-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- India Purchased A Very Dangerous Drone Enemy Countries Were In A Panic Just Hearing The Name Of The Weapon
भारत ने खरीदा बेहद खतरनाक ड्रोन…हथियार का नाम सुनकर ही दुश्मन देशों में मची खलबली
- Written By: रंजन कुमार
Berkut-BM Unmanned Aerial Vehicle: ट्विन टेल बूम के बीच लगे कॉम्पैक्ट टर्बोजेट इंजन से चलने वाला यह ड्रोन 500 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हमला कर सकता है। इससे भारत की ताकत बढ़ गई है।

Berkut-BM ड्रोन।
Indian Army Strike Drone: भारतीय सेना ने लंबी दूरी की स्ट्राइक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए खास हमलावर ड्रोन खरीदा है। भारतीय सेना ने बेलारूस में बने बर्कुट-बीएम अटैक ड्रोन को अपने बेड़े में शामिल किया है। यह ड्रोन दुश्मन के इलाके में भीतर तक घुसकर हमला करने में बेहद सक्षम है। बर्कुट-बीएम सेना के हाई लेवल मिशनों को अंजाम दे सकता है। इसके मुख्य मिशनों में दुश्मन की हवाई सुरक्षा प्रणाली को तबाह करना, तोपखाने की चेन को नष्ट करना और अचानक हमला कर दुश्मन के कमांड एंड कंट्रोल इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर देना शुमार है।
बर्कुट-बीएम को खासकर हमलावर ऑपरेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इसे दुश्मन की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) बैटरी, मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (MLRS) और लॉजिस्टिक्स नोड्स पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे सैनिकों को अनावश्यक जोखिम लेने से बचाया जा सकता है।
45 मिनट तक रह सकता है हवा
बर्कुट-बीएम पारंपरिक प्रोपेलर चालित लोइटरिंग म्यूनिशन्स से अलग है। ट्विन टेल बूम के बीच लगे कॉम्पैक्ट टर्बोजेट इंजन से चलने वाला यह ड्रोन 500 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हमला करने की ताकत रखता है। बर्कुट-बीएम अटैक ड्रोन की स्पीड दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को रिएक्ट करने को बहुत कम समय देती है। इसकी ऑपरेशनल रेंज 180 किलोमीटर तक है। यह 45 मिनट तक हवा में रह सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Russia Ukraine War: रूस ने कीव पर किया बड़ा बैलिस्टिक मिसाइल हमला
छत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
भारतीय सेना में इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, सीधे लेफ्टिनेंट पद पर हो रही भर्ती, जानिए योग्यता
72 घंटे का वो ऑपरेशन सिंदूर! जब राजनाथ सिंह ने खुद मॉनिटर की थी पाकिस्तान के आतंकी कैंपों की तबाही- PHOTOS
सोलर पॉवर से चलने वाला जासूसी ड्रोन भी
सेना देश की हजारों किलोमीटर लंबी सीमा की निगरानी के लिए सोलर पावर से चलने वाले खास जासूसी ड्रोन की तैनाती करने जा रही है। ऐसा पहली बार हो रहा, जब सशस्त्र बल सोलर पावर से चलने वाले सर्विलांस ड्रोन की तैनाती कर रहे हैं। सोलर पावर से चलने वाले मानवरहित एरियल सिस्टम के लिए सेना ने 168 करोड़ के ऑर्डर दिए हैं। बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप न्यूस्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज ने यह मीडियम एल्टीट्यूड पर्सिस्टेंट सर्विलांस सिस्टम बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: भारत ने ड्रोन का निकाला तोड़, अब दुश्मन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे
विशाल सीमाओं की निगरानी में होगी आसानी
इस खास ड्रोन की मदद से दूर-दराज के इलाकों में देश की विशाल सीमाओं की निगरानी आसान हो जाएगी। यह खास ड्रोन 26000 फीट से अधिक ऊंचाई पर लगातार 24 घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान भर सकता है।
India purchased a very dangerous drone enemy countries were in a panic just hearing the name of the weapon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 17, 2026 | 12:05 AMWeather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
Jul 16, 2026 | 11:14 PM11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:03 PMThe Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म
Jul 16, 2026 | 11:03 PMदिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PMRe-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
Jul 16, 2026 | 10:54 PMNEET UG 2026 Re-Exam Final Answer Key Released: नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jul 16, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM














