- Hindi News »
- India »
- Influence Of Indian Passport Has Increased 124 Countries Have Made The Visa Process Easier Know Which Countries Are Included
भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी धमक 124 देशों ने वीजा प्रक्रिया को आसान किया…जानें कौन- कौन देश हैं शामिल
भारतीय पासपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती अहमियत से भारतीयों के लिए वीजा प्रक्रिया और यात्रा के रास्ते और भी आसान हो गए हैं। वर्तमान में 124 देशों ने भारतीयों के लिए वीजा प्रक्रिया को सरल बना दिया है।
- Written By: अमन उपाध्याय

भारतीय पासपोर्ट ( सोर्सः सोशल मीडिया )
नई दिल्लीः भारतीय पासपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अहमियत बढ़ती जा रही है, जिससे भारतीयों के लिए वीजा प्रक्रिया और यात्रा के रास्ते आसान हो गए हैं। वर्तमान में 124 देशों ने भारतीयों के लिए वीजा प्रक्रिया को सरल बना दिया है। इनमें वीजा मुक्त यात्रा, ई-वीजा और वीजा ऑन अराइवल जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे विदेशी यात्रा का अनुभव आसान और किफायती बन गया है।
दस वर्षों में देशों की संख्या हुई दोगुनी
विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले दस वर्षों में भारतीयों के लिए वीजा प्रक्रिया सरल बनाने वाले देशों की संख्या दोगुनी हो गई है। 2013-14 में 58 देश भारतीयों के लिए वीजा की सुविधाएं प्रदान करते थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 124 हो गई है।
जानेंं कौन-कौन से देश ई-वीजा, मुक्त वीजा यात्रा और वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दे रहे हैं
इसके अलावा, 58 देश ई-वीजा सुविधा प्रदान कर रहे हैं, जिनमें रूस,ऑस्ट्रेलिया, जापान, हांगकांग, इंडोनेशिया, मलेशिया, न्यूजीलैंड तथा यूएई प्रमुख रूप से शामिल हैं। 26 देशों ने वीजा मुक्त यात्रा की शुरुआत की है, जिनमें थाइलैंड, कजाकिस्तान, ईरान, भूटान आदि शामिल हैं। वहीं, 40 देश वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दे रहे हैं, जिसमें मिस्त्र, मॉरीशस, सऊदी अरब, कतर, ओमान, मंगोलिया आदि देश हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Citizenship Rules 2026: केंद्र सरकार ने बदले नागरिकता नियम, नाबालिगों और OCI कार्डधारकों पर बड़ा असर
Italy में गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीयों की निर्मम हत्या, कार में फरार हुआ अज्ञात भारतीय हमलावर
Maritime Crisis: पश्चिम एशिया के समुद्री मार्गों पर भीषण हमले, 17 जहाजों को बनाया गया निशाना, एक भारतीय की मौत
नेपाल के गोरखा में दर्दनाक सड़क हादसा… मनकामना मंदिर से लौट रहे सात भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हुई
जानेंं क्या होंगे इसके फायदे
1. वीजा केंद्र की आवश्यकता नहीं होगी
2. जिन देशों में अराइवल वीजा सुविधा है। उसे वहां पहुंच कर प्राप्त कर सकते हैं।
3. वीजा मुक्त देशों में यात्रा करने पर वीजा शुल्क की बचत होगी।
4. वीजा की सरल प्रक्रिया और शुल्क की कमी से विदेश यात्रा सस्ती और आसान हो जाएगी और आपके रूपयों की भी बचत होगी।
यूएई में वीजा आवेदनों की प्रक्रिया में सख्ती
हालांकि, यूएई ने दुबई के लिए पर्यटक वीजा आवेदनों की प्रक्रिया सख्त कर दी है, जिसके कारण खाड़ी देशों में जाने वाले भारतीयों के वीजा आवेदन अस्वीकृत हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले दुबई के 99% चीजा आवेदनों को मंजूरी दे दी जाती थी, लेकिन अब बड़ी संख्या में इन्हें अस्वीकृत किया जा रहा है। अब, यात्रियों को क्यूआर कोड के साथ होटल बुकिंग और वापसी टिकट की प्रति प्रस्तुत करनी अनिवार्य की गई है।
देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
Influence of indian passport has increased 124 countries have made the visa process easier know which countries are included
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gagan Narang Birthday: पायलट बनने के सपने से लेकर शूटिंग तक का सफर, राइफल दिलाने के लिए पिता ने बेच दिया था घर
May 06, 2026 | 10:55 AMChandrapur Wire Hazard Issue: बिजली खंभों पर लटकते तारों से खतरा; चंद्रपुर में निजी कंपनियों की लापरवाही उजाग
May 06, 2026 | 10:54 AMMP में जल्द हटेगा तबादलों से प्रतिबंध, अगली कैबिनेट में ट्रांसफर पॉलिसी को मिल सकती है मंजूरी, CM ने दिए संकेत
May 06, 2026 | 10:54 AMअघोरी पूजा के नाम पर 13 वर्षीय बच्ची से अत्याचार, POCSO के तहत केस दर्ज
May 06, 2026 | 10:52 AMबंगाल-तमिलनाडु के नतीजों से महाराष्ट्र में खलबली! काम नहीं किया तो नपेंगे मंत्री, CM फडणवीस ने दी चेतावनी
May 06, 2026 | 10:47 AMगर्मी में अनोखी पहल: यवतमाल जिले के अंबाली गांव की शादी में स्प्रिंकलर मंडप, मेहमानों को मिली एसी जैसी ठंडक
May 06, 2026 | 10:45 AMTalodhi Naik Water Crisis: चिमूर के तलोधी नाइक गांव में जलापूर्ति योजना ठप; नलों से आ रहा गंदा पानी
May 06, 2026 | 10:38 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














