ताबड़तोड़ फायरिंग! अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में मचा हड़कंप, 2 लोगों की मौत 3 घायल
America Virginia Firing: अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में एक भीषण गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें संदिग्ध हमलावर समेत 2 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
- Written By: अमन उपाध्याय
सांकेतिक तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
America Southern West Virginia Firing: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम होती जा रही हैं। हाल ही में वेस्ट वर्जीनिया प्रांत के माउंट कार्बन में एक फायरिंग की घटना सामने आई। इस घटना में संदिग्ध हमलावर समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हुए। पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी है।‘फेयेट काउंटी’ के शेरिफ जेस मैकमुलेन ने बताया कि यह घटना माउंट कार्बन में घटित हुई।
मैकमुलेन ने मीडिया को बताया कि गोलीबारी में 3 अन्य लोग हल्की चोटें झेल चुके हैं और उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान अभी साझा नहीं की गई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी गई थी, लेकिन बाद में यह चेतावनी हटा दी गई। इस गोलीबारी से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या
वहीं, अमेरिका के यूटा प्रांत के उत्तरी शहर में दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अधिकारी ट्रेमॉन्टन के एक इलाके में घरेलू विवाद की शिकायत पर पहुंचे थे। गोलीबारी के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने हत्यारे की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
ऑस्टिन में गोलीबारी की घटना
बता दें कि अभी इसी महीने, 12 अगस्त 2025 को अमेरिका के टेक्सास राज्य की राजधानी ऑस्टिन में गोलीबारी की घटना घटी। एक बंदूकधारी ने ‘टारगेट’ स्टोर की पार्किंग में हमला कर दो वयस्कों और एक बच्चे की हत्या कर दी। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी घटना के तुरंत बाद चोरी की कार से भाग गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
यह भी पढे़ें:- VIDEO: माइक ने खोली पोल! मैक्रों के कान में पुतिन को लेकर ये क्या कह गए ट्रंप, दुनिया में मचा तहलका
पिछले 50 वर्षों में 15 लाख से अधिक लोगों की गई जान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 50 वर्षों में 15 लाख से अधिक अमेरिकी अपनी जान हथियारों की वजह से खो चुके हैं। अमेरिका की कुल आबादी लगभग 33 करोड़ है, जबकि वहां बंदूकों की संख्या 40 करोड़ से भी ज्यादा है। अमेरिकी कानून के अनुसार, राइफल या छोटी बंदूक खरीदने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल है, जबकि अन्य प्रकार के हथियारों के लिए 21 साल होना जरूरी है। अमेरिका में गोलियों की घटनाएं आम तौर पर देखने को मिलती हैं।
