-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jd Vance India Visit Meets Pm Modi Key Issues Discussed
JD Vance India Visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पीएम मोदी की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए जारी चर्चा की पृष्ठभूमि में सोमवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पीएम मोदी (फोटो- पीटीआई)
नई दिल्ली: चार दिवसी भारत यात्रा पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री आवास पहुंचकर पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी और दोनों नेताओं के बीच क्या कुछ बातचीत हुई? वह कौन से मुद्दे हैं जिन पर अमेरिकी के नंबर दो के नेता और पीएम मोदी के बीच चर्चा हुई है?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए जारी चर्चा की पृष्ठभूमि में सोमवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने अपनी वार्ता में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते में प्रगति का स्वागत किया।
इन मुद्दों पर हुई बात
अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मोदी और वेंस ने ऊर्जा, रक्षा, सामरिक प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में जारी प्रयासों पर चर्चा की। वेंस और मोदी ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की और उसका सकारात्मक मूल्यांकन किया। वेंस के साथ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह इस वर्ष के अंत में ट्रंप की भारत यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
PM मोदी की इंडोनेशिया राष्ट्रपति से आज अहम मुलाकात, रक्षा और समुद्री सहयोग पर हो सकते हैं बड़े फैसले
भारत के ब्रह्मोस और आकाश के दीवाने हुए ये देश… PM मोदी के विदेशी दौरे से पहले पूर्व राजदूत का बड़ा दावा
हमारे पास भारत…US-इजरायल के बीच बढ़ा तनाव, नेतन्याहू ने वेंस को दिया करारा जवाब, इंडिया को बताया खास दोस्त
आज की मुलाकात के बाद, प्रधानमंत्री मोदी वेंस, उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी तथा उपराष्ट्रपति के साथ आए वरिष्ठ अमेरिकी सरकारी अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के लिए रात्रिभोज आयोजित करेंगे। वेंस और उनका परिवार पिछले सप्ताह इटली की यात्रा करने के बाद चार दिन की भारत की यात्रा पर आज सुबह दिल्ली पहुंचे। वह 2013 में जो बाइडेन की भारत की यात्रा के बाद पिछले 12 वर्षों में यहां आने वाले पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैं।
टैरिफ लगाने के बाद पहली यात्रा
वेंस की यह पहली भारत यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत समेत लगभग 60 देशों के खिलाफ व्यापक शुल्क व्यवस्था लगाने और फिर उसे स्थगित करने के कुछ सप्ताह बाद हो रही है। भारत और अमेरिका अब द्विपक्षीय व्यापार समझौता करने के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसमें शुल्क और बाजार पहुंच समेत विभिन्न मुद्दों के समाधान की उम्मीद है। वेंस और उनका परिवार जयपुर और आगरा भी जायेंगे।
पिछले महीने, अमेरिकी सहायक व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच ने भारत का दौरा किया था और द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के संबंध में भारतीय वार्ताकारों के साथ बातचीत की थी।अमेरिकी राष्ट्रपति के शुल्क विवाद ने वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं को जन्म दे दिया है। जवाबी शुल्क की घोषणा के कुछ दिनों बाद ट्रंप ने चीन को छोड़कर सभी देशों के लिए शुल्क पर 90 दिनों की रोक की घोषणा की।
देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अमेरिका, भारत पर अधिक अमेरिकी तेल, गैस और सैन्य उपकरण खरीदने के लिए दबाव डाल रहा है, ताकि व्यापार घाटे को कम किया जा सके, जो भारत के पक्ष में लगभग 45 अरब अमेरिकी डॉलर है। वर्ष 2023 में वस्तुओं और सेवाओं में कुल द्विपक्षीय व्यापार 190 अरब अमरीकी डॉलर के साथ अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था। वित्त वर्ष 2023-24 में, अमेरिका 4.99 अरब अमरीकी डॉलर के प्रवाह के साथ भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का तीसरा सबसे बड़ा स्रोत था।
Jd vance india visit meets pm modi key issues discussed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














