-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- India Has Found A Solution To The Drone Now The Enemy Will Not Be Able To Do Any Harm
भारत ने ड्रोन का निकाला तोड़, अब दुश्मन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे
- Written By: रंजन कुमार
Drone Attack: भारत मौजूदा एयर डिफेंस नेटवर्क से अलग दुश्मन देशों के ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए जॉइंट काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम (CUAS) ग्रिड बना रहा है। इसे तीनों सेनाओं के लिए बनाया जा रहा।

जॉइंट CUAS ग्रिड। इमेज-सोशल मीडिया
India Defence Forces: फिलहाल केंद्र सरकार एक बड़ा एयर डिफेंस शील्ड बनाने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र पर काम कर रही है। इस बीच भारतीय रक्षा बल दुश्मन के किसी भी ड्रोन हमले को नाकाम करने के लिए एक जॉइंट काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम (CUAS) ग्रिड बनाने की दिशा में काम कर रहे। सेनाओं के सभी CUAS सिस्टम को नेटवर्क से जोड़कर बनाया जा रहा जॉइंट CUAS ग्रिड रक्षा बलों के मौजूदा एयर डिफेंस नेटवर्क इंडियन एयर फोर्स के इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (IACCS) से अलग होगा।
जॉइंट CUAS ग्रिड को जॉइंट एयर डिफेंस सेंटर्स (JADC) के साथ मिलकर बनाया जाएगा। इसमें तीनों सेनाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही इसे सभी ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने को तैनात किया जाएगा। CUAS ग्रिड का इस्तेमाल दुश्मन या शरारती ड्रोन हमलों पर नजर रखने के लिए किया जाएगा। अगर, सेनाओं के मौजूदा एयर डिफेंस नेटवर्क को छोटे ड्रोन और मानवरहित हवाई सिस्टम की निगरानी का काम भी सौंपा जाता है तो उन पर बहुत अधिक बोझ पड़ जाता है। CUAS ग्रिड पिछले 5 से 10 साल में तीनों सेनाओं की तरफ से खरीदे गए बड़ी संख्या में काउंटर ड्रोन एयर डिफेंस सिस्टम को इंटीग्रेट कर देगा।
क्यों पड़ गई जरूरत?
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना ने तुर्की और चीनी ड्रोन का इस्तेमाल कर भारतीय नागरिक और सैन्य ठिकानों को बड़े पैमाने पर निशाना बनाने की कोशिश की थी। फिर भी भारतीय तीनों सेनाओं और खासकर आर्मी एयर डिफेंस ने उन्हें प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया। भारतीय सेना की L-70 और ZU-23 एयर-डिफेंस गन से छोटे ड्रोन को काफी नुकसान पहुंचाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Russia Ukraine War: रूस ने कीव पर किया बड़ा बैलिस्टिक मिसाइल हमला
टाटा-अडानी जैसी कंपनियां बनाएंगी मिसाइल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने बदली रणनीति; जानें इसके मायने
Varanasi Air Show: नमो घाट पर अक्टूबर में वायुसेना का भव्य एयर शो, तीन जैगुआर विमानों ने शुरू की हवाई रिहर्सल
ट्रंप के इस दांव के बाद भड़का युद्ध! यूक्रेन का रूस के तेल ठिकानों पर ड्रोन हमला; मास्को में गहराया ईंधन संकट
यह भी पढ़ें: कीव पर रूसी ड्रोन का भीषण हमला: 4 की मौत और 19 घायल, राजधानी के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान
आबादी वाले इलाकों में भी एयर डिफेंस गन तैनात पर काम जारी
अब सेना आबादी वाले इलाकों में भी एयर डिफेंस गन तैनात करने पर काम कर रही है, जिससे उन्हें दुश्मन ड्रोन और दूसरे विमानों के किसी तरह के हवाई हमलों से बचाया जा सके। ऊपरी स्तर पर सरकार मिशन सुदर्शन चक्र के तहत हवाई हमलों से बचाव के लिए एक शील्ड बनाने पर भी काम कर रही। इसके लिए पहले ही कमेटी बनाई जा चुकी है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ तीनों सेनाओं को इंटीग्रेट करने और उनके बीच तालमेल बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं।
India has found a solution to the drone now the enemy will not be able to do any harm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 17, 2026 | 12:05 AMWeather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
Jul 16, 2026 | 11:14 PM11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:03 PMThe Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म
Jul 16, 2026 | 11:03 PMदिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PMRe-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
Jul 16, 2026 | 10:54 PMNEET UG 2026 Re-Exam Final Answer Key Released: नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jul 16, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM














