-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Amid Indo Pak Tensions X Blocks More Than 8000 Accounts Sparking Debate On Social Media Censorship
भारत-पाक तनाव के बीच X ने 8,000 से ज्यादा अकाउंट्स किए ब्लॉक, सोशल मीडिया सेंसरशिप पर छिड़ी बहस
- Written By: सिमरन सिंह
X (पूर्व में ट्विटर) ने भारत सरकार के निर्देश पर देश में 8,000 से अधिक अकाउंट्स को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। यह जानकारी खुद X की ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम ने सार्वजनिक की है।

X 8000 अकांउट बैन। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने डिजिटल मोर्चे पर भी सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने भारत सरकार के निर्देश पर देश में 8,000 से अधिक अकाउंट्स को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। यह जानकारी खुद X की ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम ने सार्वजनिक की है।
भारत सरकार के आदेश पर उठाया गया कदम
X द्वारा साझा किए गए बयान के अनुसार, भारतीय सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि कंपनी इन अकाउंट्स को ब्लॉक नहीं करती, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है और भारत में मौजूद उसके कर्मचारियों को जेल तक भेजा जा सकता है। ब्लॉक किए गए अकाउंट्स में अंतरराष्ट्रीय मीडिया हाउस और मशहूर हस्तियों के अकाउंट्स भी शामिल हैं।
X has received executive orders from the Indian government requiring X to block over 8,000 accounts in India, subject to potential penalties including significant fines and imprisonment of the company’s local employees. The orders include demands to block access in India to… — Global Government Affairs (@GlobalAffairs) May 8, 2025
“कानून उल्लंघन का कारण नहीं बताया गया” – X
X का कहना है कि अधिकतर मामलों में सरकार ने यह नहीं बताया कि किन कानूनों का उल्लंघन किया गया है। कई बार न तो कोई ठोस कारण दिया गया और न ही सबूत साझा किए गए। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि ये अकाउंट्स केवल भारत में ब्लॉक किए जा रहे हैं ताकि प्लेटफॉर्म की सेवाएं देश में चालू रह सकें।
“हम सरकार के आदेशों से सहमत नहीं हैं, लेकिन हमें यह कठिन फैसला इसलिए लेना पड़ा ताकि भारत में लोग सूचनाओं से जुड़े रह सकें।” – X
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर-अबू धाबी सेंटर विवाद: NTA की जांच में सामने आया हैरान करने वाला सच, सोशल मीडिया के दावों की खुली पोल
सोशल मीडिया पर की गई गलती पड़ सकती है भारी, Preity Zinta केस से समझिए पूरा मामला
Instagram का बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल की हर फोटो पर लिख सकेंगे अलग कैप्शन, क्रिएटर्स के लिए नया क्रिएटिव फीचर
मुरैना जिला अस्पताल में हंगामा: नर्स ने अटेंडर को फेंक कर मारी ग्लूकोज की बोतल, वायरल हो रहा वीडियो
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
एलन मस्क की चिंता और पारदर्शिता की कमी
X, जो अब एलन मस्क के स्वामित्व में है, ने कहा कि वह आदेशों के पीछे पारदर्शिता की कमी को लेकर चिंतित है। “इस जानकारी को साझा न करना सरकार की जवाबदेही तय करने में बाधा बन सकता है और मनमाने निर्णयों को बढ़ावा दे सकता है।” – X
जमीनी हालात: ब्लैकआउट और आपात संकेत
इस कार्रवाई की पृष्ठभूमि में जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में सुरक्षा कारणों से ब्लैकआउट किया गया है। जम्मू एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश के बाद कच्छ, जालंधर, गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर जैसे शहरों में बिजली काटी गई। वहीं उधमपुर, पुंछ, किश्तवाड़, राजौरी जैसे इलाकों में सायरन बजाकर आपात चेतावनी जारी की गई। इन घटनाओं के बीच सोशल मीडिया पर सेंसरशिप की यह कार्रवाई नई बहस को जन्म दे रही है – क्या सुरक्षा के नाम पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में है?
Amid indo pak tensions x blocks more than 8000 accounts sparking debate on social media censorship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 12:10 AMBEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
Jun 21, 2026 | 11:59 PMमानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
Jun 21, 2026 | 11:19 PMPM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PMKolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
Jun 21, 2026 | 11:10 PM‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
Jun 21, 2026 | 11:10 PMमुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल
Jun 21, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM














