- Hindi News »
- India »
- Election Commission Extends Kerala Sir Date For Voter List Revision Amid Local Body Elections
SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, इस राज्य में टाला गया फैसला
Kerala SIR Date Extends: देश के 12 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) चल रहा है, लेकिन केरल और पश्चिम बंगाल में इसका विरोध हुआ।
- Written By: अर्पित शुक्ला

चुनाव आयोग
SIR in Kerala: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने शुक्रवार को केरल में होने वाले लोकल बॉडी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य के लिए SIR शेड्यूल को एक सप्ताह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह मांग कई दिनों से उठ रही थी। राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव 9 और 11 दिसंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 13 दिसंबर को की जाएगी।
ECI का यह फैसला केरल सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के बाद लिया गया। याचिका में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) के अंतर्गत आने वाले एन्यूमरेशन फॉर्म और संबंधित प्रक्रियाओं को जमा करने की अंतिम तिथियां बढ़ाने का अनुरोध किया गया था।
नई तारीखें क्या हैं?
सुप्रीम कोर्ट का 2 दिसंबर का निर्देश इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय महासचिव और केरल के विधायक पी. के. कुन्हालीकुट्टी की याचिका पर आया था, जिसमें राज्य में SIR शेड्यूल बढ़ाने की मांग रखी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
नशा मुक्त होगा जम्मू-कश्मीर! ड्रग तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर, कई अवैध ढांचे किए ध्वस्त, देखें VIDEO
हवा में सेल्फी लेना पड़ा भारी, इस देश ने लगाया अपने पायलट पर 55 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला
तमिलनाडु में वोटिंग के बीच TVK कार्यकर्ता गिरफ्तार, पोलिंग बूथ में घुसकर किया था ये काम
होटल में छिपा था दरिंदा…IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में कोर्ट सख्त, चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा साझा किए गए बदले हुए कार्यक्रम के अनुसार, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट अब 23 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी, जबकि पहले यह 16 दिसंबर निर्धारित थी। आयोग के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी, जो पहले 14 फरवरी 2026 तय थी। एन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन की आखिरी तिथि भी बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- बंगाल में रखी जाएगी बाबरी-स्टाइल मस्जिद की नींव…RAF-BSF तैनात, लाखों लोगों के जुटने का दावा
आदेश में ECI ने क्या कहा?
आदेश में कहा गया है, “मुख्य सचिव और मुख्य चुनाव अधिकारी केरल द्वारा दिए गए प्रस्तुतियों पर विचार करने के बाद, आयोग ने केरल राज्य के लिए SIR शेड्यूल को संबंधित तारीखों को एक सप्ताह आगे बढ़ाकर संशोधित करने का फैसला किया है।” यह संशोधन ECI द्वारा 30 नवंबर को पूरे देश में SIR शेड्यूल को एक सप्ताह बढ़ाने के कुछ दिनों बाद किया गया है।
Election commission extends kerala sir date for voter list revision amid local body elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बस 1 फैसला और जिंदगी बदल जाएगी, श्री प्रेमानंद जी महाराज का बड़ा संदेश
Apr 23, 2026 | 06:27 PMDavid Dhawan Interview: हिट फिल्मों के बाद भी कायम है दोस्ती, डेविड धवन ने याद किए सलमान खान संग पुराने दिन
Apr 23, 2026 | 06:22 PMनशा मुक्त होगा जम्मू-कश्मीर! ड्रग तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर, कई अवैध ढांचे किए ध्वस्त, देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 06:18 PMLIC HFL में जूनियर असिस्टेंट के 180 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Apr 23, 2026 | 06:18 PMपाकिस्तान क्रिकेट में ड्रग्स का हड़कंप: T20 WC में नशा करके खेला प्लेयर? 6 महीने के लिए बैन की लटकी तलवार
Apr 23, 2026 | 06:17 PMमहाभारत का युद्ध कहाँ हुआ था? जानिए वो जगह जो आज भी करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है
Apr 23, 2026 | 06:13 PMपुणे MHADA का धमाका: ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 295 फ्लैटों की बिक्री; 4 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
Apr 23, 2026 | 06:09 PMवीडियो गैलरी

The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM













