- Hindi News »
- India »
- Indigo Started Flight Service Nine New Cities From Ghaziabad Hindon Airport
इन 9 शहरों के लिए Indigo ने हिंडन एयरपोर्ट से शुरू की फ्लाइट सर्विस, देखें लिस्ट
इंडिगो ने हिंडन एयरपोर्ट से नौ नए शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू की, जिनमें अहमदाबाद और इंदौर पहली बार शामिल हैं। इससे यात्रियों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और कुल उड़ानें बढ़कर 21 हो गईं।
- Written By: अक्षय साहू

हिंडन हवाई अड्डे से इंडिगो ने उड़ान सेवा शुरू की (फोटो- सोशल मीडिया)
गाजियाबाद: इंडिगो ने आज से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से नौ नए शहरों के लिए उड़ान सेवा की शुरू कर दी। इन शहरों में बेंगलुरू, कोलकाता, मुंबई, पटना, चेन्नई , वाराणसी, अहमदाबाद और इंदौर शामिल हैं। खास बात यह है कि अहमदाबाद और इंदौर के लिए हिंडन से पहली बार उड़ानें शुरू की जा रही हैं। अब यात्रियों को इन शहरों की फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।
अब तक हिंडन एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस, फ्लाई बिग और स्टार एयर ही अपनी सेवाएं दे रही थीं। अब इंडिगो भी इनमें शामिल हो गई है। इंडिगो की ये सभी फ्लाइट्स सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच उपलब्ध होंगी।g
एयरपोर्ट पर बढ़ी उड़ानों की संख्या
हिंडन एयरपोर्ट से वर्तमान में कुल 14 उड़ानें संचालित हो रही हैं, जो अब बढ़कर 21 हो गई हैं। इंडिगो की अहमदाबाद के लिए नई उड़ान शाम 5:35 बजे हिंडन से रवाना होगी और शाम 7:05 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। हालांकि, रविवार को यह सेवा सुबह 11:10 बजे उपलब्ध होगी, जो 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसी तरह इंदौर के लिए फ्लाइट हर दिन दोपहर 2:10 बजे हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और 3:30 बजे इंदौर पहुंचेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
सब कुछ प्री-प्लांट था…नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा, चैट्स पढ़ कर आप भी हो जाएंगे हैरान; देखिए यह डिजिटल सबूत
हिंसक प्रदर्शन के बाद योगी सरकार का बड़ा आदेश, नोएडा में न्यूनतम मजदूरी 21 फीसदी बढ़ाने का ऐलान
#WATCH गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा, “आज हम हिंडन हवाई अड्डे से 10 नए कनेक्शन शुरू कर रहे हैं। हम इंडिगो की मदद से ऐसा कर रहे हैं… पहले ऐसा लगता था कि यह दिल्ली का एक बैकअप हवाई अड्डा है… हालांकि, अब यह दिल्ली का बैकबोन हवाई… pic.twitter.com/ajlyLyeLIK — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2025
इन नई उड़ानों के शुरू होने से हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। वर्तमान में जहां प्रतिदिन औसतन 2000 यात्री यात्रा कर रहे हैं, वहीं यह आंकड़ा अब 3000 से अधिक हो सकता है। ऐसे में एयरपोर्ट के विस्तार की आवश्यकता भी तेजी से महसूस की जा रही है।
ये भी पढ़ें: भारत के लिए ‘वाटर बम’ है ड्रैगन का डैम, चीन की चाल को कैसे नाकाम करेगा भारत?
केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
हिंडन एयरपोर्ट पर हुए कार्यक्रम में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू शामिल हुए। उन्होंने अहमदाबाद और इंदौर के लिए शुरू हुई उड़ानो के हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा, आज हम हिंडन हवाई अड्डे से 10 नए कनेक्शन शुरू कर रहे हैं। हम इंडिगो की मदद से ऐसा कर रहे हैं। पहले ऐसा लगता था कि यह दिल्ली का एक बैकअप हवाई अड्डा है। हालांकि, अब यह दिल्ली का बैकबोन हवाई अड्डा बनने के लिए तैयार है। इससे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भार बहुत हद तक कम होगा।
Indigo started flight service nine new cities from ghaziabad hindon airport
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM












