-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Isis Kashmir Threatens Gautam Gambhir For The Third Time Says Our Spies Are Present In Delhi Police
ISIS कश्मीर ने गौतम गंभीर को तीसरी बार धमकाया, कहा- दिल्ली पुलिस में मौजूद हैं हमारे जासूस
- Written By: मृणाल पाठक

नई दिल्ली: BJP सांसद (East Delhi BJP MP) और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Former Cricketer Gautam Gambhir) को एक बार फिर धमकी वाला ईमेल आया है। यह ईमेल भी कथित इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवेंट (ISIS) कश्मीर की ईमेल आईडी से आया है। गंभीर को तीसरी बार धमकी मिली है। इस तीसरी धमकी में गौतम गंभीर को कहा गया है कि ‘दिल्ली पुलिस और IPS श्वेता कुछ नहीं कर सकते। हमारे जासूस दिल्ली पुलिस में मौजूद हैं और तुम्हारे बारे में सारी जानकारी हमें मिल रही है।’
BJP MP Gautam Gambhir has allegedly received a third threat e-mail from ‘ISIS Kashmir’, Delhi Police also mentioned in the mail: Delhi Police — ANI (@ANI) November 28, 2021
इससे पहले भी आ चुके हैं धमकी वाले ईमेल
ज्ञात हो कि, गौतम गंभीर को 23 नवंबर की रात पहला ईमेल आया था, जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद गंभीर ने फ़ौरन इस बात की सुचना पुलिस को देकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लेकिन 24 को फिर उन्हें एक ईमेल आया, जिसमें लिखा था ‘कल तुम्हें मारना चाहते थे, बच गए, कश्मीर से दूर रहो’। इस धमकी भरे मेल के गंभीर के घर के बाहर का भी एक वीडियो भेजा गया था। गंभीर का आरोप है कि ये धमकी उन्हें ISIS कश्मीर ने दी थी।
नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर साधा था निशाना
पता हो कि, 20 नवंबर को BJP सांसद गौतम गंभीर ने नवजोत सिंह सिद्धू पर के पाकिस्तान के PM इमरान खान को बड़ा भाई बताने वाले बयान पर निशाना साधा था। दरअसल, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, जिसमें वह कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि पाकिस्तान के पीएम उनके ‘बड़े भाई’ जैसे हैं और वह उन्हें बहुत प्यार करते हैं। जिसके बाद गंभीर ने कहा था कि नवजोत सिद्धू अपने बच्चों को सीमा पर भेज दें। गौतम के इस बयान के बाद 23 नवंबर को उनको सबसे पहला धमकी भरा ईमेल आया था।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: ‘पार्टी का फैसला सर्वोपरि, आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंगे’, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव: उम्मीदवारी मिलते ही CM सम्राट चौधरी से मिले नीरज सिन्हा, कंधों पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव: जिले में धारा 163 लागू, एसपी और एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल; 250 कार्यकर्ता नजरबंद
Isis kashmir threatens gautam gambhir for the third time says our spies are present in delhi police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Project 17A: समुद्र में बढ़ेगी दुश्मनों की टेंशन, भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS महेंद्रगिरि
Jul 11, 2026 | 12:44 PMबाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, अमरनाथ यात्रा ने 8 दिनों में पार किया 2 लाख का आंकड़ा
Jul 11, 2026 | 12:35 PMदतिया उपचुनाव: ‘पार्टी का फैसला सर्वोपरि, आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंगे’, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान
Jul 11, 2026 | 12:35 PMजगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PMमास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PMWorld Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
Jul 11, 2026 | 12:30 PMGold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
Jul 11, 2026 | 12:29 PMवीडियो गैलरी

आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM












