-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Know How Many Encounters Up Police Has Done So Far During Cm Yogi Rule
‘मिट्टी में मिला देंगे’ को सच साबित कर रही यूपी पुलिस, सीएम योगी के राज में अब तक हो चुके हैं इतने एनकाउंटर
- Written By: अभिषेक सिंह
उत्तर प्रदेश के बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। जिसके बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस चर्चा में आ गई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ (डिजाइन फोटो)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। जिसके बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस चर्चा में आ गई है। कुछ दिनों पहले यूपी में एनकाउंटर से जुड़े एक डाटा सामने आया था। वहीं, पिछले महीने सितंबर में मंगेश यादव, अनुज प्रताप सिंह और जाहिद के एनकाउंटर के बाद सियासी पारा चढ़ गया था।
अगर योगी सरकार में पहले एनकाउंटर की बात करें तो वो सहारनपुर में हुआ था। 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सितंबर महीने में सबसे पहला एनकाउंटर मंसूर पहलवान का हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कई खूंखार अपराधियों का एनकाउंटर किया और कई एनकाउंटर पर सवाल भी उठे।
यह भी पढ़ें:- बहराइच हिंसा और राम गोपाल मिश्रा की हत्या के मामले में दो आरोपियों का एनकाउंटर, सरफराज और तालीम को लगी गोली
सम्बंधित ख़बरें
BJP में होगा बड़ा बदलाव? राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अमित शाह से मिले CM योगी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
UP में चुनावी बिसात बिछाने लगी BJP, घर-घर दस्तक देने की तैयारी, कार्यकर्ताओं को मिला बड़ा टास्क
UP में ताश के पत्तों की तरह फेंटे गए अधिकारी, एक ही झटके में 182 PCS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
20 मार्च 2017 से लेकर 5 सितंबर 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक यूपी पुलिस ने कुल 12 हजार 964 एनकाउंटर की जानकारी दी है। इसमें 207 संदिग्ध अपराधी मारे गए और 27 हजार 117 अपराधी गिरफ्तार किए गए। इन एनकाउंटर में 1601 अपराधी घायल हुए हैं। इन आंकड़ों पर गौर करें तो औसतन हर 13वें दिन एक लिस्टेड अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है।
17 पुलिसकर्मी भी हुए शहीद
योगीराज में हुई इन मुठभेड़ों में न सिर्फ अपराधी मारे गए, बल्कि 17 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। इतना ही नहीं इन एनकाउंटर्स में सैकड़ों पुलिसकर्मी घायल भी हुए। योगी सरकार में मारे गए अपराधियों पर 75 हजार से 5 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था।
क्या कहते हैं जातिवार आंकड़े
अगर जाति के हिसाब से अपराधियों को देखें तो इन मुठभेड़ों में 67 मुस्लिम अपराधी, 20 ब्राह्मण, 18 ठाकुर, 16 यादव, 14 दलित, 3 एसटी, 2 सिख, 8 अन्य ओबीसी समूह के अपराधी मारे गए। इसके अलावा अन्य जातियों और धर्मों के कुल 59 अपराधी मारे गए। यही वजह है कि अपराधियों की जाति को लेकर भी समय-समय पर राजनीति होती रहती है।
यह भी पढ़ें:- आटे में पेशाब मिलाने वाली नौकरानी गिरफ्तार, आठ साल से कर रही थी काम!
योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से उनके कार्यकाल की चर्चा एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई के लिए होती है। बहराइच हिंसा में मारे गए व्यक्ति के परिवार ने भी यूपी के सीएम से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की थी और कहा था कि उनका एनकाउंटर किया जाना चाहिए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए।
Know how many encounters up police has done so far during cm yogi rule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अतीक अहमद के बेनामी नेटवर्क पर ईडी का शिकंजा, ED की जांच के बीच अवैध निर्माणों पर चलेगा पीडीए का बुलडोजर
Jul 15, 2026 | 07:58 PMभोपाल डबल मर्डर मिस्ट्री सुलझी, संपत्ति हड़पने के लिए अंधे दंपत्ति की हत्या; दो सगे भाई गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 07:52 PMDelhi Riots Case: उमर खालिद को कड़कड़डूमा कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार के साथ हफ्ते में दो बार होगी ई-मुलाकात
Jul 15, 2026 | 07:49 PMRahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, BJP नेता की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज
Jul 15, 2026 | 07:48 PMसीएम देवेंद्र फडणवीस की किसानों को डबल सौगात, कर्जमाफी के बाद 48 हजार करोड़ के बिजली बिल भी माफ
Jul 15, 2026 | 07:44 PMOnePlus N6x की भारत में एंट्री तय, Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट, दमदार बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च
Jul 15, 2026 | 07:43 PMपंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल; फायरिंग का है मामला
Jul 15, 2026 | 07:41 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














