अकोला मनपा सभापति चुनाव: स्थायी समिति के लिए विजय अग्रवाल का नाम रेस में सबसे आगे
इन सब के अलावा वर्तमान सियासी परिदृष्य पर संघ का विचार व्यक्त किया गया। तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच भाषा और परिसीमन को लेकर छिड़ी जंग पर कहा कि कुछ ताकतें देश की एकता को चुनौती दे रही हैं। वह उत्तर और दक्षिण के बीच बहस को बढ़ावा दे रही हैं। इसके साथ ही भाषा और परिसीमन विवाद को राजनीति से प्ररेति करार दिया है।
संघ के सह कार्यवाहक ने कहा कि सभी सोशल ग्रुप को साथ आना होगा। यह सही नहीं है कि हम आपस में लड़ें। अगर कोई दिक्कत है तो उसे मिलकर, सद्भावना से हल किया जा सकता है। हमारे स्वयंसेवक और अलग अलग विचार परिवार के लोग सद्भावना की पूरी कोशिश कर रहे हैं, दक्षिण भारत के राज्यों में खासकर प्रयास किए जा रहे हैं।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मुकुंद सीआर ने भाषा विवाद पर आरएसएस का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि संघ ने हमेशा मातृभाषा में पढ़ाई पर जोर दिया है। सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जहां भी संभव हो मातृभाषा के ही इस्तेमाल की वकालत की है। उन्होंने कहा कि दो भाषा या तीन भाषा फॉर्मूला को लेकर संघ का कोई रिजॉल्यूशन नहीं है, लेकिन मातृभाषा को लेकर संघ का रिजॉल्यूशन है।
हमारा मानना है कि समाज में भी हमें कई भाषाएं सीखनी चाहिए। एक मातृभाषा और दूसरी मार्केट लैंग्वेज सीखनी चाहिए। तमिलनाडु में हैं तो तमिल, दिल्ली में हैं तो हिंदी सीखने की जरूरत होगी। इसी तरह करियर लैंग्वेज जैसे इंग्लिश या दूसरी भाषा भी जरूरी हैं।
Tribute to manmohan singh in rss meeting language and delimitation dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 500 रुपये में बनें टैक्सी ऐप के मालिक, अमित शाह की भारत टैक्सी से ड्राइवरों की कमाई बढ़ाने की बड़ी योजना
Feb 23, 2026 | 08:01 PMMumbai News: अजित पवार को विधानमंडल की भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृतिस्थल बनाने की घोषणा
Feb 23, 2026 | 08:00 PMIND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया हारी, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने बना डाला ये महारिकॉर्ड
Feb 23, 2026 | 07:59 PM14 दिन और यूरोप की पूरी सैर! IRCTC के इस इंटरनेशनल पैकेज में शामिल है खाना, रहना-घूमना; अभी चेक करें डिटेल
Feb 23, 2026 | 07:58 PMवफादारी का सर्वोच्च बलिदान : जब आतंकियों की गोली के आगे ढाल बन गए सेना के ये बेजुबान ‘परमवीर’
Feb 23, 2026 | 07:58 PMभीख का कटोरा और शाही ठाठ! 7 करोड़ पाकिस्तानी गरीब, फिर भी मरियम नवाज ने खरीदा 1170 करोड़ का विमान
Feb 23, 2026 | 07:57 PMवंदे भारत में पिता ने बेटे को सिखाया सिविक सेंस, वीडियो ने जीता दिल
Feb 23, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














