-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Indian Air Force Drill Jodhpur Barmer Airspace Pakistan Operation Sindoor
बॉर्डर पर मिलिट्री एक्सरसाइज करने की तैयारी में IAF, पाकिस्तान की बढ़ी धड़कन
- Written By: अक्षय साहू
भारतीय वायुसेना जोधपुर-बाड़मेर क्षेत्र में बुधवार को एयर एक्सरसाइज करेगी, जिसमें फाइटर जेट, ड्रोन और हेलीकॉप्टर शामिल होंगे। यह अभ्यास पाकिस्तानी सेना की ड्रिल की प्रतिक्रिया माना जा रहा है।

सीमा से सटे इलाकों में सैन्य अभ्यास करेगी वायुसेना (फोटो- सोशल मीडिया)
Operation Sindoor: भारतीय वायु सेना बुधवार को पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में एयर एक्सरसाइज करने जा रही है। इसके लिए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान से सटे जोधपुर और बाड़मेर की एयर-स्पेस को लेकर नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी कर दिया है। इसे पाकिस्तानी आर्मी की ओर से हो रही मिलिट्री एक्सरसाइज के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।
भारतीय वायुसेना के जोधपुर और बाड़मेर एयरबेस से तैनात फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर, टोही विमान और ड्रोन इस युद्धाभ्यास में भाग लेंगे। हालांकि अभी तक वायुसेना की ओर से इस अभ्यास को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। हालांकि कहा जा रहा है कि इसमें दुश्मन की वायु-रक्षा प्रणाली को निशाना बनाने वाले अभ्यास जैसे ‘सीड’ (SEAD) यानी सप्रेशन ऑफ एनेमी एयर डिफेंस और ‘डेड’ (DEAD) यानी डिस्ट्रक्शन ऑफ एनेमी एयर डिफेंस की ड्रिल शामिल होगी।
पाकिस्तान में बढ़ी हलचल
भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान में बेचैनी बढ़ गई है। दरअसल, अमेरिका ने पहलगाम आतंकी हमले के पीछे रहे लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट संगठन टीआरएफ (The Resistance Front) पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस कदम के बाद पाकिस्तान को एक बार फिर भारत की संभावित एयर स्ट्राइक का डर सताने लगा है। इसी आशंका के चलते पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।
सम्बंधित ख़बरें
IAF विंग कमांडर हनीट्रैप का शिकार, संवेदनशील सैन्य जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार; पाक कनेक्शन की जांच
सऊदी का पैसा, तुर्की के हथियार…पाकिस्तान पर हुआ हमला तो मिलकर करेंगे वार, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
BLA के खौफ से थर्राई पाकिस्तानी सेना! ऑटोमैटिक हथियारों से की अंधाधुंध फायरिंग, 200 वाहनों में लगाई आग
निर्मल पुर्जा समेत 5 पर्वतारोहियों के शव एयरलिफ्ट करके स्कार्दू लाए गए, सर्च ऑपरेशन आठवें दिन भी जारी
पाकिस्तान ने हाल ही में अपने एयरस्पेस को लेकर एक हफ्ते के लिए बंद करते हुए NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। हालांकि माना जा रहा है कि यह फैसला किसी सैन्य अभ्यास या मिसाइल परीक्षण के तहत भी लिया गया हो सकता है। नोटम के मुताबिक, पाकिस्तान के सेंट्रल सेक्टर की एयरस्पेस 16 से 23 जुलाई तक पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि दक्षिणी क्षेत्र की एयरस्पेस 22 और 23 जुलाई को बंद रहेगी। इस कदम को भारत की ओर से संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंका से भी जोड़ा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: बड़बोलेपन का शिकार हुए बृजभूषण, 53 साल के योगी से बताया 56 साल का रिश्ता
चीन से मंगाया नया एयर डिफेंस सिस्टम
हाल ही में चीन के कार्गो विमानों की पाकिस्तान में गतिविधियों से संकेत मिलते हैं कि वह उसे नए HQ-9 और LQ-80 एयर डिफेंस सिस्टम्स की आपूर्ति कर रहा है। क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला करते हुए उसके रडार, एयरबेस और मिसाइल सिस्टम्स को गंभीर नुकसान पहुँचाया था।
Indian air force drill jodhpur barmer airspace pakistan operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PMRCFL Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 94 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका
Aug 08, 2026 | 09:32 PM70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
Aug 08, 2026 | 09:31 PMटॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
Aug 08, 2026 | 09:22 PMकांवड़ियों के लिए विवाह जैसा मेन्यू तैयार; देसी से चाइनीज तक व्यंजन, हाईटेक मशीनों से बन रहीं हजारों रोटियां
Aug 08, 2026 | 09:19 PMTRAI Recruitment 2026: फ्रेशर्स के लिए शानदार मौका, 80 हजार सैलरी वाली सरकारी नौकरी; जानें आवेदन की तारीख
Aug 08, 2026 | 09:18 PMUPI यूजर्स ध्यान दें! सरकार का बड़ा ऐलान, क्या सच में लगने वाला है हर ट्रांसफर पर शुल्क?
Aug 08, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM














