- Hindi News »
- India »
- Investigation Of Money Laundering Case Against Sameer Wankhede Shifted To Delhi
समीर वानखेड़े के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच दिल्ली स्थानांतरित: ED ने अदालत को बताया
- Written By: शुभम सोनडवले

समीर वानखेड़े (फ़ाइल फोटो)
मुंबई. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय (Bombay High Court) को सूचित किया कि उसने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई जोन के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) के खिलाफ धनशोधन के मामले में जांच अपने दिल्ली कार्यालय को स्थानांतरित कर दी है।
ईडी ने कहा कि वानखेड़े को उनके खिलाफ मामले को रद्द कराने के लिये बंबई उच्च न्यायालय की जगह दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख करना चाहिए। अपने खिलाफ मामले को रद्द कराने के लिये पिछले हफ्ते बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले वानखेड़े ने अपनी याचिका पर फैसला होने तक जांच पर अस्थायी रोक लगाने और ‘दंडात्मक कार्रवाई’ (जैसे गिरफ्तारी) से सुरक्षा की मांग की है।
वानखेड़े के वकील आबाद पोंडा ने मंगलवार को न्यायमूर्ति पीडी नाइक और न्यायमूर्ति एन आर बोरकर की पीठ के समक्ष दलील दी कि जांच स्थानांतरित करने की ईडी की कार्रवाई ‘दुर्भावनापूर्ण’ है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: RTE प्रवेश प्रक्रिया में भारी देरी, चयन सूची के लिए माकपा और आजाद समाज पार्टी ने बोला धावा
बुलढाणा: धार्मिक स्थल के बाहर दो गुटों में खूनी संघर्ष; जमकर पथराव और लाठीबाजी, 3 गंभीर सहित 8 लोग घायल
अकोला: लूटमार और जानलेवा हमला करने वाली गिरोह का पर्दाफाश; एलसीबी ने मास्टरमाइंड समेत 3 नाबालिगों को दबोचा
अकोला गर्मी की छुट्टियों में एसटी बस का सफर हुआ महंगा; साधारण बसों के किराए में 10% की अस्थायी वृद्धि लागू
पोंडा ने कहा, “शुक्रवार तक, ईडी व्यक्तियों को समन भेजकर अपने मुंबई कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कह रहा था। लेकिन अब वानखेड़े की ओर से ये याचिका दायर किए जाने के बाद जांच दिल्ली स्थानांतरित कर दी गई है।”
वकील ने दावा किया कि ऐसा केवल यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि वानखेड़े को बृहस्पतिवार को बंबई उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवाई का अवसर नहीं मिले, जिसने पिछले साल उन्हें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के मामले में दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी।
ईडी की ओर से वकील हितेन वेनेगांवकर ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए जांच स्थानांतरित किये जाने का बचाव किया। उन्होंने कहा, “पूरी कार्यवाही को दिल्ली स्थानांतरित किया जा चुका है। सारे कागजात दिल्ली भेज दिए गए हैं। अब यहां कुछ नहीं है।” (एजेंसी)
Investigation of money laundering case against sameer wankhede shifted to delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PMRR vs RCB: रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी, राजस्थान के खिलाफ बेंगलुरु ने 8 विकेट खोकर बनाए 201 रन
Apr 10, 2026 | 10:40 PMइंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PMPhil Salt के नाम दर्ज हुए एक अनचाहा रिकॉर्ड, IPL में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले दुनिया के…
Apr 10, 2026 | 10:18 PMपहली विदेश यात्रा के लिए थाइलैंड बेस्ट है या वियतनाम? जानें कहां बचेगा आपका सबसे ज्यादा पैसा
Apr 10, 2026 | 10:10 PMनीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PMकाशीमीरा इलाके में एसिड टैंकर में धमाका, सुरक्षित बाहर निकाले गए सभी मजदूर
Apr 10, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM
बंगाल चुनाव 2026: दीदी का किला बचेगा या खिलेगा कमल? इन 5 चेहरों पर टिकी है हार-जीत की पूरी कहानी- VIDEO
Apr 10, 2026 | 09:43 PM
बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM














