-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Last Date To Apply For Higher Pension Is July 11
उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जुलाई
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: कर्मचारी पेंशन योजना (EPFO) के तहत अधिक पेंशन के लिए आवेदन करने की समय सीमा खत्म होते आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि एसोसिएशन ने पात्र सदस्यों को उच्च पेंशन विकल्प चुनने का विकल्प दिया है। ऐसे में अब इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जुलाई 2023 है। इसलिए, यदि आपने अभी तक उच्च पेंशन के लिए आवेदन नहीं किया है, तो समय सीमा से पहले कर लें। गौरतलब हो कि ईपीएफओ पहले ही दो बार समय सीमा बढ़ा चुका है।
आखिरी तारीख 11 जुलाई
दरअसल श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ईपीएफओ ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 4 नवंबर, 2022 को विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन के लिए पेंशनभोगियों/सदस्यों से आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की है। बता दें कि इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
ज्ञात हो कि पहले उच्च पेंशन विकल्प चुनने की समय सीमा 3 मई 2023 थी। इसे 26 जून 2023 तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद दूसरी बार समयसीमा बढ़ाई गई और आवेदन की आखिरी तारीख 11 जुलाई तय की गई। ऐसे में अब आपके पर उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने के लिए सिर्फ एक दिन ही बचा है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO Vishwas 2026: ईपीएफओ ने 6 महीने के लिए लॉन्च की नई स्कीम, पीएफ विवादों का होगा जल्द निपटारा
एम्प्लाॅयर्स को बड़ी राहत, EPFO ने शुरू की विश्वास 2026 योजना, विवादों का होगा डिजिटल और आसान निपटारा
सेविंग पर संकट, EPFO के नए नियमों को लेकर खड़े हो रहे गंभीर सवाल; बुढ़़ापे की सुरक्षा से भी समझौता
नौकरी करने वालों के लिए जरूरी खबर, PF से जुड़े नियम जानना है बेहद जरूरी
1.16% का अतिरिक्त भुगतान
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले मई में, श्रम मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया था कि उच्च पेंशन विकल्प चुनने वालों के मूल वेतन का 1.16 प्रतिशत का अतिरिक्त योगदान ईपीएफओ द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना में नियोक्ता के योगदान से लिया जाएगा। वर्तमान में, सरकार कर्मचारी पेंशन योजना में 15,000 रुपये के मूल वेतन पर सब्सिडी के रूप में 1.16 प्रतिशत का योगदान करती है।
अब तक, कर्मचारी ईपीएफओ की सामाजिक सुरक्षा योजना में 12 प्रतिशत का योगदान करते हैं। जबकि नियोक्ता के 12 प्रतिशत योगदान का 8.33 प्रतिशत ईपीएस में और 3.67 प्रतिशत कर्मचारी भविष्य निधि में जाता है। ऐसे में अगर आप भी उच्च पेंशन के लिए आवेदन करना चाहते है तो जल्द आवेदन करें।
Last date to apply for higher pension is july 11
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














