- Hindi News »
- India »
- Exercise Vayushakti 77 Fighter Jets To Destroy 23 Targets Pokhran Border Pakistan Shaken
77 फाइटर जेट तबाह करेंगे 23 टारगेट, फिर थर-थर कांपेगा पाकिस्तान; पोखरण बॉर्डर पर दिखेगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का खौफ
Indian Air Force Exercise Vayu Shakti: भारतीय वायुसेना राजस्थान के पोखरण में पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन करने जा रही है, जिसे देखकर दुश्मन के पसीने छूट जाएंगे।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Vayu Shakti 2026: भारतीय वायुसेना पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन करने जा रही है, जिसे देखकर दुश्मन के पसीने छूट जाएंगे। राजस्थान के पोखरण में होने वाली ‘एक्सरसाइज वायुशक्ति’ में 77 फाइटर जेट और भारी मात्रा में विस्फोटक का इस्तेमाल होगा। सबसे खास बात यह है कि इस दौरान हाल ही में चर्चा में रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक भी देखने को मिलेगी।
आपको बता दें कि यह मेगा एक्सरसाइज 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी। ‘एक्सरसाइज वायुशक्ति’ करीब 2 घंटे 35 मिनट तक चलेगी। इस दौरान राफेल, सुखोई-30, मिग-29 और तेजस जैसे विमान आसमान में अपना दम दिखाएंगे। वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल नागेश कपूर ने साफ किया है कि इसका मकसद देश को अपनी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करना है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का संदेश स्पष्ट था कि भारत अपनी जमीन पर किसी भी आतंकी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा और उसका मुंहतोड़ जवाब देगा।
दुश्मन फिर एक बार देखेगा राफेल का दम
वायुशक्ति एक्सरसाइज के लिए जैसलमेर, जोधपुर, उत्तरलाई और फलौदी जैसे एयरबेस पूरी तरह एक्टिव रहेंगे। इसके अलावा हिंडन और बड़ोदरा से भी एयरक्राफ्ट उड़ान भरेंगे। इस दौरान करीब 12 हजार किलो विस्फोटक का इस्तेमाल कर 23 अलग-अलग टारगेट्स को निशाना बनाया जाएगा। इसमें दिन और रात की ऑपरेशनल क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा। इन टारगेट्स में स्ट्रैटजिक, टेक्टिकल, सर्फेस और एरियल टारगेट शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल फोटो, ‘एक्स’ पर तिरंगे के साथ दिखा खास लोगो
पुणे एयरपोर्ट फिर से हुआ शुरू, रनवे पर वायुसेना के फाइटर जेट में आई थी खराबी, 73 उड़ानें रद्द
US-Iran युद्ध से अमेरिका में हथियारों का सूखा, यूरोपीय देशों को डिलीवरी में हो रही भारी देरी
एयरफोर्स के फाइटर जेट की लैंडिंग और बंद करना पड़ा एयरपोर्ट….आधी रात को पुणे में क्या हुआ? सभी उड़ानें रद्द
ऑपरेशनल रोल में दिखेगा C-295 विमान
एक्सरसाइज में राफेल, जगुवार, अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर, चिनूक और स्वदेशी एलसीएच प्रचंड भी शामिल होंगे। खास बात यह है कि पहली बार सी-295 विमान को ऑपरेशनल रोल में देखा जाएगा। सेनाओं का तालमेल दिखाने के लिए एम-777 और एयर डिफेंस गन एल-70 के साथ स्पेशल फोर्स के कमांडो भी इसका हिस्सा बनेंगे। वाइस चीफ ने यह भी बताया कि 114 नए फाइटर जेट्स के लिए एमआरएफए योजना पर विचार चल रहा है, जिसमें राफेल या कोई अन्य विमान शामिल हो सकता है।
किराना हिल्स ‘स्ट्राइक’ पर कही बड़ी बात
पाकिस्तान के किराना हिल्स पर हुए धमाकों और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हुई स्ट्राइक को लेकर एयर मार्शल नागेश कपूर ने अहम जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय वायुसेना ने केवल आतंकी और पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था, जो बिल्कुल सही है। लेकिन किराना हिल्स के जो वीडियो ओपन सोर्स में दिख रहे हैं उनके बारे में वायुसेना को जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: कैसे लीक हुई जनरल नरवणे की किताब? पूर्व सेनाध्यक्ष ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, अब थमेगा या और बढ़ेगा बवाल?
उन्होंने कहा कि वहां जो धमाका हुआ, वह हमने किया या वहां की किसी इंसरजेंसी की वजह से हुआ, यह कहना मुश्किल है। संभव है कि वे वीडियो उन्होंने खुद बनाए हों। वायुशक्ति एक्सरसाइज के जरिए पाकिस्तान या चीन को संदेश देने के सवाल पर वाइस चीफ ने कहा कि हमारा काम अपनी क्षमताओं और ऑपरेशनल तैयारियों का प्रदर्शन करना है। इसे देखने वाले इसमें से क्या संदेश लेना चाहते हैं, यह पूरी तरह उन पर निर्भर करता है।
Exercise vayushakti 77 fighter jets to destroy 23 targets pokhran border pakistan shaken
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














