- Hindi News »
- India »
- Operations Normal At Delhi Airport
IGIA: दोबारा पटरी पर लौटी दिल्ली एयरपोर्ट की आवाजाही, यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी करके जानकारी दी है कि अब से इस एयरपोर्ट पर ऑपरेटिंग एक्टिविटीज सामान्य रहेगी। भारत पाक के बीच तनाव कम होने के बाद ये फैसला लिया गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

दिल्ली एयरपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: भारत पाक के तनाव के बीच इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी दिल्ली एयरपोर्ट में यात्रियों की आवाजाही को बाधित कर दिया गया था। हालांकि पाकिस्तान के पीछे हटने के बाद शनिवार की सुबह से ही नॉर्मल ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया गया है। साथ ही यात्रियों के लिए कुछ एडवाइजरी भी जारी की गई है।
इस एडवाइजरी में कहा गया है कि वर्तमान समय में दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑपरेटिंग एक्टिविटीज को सामान्य कर दिया है। एविएशन सेक्टर की बदलती परिस्थितियों सहित सिक्योरिटीज के कारण कई फ्लाइट्स पर इसका असर अभी भी देखा जा सकता है।
Delhi Airport operations issues travel advisory. pic.twitter.com/jcbrqmHyh7 — ANI (@ANI) May 10, 2025
एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑपरेटिंग एक्टिविटीज फिलहाल सामान्य है। हालांकि, एविएशन सेक्टर की बदलती परिस्थितियों और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के आदेशों के अनुसार सिक्योरिटी उपायों में बढ़त के कारण, कुछ फ्लाइट्स के शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं और सिक्योरिटी चेक प्वाइंट पर प्रोसेस का समय लंबा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
ऑपरेशन सिंदूर में रखा इंसानियत का ख्याल, नमाजियों पर नहीं किए हमले; आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा खुलासा
दिल्ली-मुंबई के बाद आतंकिस्तान की Kolkata पर टेढ़ी नजर, राजनाथ सिंह के बयान पर बिलबिलाए आसिफ, दी गीदड़भभकी
ATF: समर वेकेशन का बजट बिगड़ा! नागपुर से गोवा-इंदौर जाना हुआ महंगा, टिकट के दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश
ऑपरेशन सिंदूर के चलते 32 एयरपोर्ट बंद किए थे बंद
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानी एएआई और संबंधित एविएशन अथॉरिटी ने नोटम जारी किया है। इसमें उत्तरी और पश्चिमी भारत में 32 एयरपोर्ट्स को सभी सीविल फ्लाइट संचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान किया गया है। इन एयरपोर्ट्स में भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, उधमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, हलवारा, हिंडन और जम्मू और जैसलमेर, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर) और लेह शामिल हैं। साथ ही, शिमला, श्रीनगर, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, थोइस और उत्तरलाई को भी बंद कर दिया गया है।
समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील
एयरलाइंस ने पैसेंजर्स से अनुरोध किया है कि वे डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए अपनी यात्रा से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें। इसका उद्देश्य ये है कि कड़े सिक्योरिटी चेक्स के कारण यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना ना करना पड़े।
Google Cloud के लिए भारत है सबसे बेस्ट, एमडी बेदी ने कही ये बड़ी बात
यात्रियों के लिए सलाह
एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट के समय से कम से कम 3 घंटे पहले पहुंचें।
अपने बैग की पैकिंग से जुड़े रूल्स को फॉलो करें।
सिक्योरिटी स्टाफ और एयरलाइंस कर्मचारियों के निर्देशों का पूरा सहयोग करें।
अपनी फ्लाइट की करेंट अपडेट ऑनलाइन चेक करते रहें ताकि किसी भी चेंजेंस की जानकारी मिल सके।
Operations normal at delhi airport
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 April: क्या आपकी राशि पर भारी है आज का दिन? वृश्चिक राशि वालों के लिए आई बड़ी चेतावनी!
Apr 16, 2026 | 12:05 AMलखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
Apr 15, 2026 | 11:50 PMIPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
Apr 15, 2026 | 10:48 PMVaishakh Amavasya Rules: वैशाख अमावस्या को गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Apr 15, 2026 | 10:44 PMLucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
Apr 15, 2026 | 10:27 PMJustice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM













