Jaipur: RSS के स्वयंसेवकों पर चाक़ूबाज़ी में 8 घायल, पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया

गुरुवार को जयपुर में RSS कार्यकर्ताओं द्वारा शरद पूर्णिमा के मौके पर आयोजित खीर वितरण कार्यक्रम में कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया। जहां चाक़ूबाज़ी में करीब आठ स्वयंसेवक घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
sms hospital jaipur
अस्पताल में भर्ती स्वयंसेवक [स्रोत : सोशल मीडिया]
Published on: 
Updated on: 

जयपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको द्वारा हर साल शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। गुरुवार को जयपुर के करणी विहार में आयोजित खीर वितरण कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगो ने अचानक चाकू तथा लाठियों से हमला बोल दिया, जिसमे कई लोग घायल हो गए।

कार्यक्रम में हमले की सुचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल भेजा गया तथा मौके पर मौजूद लोगो ने हमलवारों को पकड़ लिया था जिन्हे पुलिस के हवाले कर दिया गया है अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान हुए इस हमले में लगभग आठ स्वयंसेवक घायल हुए है, जिन्हे इलाज के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ तथा बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा सहित भाजपा, संघ से जुड़े अन्य लोग घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे है।

घटना को लेकर डीसीपी [पश्चिम] अमित कुमार ने कहा कि इस मामले में सात-आठ लोग घायल हुए है, जिन्हे इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है, सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जायेगा- कर्नल राठौड़

संघ के स्वयंसेवको पर हुए हमले को लेकर कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में कानून का राज है, अस्पताल में जाकर घायलों से बातचीत की है। हमले में शामिल आरोपियों पर जल्द ही सख्त एक्शन लिया जायेगा। आरोपियों को कार्यक्रम में मौजूद लोगो ने वहीं पकड़ लिया था, अब वे पुलिस हिरासत में है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com