शिंदे ही नहीं मोदी से अर्नब तक इन पर भी कॉमेडी कर चुके हैं कुणाल कामरा
Kunal Kamra Controversies: कुणाल कामरा और विवादों का चोली दामन का साथ है, लेकिन इस बार उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री को निशाने पर ले लिया। यह गलती उन पर भारी पड़ रही है। कथित तौर पर उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री को गद्दार बताया है। जनता के साथ धोखा करने वाला शख्स बताया है। सोशल मीडिया पर कुणाल कामरा के वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा गीत पर अपने बोल लगा के उन्होंने कॉमेडी की है और वह उपमुख्यमंत्री एकनाथ के लिए इसी धुन पर गाना गा रहे हैं।
Mukhyamantri ko dekha toh aisa laga jaisa-
-Jalta Gujrat🔥
-Manipur mai raat🔥
-Nafrat ki baat🔥No wonder why bhakts get triggered 😂 pic.twitter.com/DE8NZGFLmY
— Dr Jun_x Critic (@Iamdrjun1) March 24, 2025
कुणाल कामरा ने भोली सी सूरत आंखों में मस्ती गीत पर एक और कॉमेडी गीत बनाया जिस पर उन्होंने गुनगुनाया थाने की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, हाय। दोनों ही गीत जिसमें कॉमेडी के माध्यम से एकनाथ शिंदे को निशाना बनाया गया है वायरल हो रहे हैं।
Maharashtra ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/FYaL8tnT1R
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 23, 2025
कुणाल कामरा के खिलाफ शिवसैनिकों का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया उन्होंने कुणाल कामरा के ऑफिस पहुंचकर तोड़फोड़ की उस स्टूडियो में भी तोड़फोड़ की जहां रिकॉर्डिंग की गई थी।
Reaction pic.twitter.com/oU1yCHjbmI
— Pratik Patel (@PratikVoiceObc) March 23, 2025
कुणाल कमरा इससे पहले भी विवादों में गिर चुके हैं। इंडिगो फ्लाइट में वह रिपब्लिक टीवी के संस्थापक अर्नब गोस्वामी के साथ एक वीडियो में नजर आए थे। तब उन्होंने अर्नब गोस्वामी को कायर कह दिया था।
कुणाल कामरा ने ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल की आलोचना की थी, उन्होंने कस्टमर की शिकायत और फेल हुए रिफंड मुद्दे को लेकर कंपनी पर आरोप लगाया था। सलमान खान पर भी कमरा जोक कर चुके हैं उसपर भी खूब विवाद हुआ था।
नोटबंदी के समय कुणाल कमरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की थी, इतना ही नहीं 2020 में उन्होंने मोदी की जर्मनी यात्रा पर एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने बैकग्राउंड में जन्मभूमि भारत के गीत को पिपली लाइव फिल्म के फेमस गाने महंगाई डायन खाए जात है से बदल दिया था जिसके लिए वीडियो में दिख रहे हैं 7 साल के लड़के के पिता ने उनके खिलाफ शिकायत कर दी थी। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग और दिल्ली पुलिस ने बाद में उन्हें ट्वीट हटाने के लिए कहा था।
साल 2020 में ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के लिए ब्राह्मण और बनिया टिप्पणी की थी। इस पर भी खूब विवाद हुआ था, इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद को लिखा गया उनका लेटर खूब वायरल हुआ था, इस पर भी विवाद देखने को मिला था, इस लेटर में उन्होंने विश्व हिंदू परिषद से मांग की थी कि वह महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे की निंदा करें।