-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Indigo Crisis Igi Indira Gandhi International Airport Advisory Indigo Flight Operations Steadily Resuming Today Probable Fare
इंडिगो संकट के बीच IGI एयरपोर्ट ने दिया गुड न्यूज, जानें एडवाइजरी में क्या कहा
- Written By: अर्पित शुक्ला
Delhi Airport Advisory: एयरलाइंस के फ्लाइट ऑपरेशन के बुरी तरह से चरमराने के चलते देशभर के हजारों यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है।

इंडिगो संकट के बीच IGI एयरपोर्ट ने दिया गुड न्यूज, पर खून के आंसू रुलाएगा किराया
IndiGo Flight Operation Crisis: इंडिगो संकट के बीच यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर आई है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने एक एडवायजरी जारी करते हुए बताया है कि इंडिगो की उड़ान सेवाएं अब धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट रही हैं। जबकि एक दिन पहले एयरलाइन ने सिर्फ दिल्ली से ही लगभग 1,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी थीं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि हालात अब सुधार की दिशा में बढ़ रहे हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट स्टेटस ज़रूर चेक कर लें।
शुक्रवार को इंडिगो ने दिल्ली एयरपोर्ट से रात 12 बजे तक की सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी थीं। एयरलाइन ने इसे अपनी अब तक की सबसे गंभीर परिस्थिति बताया था। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने वीडियो संदेश में कहा कि 5 दिसंबर को स्थिति सबसे बदतर थी और 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। उन्होंने यात्रियों से माफ़ी मांगते हुए कहा कि 10 से 15 दिसंबर के बीच ऑपरेशन पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों को लेकर इंडिगो की क्रू मैनेजमेंट में बड़ी कमी रह गई, जिसके कारण इतनी बड़ी अव्यवस्था पैदा हुई। मंत्री ने बताया कि DGCA ने 1 नवंबर से नए नियम लागू किए थे, जिनका पालन एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी अन्य एयरलाइंस सही तरीके से कर रही हैं। उन्होंने कहा, “जो कुछ हुआ, वह इंडिगो टीम की मैनेजमेंट विफलता है। यात्रियों को राहत देने के लिए इंडिगो को फिलहाल अस्थायी छूट दी गई है।”
सम्बंधित ख़बरें
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
Gen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
इंडिगो को क्या छूट मिली?
DGCA ने इंडिगो को पायलटों की नाइट ड्यूटी से जुड़े नए नियमों में एक बार की छूट दी है, जो 10 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। इसके तहत रात 12 बजे से सुबह 6:50 बजे के बीच की ड्यूटी पर लगी कड़ी पाबंदियों को कुछ समय के लिए हटाया गया है। पायलट की छुट्टी को साप्ताहिक आराम (वीकली रेस्ट) माना जाएगा। यह कदम इंडिगो में पायलटों की कमी और यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए उठाया गया है।
पायलट एसोसिएशन क्यों नाखुश?
एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA) ने DGCA के इस फैसले पर एतराज़ जताया है। उनका कहना है कि सुरक्षा नियमों में ढिलाई देना एक खतरनाक उदाहरण बन सकता है। इंडिगो देश के एयर ट्रैफिक में 63% हिस्सेदारी रखती है, और इतने बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्री फंस गए। इस मुद्दे पर संसद में भी हंगामा हुआ।
यह भी पढ़ें- SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, इस राज्य में टाला गया फैसला
केंद्र सरकार का निर्देश
केंद्र ने इंडिगो मैनेजमेंट को आदेश दिया है कि यात्रियों को तुरंत रिफंड दिया जाए और भविष्य में ऐसी गड़बड़ी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। लगातार उथल-पुथल के बाद इंडिगो के उड़ान संचालन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहे हैं, लेकिन पूरी तरह सामान्य होने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं।
Indigo crisis igi indira gandhi international airport advisory indigo flight operations steadily resuming today probable fare
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Jul 27, 2026 | 06:15 AMबारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jul 27, 2026 | 06:14 AM11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
Jul 27, 2026 | 06:09 AMAaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM













