आसिम से लेंगे आजादी...शहबाज से लेंगे आजादी, इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक बवाल, इमरान समर्थकों ने किया विद्रोह

Pakistan News: पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थक बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतर आए हैं। उनकी रिहाई की मांग तेज़ है, प्रदर्शन खैबर पख्तूनख्वाह, लाहौर, कराची और इस्लामाबाद तक फैल चुके हैं।
PTI Supporters protest in Khyber Pakhtunkhwa
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ समर्तकों का विरोध प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

PTI Supporters protest in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान में जबरदस्त उथल-पुथल मची हुई है। इमरान खान के समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं। अब सिर्फ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के लोग ही नहीं, बल्कि आम लोग भी खान के समर्थन में दिखाई दे रहे हैं। इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक भारी तनाव देखने को मिला। इमरान की रिहाई के समर्थन में लाहौर और कराची में भी जोरदार प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनों के बीच इमरान समर्थकों ने सरकार को सख्त चेतावनी दी है। खैबर पख्तूनख्वाह में समर्थकों ने कहा कि अगर इमरान को रिहा नहीं किया गया, तो बिजली और गैस की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इतना ही नहीं, वे खान को शिफा अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग पर भी अड़े हुए हैं।

खान की आंख की समस्या और मुनीर पर आरोप

इमरान खान वर्तमान में अडियाला जेल में हैं और उनकी दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत रोशनी चली गई है। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर उन्हें अंधा करना चाहते हैं। इस स्थिति ने इमरान समर्थकों के प्रदर्शन को और भी जबरदस्त बना दिया है, जिससे सरकार परेशान है। वहीं खबरें यह भी हैं कि जरदारी पाकिस्तान छोड़कर चले गए हैं।

इसी बीच, इमरान खान के बेटों ने भी इंटरव्यू में आशंका जताई है कि अब वो शायद अपने पिता से कभी नहीं मिल जाएंगे। इमरान खान के बेटे कासिम खान ने कहा कि उनके पिता को डेथ सेल में रखा गया है, जहां उन कैदियों को रखा जाता है जिन्हें मौत की सजा दी जानी होती है। जहां रहना बहुत मुश्किल होता है। उनके पिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है,क्योंकि वो किसी भी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं है।

इमरान समर्थक नहीं बैठेंगे चुपचाप

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक इमरान को रिहा नहीं किया जाएगा, वे चैन से नहीं बैठेंगे। चाहे शहर हो या गांव, पाकिस्तान में जैसे जंग छिड़ गई हो। समर्थक कहते हैं कि मुनीर की नाक में दम कर दिया है और उनकी सबसे बड़ी मांग इमरान की रिहाई है। इमरान के समर्थकों में गहरा गुस्सा है और वे सरकार को कायर तक कह रहे हैं। उनका कहना है, “शेर को कैद करके लड़ने वाला बुजदिल होता है। दम है तो इमरान को रिहा करो और फिर दिखाओ।”

Navbharat Live
navbharatlive.com