-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Time Fixed For Debate On Operation Sindoor In Lok Sabha And Rajya Sabha
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को तैयार सरकार, 25 घंटे तक संसद में होगा घमासान
- Written By: Saurabh Pal
संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए सरकार तैयार हो गई है। बीएसी ने दोनों सदनों में चर्चा के लिए 25 घंटे का समय तय किया है, जिसमें से लोकसभा 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे चर्चा होगी।

राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः संसद के मानसून सत्र का सोमवार यानी आज पहला दिन था। संसद की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। इसी वजह से सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा। इस बीच, संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए सरकार तैयार हो गई है। लोकसभा में 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे इस मुद्दे पर बहस होगी।
जानकारी के अनुसार, बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में विभिन्न विधेयकों और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए समय निर्धारित किया गया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर लोकसभा में 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे की चर्चा के लिए सहमति बनी है। इसके अलावा, ‘भारतीय डाक विधेयक’ पर लोकसभा में 3 घंटे की चर्चा का समय तय किया गया है।
इनकम टैक्स पर विधेयक पर बहस का समय फिक्स
सम्बंधित ख़बरें
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Explainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
इसके साथ ही, ‘आयकर संशोधन विधेयक’ पर लोकसभा में 12 घंटे तक विस्तृत चर्चा होगी। इसके अलावा, ‘राष्ट्रीय खेल विधेयक’ पर 8 घंटे की चर्चा निर्धारित की गई है और ‘मणिपुर बजट’ पर 2 घंटे की चर्चा होगी। वहीं तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने 1975 के आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर चर्चा की मांग की है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ की स्थिति पर चर्चा का आग्रह किया है।
राहुल गांधी का आरोप, मुझे बोलने नहीं दिया
बता दें कि संसद के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्षी सांसदों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘पहलगाम आतंकी हमले’ पर सदन में चर्चा कराने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की थी, जिसके चलते लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी। लोकसभा की कार्यवाही बाधित होने को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष का नेता हूं, लेकिन मुझे सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-जस्टिस वर्मा के खिलाफ स्पीकर को सौंपा महाभियोग प्रस्ताव, 145 सांसदों ने किए साइन
21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगी संसद
उल्लेखनीय है कि इस बार मानसून सत्र 21 जुलाई से लेकर 21 अगस्त तक चलेगा। यह सत्र 32 दिन तक चलेगा। इस दौरान 21 बैठकें होंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए संसद के दोनों सदन 12 अगस्त से 17 अगस्त तक स्थगित रहेंगे। इसके बाद 18 अगस्त को सत्र फिर से शुरू होगा। वहीं खास बात है कि पहली बार मानसून सत्र की कार्यवाही 15 अगस्त के बाद तक चलेगा। इससे पहले कभी भी 15 अगस्त के बाद संसद नहीं चली है।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Time fixed for debate on operation sindoor in lok sabha and rajya sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














