- Hindi News »
- World »
- Pakistan Khawaja Asif Denies Aircraft Loss Indian Air Force Operation Sindoor Claim
IAF चीफ का खुलासा सुन तिलमिलाया पाकिस्तान, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की हार पर बिछाया झूठ का जाल
Operation Sindoor News: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के बयान के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हालिया मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के किसी...
- Written By: अमन उपाध्याय

IAF चीफ का खुलासा सुन तिलमिलाया पाकिस्तान, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
India Pakistan conflict: पाकिस्तान एक ऐसा देश बन चुका है जो लगातार अपनी बदनामी करवाने पर आमादा रहता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी यही देखने को मिला। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई के पुख्ता सबूत पेश किए, जिन्हें पूरी दुनिया ने देखा। सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों ने पाकिस्तान की असलियत सबके सामने उजागर कर दी। हालांकि, पाकिस्तान ने कभी भी यह स्वीकार नहीं किया कि उसे इस ऑपरेशन में कोई बड़ा नुकसान हुआ है।
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के हालिया बयान ने पाकिस्तान में तहलका मचा दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारतीय वायुसेना प्रमुख के बयान को गलत बताया है। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हाल ही में कहा था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत ने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमानों और एक बड़े विमान को मार गिराया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ये दावे न सिर्फ बेबुनियाद हैं, बल्कि बहुत देर से किए गए हैं।
भारत पर लगाए गंभीर आरोप
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि भारतीय सैन्य अधिकारी सरकार की रणनीतिक असफलताओं को छुपाने के लिए उपयोग किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों में भारत की ओर से कोई ठोस या प्रमाणित दावा सामने नहीं आया, जबकि पाकिस्तान ने घटना के तुरंत बाद ही इसे अंतरराष्ट्रीय मीडिया के सामने उजागर कर दिया था। आसिफ़ ने यह भी कहा कि स्वतंत्र विशेषज्ञों ने भारत के कई लड़ाकू विमानों, जिनमें राफेल विमान भी शामिल है, को मार गिराए जाने की पुष्टि की है।
सम्बंधित ख़बरें
इधर चल रही थी ट्रंप-जिनपिंग की मीटिंग, उधर पुतिन ने बरसा दी यूक्रेन पर मिसाइल; कीव में मची भारी तबाही
फाइटर जेट्स का ‘बॉडीगार्ड’ बनेगा यह ताकतवर ड्रोन, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई बड़ी चर्चा, जानें क्यों है अहम?
BRICS सम्मेलन: दिल्ली में PM मोदी से मिले ईरानी विदेश मंत्री, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा बयान
45 साल बाद ट्रंप ने तोड़ी अपनी ‘भीष्म प्रतिज्ञा’, चीन में शी जिनपिंग के सम्मान में लगाया शराब का पेग
भारत एक भी पाकिस्तानी विमान नहीं मार सका
उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत एक भी पाकिस्तानी विमान नहीं मार सका, जबकि पाकिस्तान ने छह भारतीय लड़ाकू जेट, एस-400 वायु रक्षा प्रणाली और कई ड्रोन्स को नष्ट किया। आसिफ़ ने यहां तक दावा किया कि पाकिस्तान ने कई भारतीय वायुसेना अड्डों को भी क्षति पहुंचाई थी।
यह भी पढ़ें- अमेरिका हो या कोई और… कश्मीर पर फिर रोया पाकिस्तान, बोला- किसी भी देश की मध्यस्थता मंजूर
एयर चीफ मार्शल ने बताया, ‘हमें एक AWC हैंगर और कुछ मरम्मताधीन एफ-16 विमानों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। हमारे द्वारा पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराए जाने की पुष्टि हुई है, साथ ही एक बड़े विमान (जो AWC या कोई अन्य विमान हो सकता है) को भी लगभग 300 किलोमीटर की दूरी से नष्ट किया गया है।’
सैन्य हार को छुपाने की कोशिश
उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान की कई यूएवी (UAVs), ड्रोन और कुछ मिसाइलों को भी नष्ट किया गया, जिनके मलबे भारतीय सीमा के अंदर गिरे। पाकिस्तान का इस तरह से इनकार असल में उसकी सैन्य हार को छुपाने की कोशिश है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह साफ़ कर दिया है कि भारत अपनी सटीक कार्रवाई से पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को कभी भी गंभीर रूप से कमजोर कर सकता है।
Pakistan khawaja asif denies aircraft loss indian air force operation sindoor claim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मिथुन को मिलेगा दाम्पत्य सुख और वृश्चिक के घर आएगी खुशहाली, जानें अपनी राशि का हाल
May 15, 2026 | 12:30 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से चटाई धूल
May 14, 2026 | 11:24 PMकेरल में 18 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, सेंट्रल स्टेडियम में होगा भव्य समारोह
May 14, 2026 | 11:18 PMकोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा अरेस्ट, सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में ED की कार्रवाई
May 14, 2026 | 11:07 PMपूर्व सांसद आनंद परांजपे की 14 साल बाद शिवसेना में घर वापसी, एनसीपी से दिया इस्तीफा, शिंदे गुट में हुए शामिल
May 14, 2026 | 11:03 PMMP News: पुलिस का ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान, 1000 से ज्यादा लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए फोन
May 14, 2026 | 11:01 PMइधर चल रही थी ट्रंप-जिनपिंग की मीटिंग, उधर पुतिन ने बरसा दी यूक्रेन पर मिसाइल; कीव में मची भारी तबाही
May 14, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM













