- Hindi News »
- India »
- Loco Pilots Of Trains Demanded Fixed Duty Hours Like Pilots
इंडिगो फ्लाइट की समस्या नहीं सुलझी और अब ट्रेनें भी नहीं चलेंगी? लोको पायलटों ने बढ़ाई सरकार की चिंता
- Written By: रंजन कुमार
Railway Loco Pilot Demands: इंडिगो की उड़ानों वाले संकट के बीच रेलवे लोको पायलटों ने ड्यूटी घंटे घटाने की मांग कर दी है। अगर, बात नहीं बनी तो देश भर में ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ सकता है।

ट्रेन। इमेज-सोशल मीडिया
Railway Loco Pilot Demands: देश भर में इंडिगो का बड़ा फ्लाइट संकट चल रहा। हजारों यात्री कैंसिल फ्लाइट्स, लंबी देरी और बदली बुकिंग के बीच फंसे हैं। इसी परेशानी के समय में अब रेलवे के सामने भी एक नई चिंता सामने आ गई है। लोको पायलट यानी ट्रेन को चलाने वाले ड्राइवर अपने काम के घंटे तय करने की मांग पर जोर दे रहे। लोको पायलटों का कहना है कि बिना पर्याप्त आराम के वह हर दिन भारी थकान में ट्रेन चलाते हैं। इससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
पायलटों का तर्क है कि एयरलाइन पायलटों को इंडिगो संकट के बाद सरकार ने सख्त नियमों का सुरक्षा आधार देते हुए मंजूर किया तो रेलवे को भी ऐसी ही वैज्ञानिक वर्क सिस्टम अपनाना चाहिए। अगर, इन मांगों के लिए लोगों पायलट प्रदर्शन पर उतरते हैं तो फिर रेलवे के लिए मुश्किल हो सकती है।
6 घंटे तक सीमित की जाए ड्यूटी
लोको पायलटों ने सरकार से मांग की है कि उनकी ड्यूटी 6 घंटे तक सीमित की जाए। हर ड्यूटी के बाद 16 घंटे का फिक्स आराम मिले। हफ्ते में निश्चित ऑफ तय हो। उनके मुताबिक यह सुरक्षा के लिए जरूरी है। अगर, बातचीत ठप रही और कर्मचारी आंदोलन पर उतर आए तो इसका सीधा असर ट्रेनों पर पड़ सकता है। देरी, कैंसिलेशन और शेड्यूल में गड़बड़ियां बढ़ सकती हैं। वैसे ही जैसे इंडिगो के संकट में देश भर में हजारों फ्लाइट्स रुक गईं। इंडिगो का संकट 9वें दिन तक पहुंच चुका है। 2000 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल हो चुकी हैं। रेलवे लोको पायलटों की मांगें न मानी गईं और हालात बिगड़े तो देश की सबसे बड़ी यात्री सेवा प्रणाली दबाव में आ सकती है। इससे लाखों यात्री प्रभावित हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कैबिनेट में हुए बड़े फैसले, सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम अब मधु दंडवते टर्मिनस, जानें अन्य निर्णय
ट्रेन में समोसे की ट्रे पर पैर रखकर बैठा विक्रेता, वायरल वीडियो देख भड़के लोग
कन्फर्म टिकट के बाद भी यात्री की लगाई ‘Absent’, TTE और यात्री के बीच हुई जमकर बहस; वीडियो वायरल
यात्रियों को बड़ी राहत: मुंबई से जबलपुर और अजमेर के लिए अब नियमित चलेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें
लोको पायलटों की मांग क्यों बढ़ी?
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का कहना है कि वर्षों से वह सिर्फ इतना मांग रहे कि उनकी ड्यूटी मानव शरीर की क्षमता के हिसाब से तय की जाए। पायलट बताते हैं कि कई बार उन्हें 10 से 12 घंटे लगातार काम करना पड़ता है। लंबी रात की ड्यूटी, ओवरटाइम और बिना तय आराम के लगातार ट्रिप्स उन्हें मानसिक और शारीरिक थकान देती हैं। उनका तर्क है कि थका हुआ लोको पायलट न सिर्फ अपनी सुरक्षा, बल्कि हजारों यात्रियों की जान जोखिम में डालता है। इंडिगो मामले में पायलटों की थकान को गंभीरता से लिया गया और एफआरएमएस जैसी प्रणाली की बातें उठीं। उसके आधार पर लोको पायलट कह रहे कि दोहरे मानदंड नहीं होने चाहिए। उनकी मांग है कि रेलवे भी वैज्ञानिक और सुरक्षित कार्य प्रणाली के तहत नियम तय करे।
यह भी पढ़ें: Indigo Crisis: आज 450 फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट पर 134 उड़ानें रद्द, आंकड़े और चौंकाएंगे
इस बात पर रेलवे कर्मचारियों का गुस्सा
AILRSA ने कहा कि सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी अपनी स्थिति सुधारने के लिए आवाज उठाते हैं तो कार्रवाई होती है, लेकिन जब बड़ी निजी कंपनियां जैसे इंडिगो जो सुरक्षा नियमों को चुनौती देती हैं तो सरकार उनका पक्ष लेती दिखती है। एसोसिएशन का आरोप है कि इंडिगो द्वारा पायलटों के आराम और ड्यूटी समय से जुड़े नियमों का उल्लंघन होने के बाद भी सरकार ने नरमी दिखाई। इसके विपरीत रेलवे कर्मचारियों पर मामूली आंदोलन की स्थिति में कड़े कदम उठाए जाते हैं। उनका कहना है कि थकान जोखिम प्रबंधन प्रणाली दुनिया भर में साबित मॉडल और जब विमानन क्षेत्र के लिए मैंडेटरी है तो रेलवे के काम में इसे लागू करने में इतनी देरी क्यों हो रही?
Loco pilots of trains demanded fixed duty hours like pilots
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
RCB vs GT: धर्मशाला में पहले पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें क्वालीफायर-1 में दोनों टीमों की प्लेइंग XI
May 26, 2026 | 07:18 PMPadmini Ekadashi Rules : अधिकमास की पद्मिनी एकादशी के दिन बिल्कुल न करें ये गलतियां, पड़ेगा बहुत भारी
May 26, 2026 | 07:11 PM‘वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का मान…’, PM Modi के सफल 12 वर्ष पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई; कही बड़ी बात
May 26, 2026 | 07:07 PMक्या अब पानी से दौड़ेंगी कारें? पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म करने वाली नई टेक्नोलॉजी ने मचाई हलचल
May 26, 2026 | 07:05 PMबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित, अब 21 जून की जगह 28 जून को होगा एग्जाम
May 26, 2026 | 07:02 PMपिता समान चाचा बना ‘हैवान’, सागर में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
May 26, 2026 | 07:02 PMFragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
May 26, 2026 | 06:46 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














