-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jack Dorsey Steps Down As Twitter Ceo Parag Agrawal To Be The New Ceo
जैक डोर्सी ने ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ा, पराग अग्रवाल को मिलेगी यह बड़ी जिम्मेदारी
- Written By: शुभम सोनडवले

नई दिल्ली. जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ (Twitter CEO) का पद छोड़ (Jack Dorsey Resign) दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट पर दी है। अब जैक डोर्सी के बाद ट्विटर के अगले सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) को बनाया गया हैं।
उल्लेखनीय है कि डोर्सी ने इससे पहले साल 2008 में ट्विटर के सीईओ के रूप में पद छोड़ दिया था, लेकिन 2015 में वे कंपनी में वापस आ गए।
जैक डोर्सी ने ट्विटर पर लिखा, “हमारी कंपनी में सह-संस्थापक से सीईओ से लेकर अध्यक्ष से लेकर कार्यकारी अध्यक्ष से लेकर अंतरिम-सीईओ से सीईओ तक की भूमिका निभाने के लगभग 16 वर्षों के बाद मैंने फैसला किया कि आखिरकार मेरे जाने का समय आ गया है। पराग (पराग अग्रवाल) हमारे सीईओ बन रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Elon Musk का नया धमाका: WhatsApp को टक्कर देगा X Chat, Zero Ads और 100% सुरक्षित
लिंडा याकारिनो ने X के सीईओ पद से दिया इस्तीफा, अब करेंगी इस कंपनी में काम
तुर्किए में एलन मस्क की कंपनी xAI के चैटबॉट Grok पर प्रतिबंध, जानें वजह
भारत-पाक तनाव के बीच X ने 8,000 से ज्यादा अकाउंट्स किए ब्लॉक, सोशल मीडिया सेंसरशिप पर छिड़ी बहस
not sure anyone has heard but, I resigned from Twitter pic.twitter.com/G5tUkSSxkl — jack⚡️ (@jack) November 29, 2021
हालांकि ट्विटर ने सोमवार अपने एक बयां में कहा कि, “जैक डोर्सी कंपनी के बोर्ड में तब तक बने रहेंगे जब तक कि उनका कार्यकाल 2022 में समाप्त नहीं हो जाता।”
डोर्सी ने अपने बयान में कहा, “मैंने ट्विटर छोड़ने का फैसला किया है क्योंकि मेरा मानना है कि कंपनी अपने संस्थापकों से आगे बढ़ने के लिए तैयार है।” उन्होंने कहा, “ट्विटर के सीईओ के रूप में पराग में मेरा विश्वास गहरा है। पिछले 10 सालों में उनका काम परिवर्तनकारी रहा है। मैं उनके कौशल, दिल और आत्मा के लिए बहुत आभारी हूं। यह उनका नेतृत्व करने का समय है।”
गौरतलब है कि डोर्सी को राजनेताओं और कार्यकर्ताओं के व्यापक दबाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने ट्विटर पर अभद्र भाषा, गलत सूचना और राजनीतिक नेताओं से आपत्तिजनक सामग्री के अन्य रूपों को नियंत्रित करने में अधिक सक्रिय भूमिका निभाई है। डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति पद के दौरान डोर्सी ने सोशल-मीडिया साथियों की तुलना में एक मजबूत फैसला लिया था। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को ट्विटर बैन कर दिया और कांग्रेस को बताया कि वह ऑनलाइन आयोजन के लिए कुछ जिम्मेदारी लेते हैं। जिसके कारण 6 जनवरी को कैपिटल हिल में दंगा हुआ था।
बता दें कि 45 वर्षीय डोर्सी भुगतान कंपनी स्क्वायर (Square Inc) के भी चीफ हैं। उन्होंने इस वित्तीय भुगतान सेवा प्रदाता कंपनी की स्थापना की थी। कुछ बड़े निवेशकों ने खुलकर यह सवाल उठाया था कि डॉर्सी कैसे कारगर तरीके से दोनों ही कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं?
उधर ट्विटर के ने सीईओ चुने जाने पर पराग अग्रवाल ने अपने अधिकारी ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा, “मैं सम्मानित और शुक्रगुजार हूं और मैं आपकी (जैक डोर्सी) निरंतर सलाह और दोस्ती के लिए आभारी हूं। मैं आपके द्वारा बनाई गई इस सेवा और उद्देश्य के लिए आभारी हूं, जिन्होंने महत्वपूर्ण चुनौतियों के बीच कंपनी का नेतृत्व किया।”
Deep gratitude for @jack and our entire team, and so much excitement for the future. Here’s the note I sent to the company. Thank you all for your trust and support ? https://t.co/eNatG1dqH6 pic.twitter.com/liJmTbpYs1 — Parag Agrawal (@paraga) November 29, 2021
बता दें कि पराग अग्रवाल ने IIT बाम्बे से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है। जबकि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है। उन्होंने ट्विटर में इंजीनियर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी और अब उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है।
पराग ट्विटर के सीईओ बनने से पहले सीटीओ के रूप में तकनीकी रणनीति और उपभोक्ता, राजस्व और विज्ञान टीमों में मशीन सीखने और एआई की देखरेख का काम देखते थे। उन्होंने ब्लूस्की प्रयास का नेतृत्व कर रहे थे, जिसका उद्देश्य इंटरनेट मीडिया के लिए एक खुला और विकेंद्रीकृत मानक बनाना था।
पराग ने ट्विटर से पहले माइक्रोसाफ्ट, याहू और एटीएंडटी लैब्स के साथ भी काम किया है। PeopleAI के मुताबिक ट्विटर के नए सीईओ की अनुमानित कुल संपत्ति 1.52 मिलियन डालर है।
Jack dorsey steps down as twitter ceo parag agrawal to be the new ceo
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














