1 मार्च से बंद होगा यूटीएस ऐप, अनारक्षित टिकट बुकिंग अब नए ‘रेलवन’ सुपर ऐप से होगी

Indian Rail 1 मार्च से यूटीएस ऐप बंद कर ‘रेलवन’ सुपर ऐप लॉन्च कर रही है। इसमें टिकट बुकिंग, पीएनआर ट्रैकिंग, लाइव ट्रेन स्टेटस और शिकायत निवारण जैसी सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।
UTS App
यूटीएस ऐप (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

UTS Mobile App Service Closure Update: भारतीय रेल 1 मार्च से अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले यूटीएस मोबाइल ऐप की सेवा बंद करने जा रही है। अब यात्रियों को टिकट बुकिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए नए सुपर ऐप 'रेलवन ऍप' पर स्थानांतरित होना होगा।

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नया प्लेटफॉर्म अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल है और यूटीएस की सभी सुविधाएं इसमें समाहित हैं।

यूटीएस ऐप 27 दिसंबर 2014 को शुरू किया गया था और इसके माध्यम से यात्री अनारक्षित टिकट, सीजन टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते थे। अब 'रेलवन' ऐप इन सेवाओं के साथ आरक्षित टिकट बुकिंग, पीएनआर ट्रैकिंग, लाइव ट्रेन स्टेटस और शिकायत निवारण जैसी सुविधाएं एक ही इंटरफेस पर उपलब्ध कराएगा।

ऐप की आवश्यकता नहीं पड़ेगी

डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने रेलवन ऍप पर अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3% की छूट की घोषणा की है। यह छूट यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल माध्यमों से भुगतान पर लागू होगी। यह योजना 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी।

वहीं आर वॉलेट से भुगतान करने पर 3% बोनस कैशबैक की मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी। रेलवन ऍप ऐप मेंआईआरसीटीसी रेल कनेक्ट एनटीएस, रेल मदद और 'फूड ऑन ट्रक' जैसी सेवाएं एकीकृत है, जिससे यात्रियों को अलग-अलग ऐप की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। रेलवे का दावा है कि यह ऐप टिकटिंग से लेकर शिकायत और भोजन ऑर्डर तक, रेल यात्रा की हर जरूरत का एकीकृत डिजिटल समाधान है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com