तनाव के बीच भारत-पाक आमने-सामने! आज से अरब सागर में नौसेना की बड़ी तैयारी शुरू, बंद किए गए हवाई रूट
India Pakistan Naval Exercise: भारतीय नौसेना 11-12 अगस्त को अरब सागर में एक सैन्य अभ्यास आयोजित करेगी। इसी बीच, पाकिस्तानी नौसेना ने भी अपने समुद्री क्षेत्र में प्रशिक्षण अभ्यास करने की तैयारी की है।
- Written By: अमन उपाध्याय
आज से अरब सागर में नौसेना की बड़ी तैयारी शुरू, फोटो ( सो. एआई )
India Pak Navy Exercise in Arabian Sea: भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं अरब सागर में सोमवार से एक साथ अभ्यास शुरू करेंगी। यह समुद्री ड्रिल कई दिनों तक जारी रहेगी। रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत 11 और 12 अगस्त को इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे। दोनों देशों ने अरब सागर में अपने-अपने निर्धारित जलक्षेत्रों में इस अभ्यास के लिए ‘नोटिस टू एयरमैन’ (NOTAM) जारी किया है। NOTAM तब प्रकाशित किया जाता है जब किसी विशेष क्षेत्र में कुछ समय के लिए हवाई यातायात को प्रतिबंधित करना होता है।
भारतीय नौसेना का यह अभ्यास गुजरात के पोरबंदर और ओखा तट क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जबकि पाकिस्तान का नौसैनिक प्रशिक्षण इस स्थान से लगभग 60 समुद्री मील दूर होगा। दरअसल, दोनों देशों की नौसेनाओं के ये समुद्री अभ्यास नियमित रूप से किए जाते हैं। लेकिन इस बार इन अभ्यासों की तिथि और स्थान ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही दोनों देशों की नौसेनाएं अलर्ट मोड के साथ तैनात हैं। ऐसे में, ये समुद्री अभ्यास दोनों पक्षों की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकते हैं।
आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमला
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने 7 मई की रात 1:30 बजे पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हवाई हमला किया था। भारतीय सेना के अनुसार, इस सैन्य कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया था। इन निशानों में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय और जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर का अड्डा भी शामिल था।
सम्बंधित ख़बरें
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना गुजरात के पोरबंदर और ओखा क्षेत्रों में अभ्यास (ड्रिल) आयोजित करेगी
इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। हालांकि, 10 मई को दोनों देशों के बीच युद्धविराम (Ceasefire) लागू हुआ, लेकिन अभी भी दोनों पक्षों के बीच माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS सूरत पहली बार 1 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत सूरत के हाजिरा बंदरगाह पर तैनात किया गया था। इस अवसर पर नौसेना अधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने जहाज का स्वागत किया।
सभी युद्धपोत को अलर्ट मोड पर
एएनआई समाचार एजेंसी के अनुसार, भारतीय नौसेना ने अपने सभी युद्धपोतों को अलर्ट मोड पर तैनात किया है। अरब सागर में एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट फायरिंग अभ्यास भी किए गए। इसके अलावा, गुजरात के तटीय क्षेत्र में तैनात कोस्ट गार्ड को भी अलर्ट पर रखा गया है।
यह भी पढे़ें:- संयुक्त राष्ट्र में US की नई उप-प्रतिनिधि होंगी टैमी ब्रूस, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने खुलासा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के 6 विमानों को मार गिराया था, जिनमें 5 लड़ाकू विमान और एक एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) विमान शामिल था। यह AEW&C विमान पाकिस्तान की वायुसेना के लिए एक बड़ा सैन्य संसाधन था, जो शुरुआती चेतावनी और नियंत्रण का काम करता था।
300 किलोमीटर की दूरी से बनाया निशाना
एयर चीफ मार्शल ने बताया कि इन विमानों को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए नष्ट किया गया था। यह हमला लगभग 300 किलोमीटर की दूरी से किया गया था, जो अब तक का सबसे बड़ा सतह-से-हवा मारक प्रहार माना जा रहा है। इससे भारत की वायु रक्षा क्षमता की शक्ति का पता चलता है।
