VIDEO: माइक ने खोली पोल! मैक्रों के कान में पुतिन को लेकर ये क्या कह गए ट्रंप, दुनिया में मचा तहलका
Macron Trump Discussion: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उनका माइक चालू रह गया, और उन्होंने पुतिन के बारे में जो बातें कहीं, वह अब सार्वजनिक..
- Written By: अमन उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Trump Statement about Putin: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और कई यूरोपीय नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक से यह संकेत मिला कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जेलेंस्की शांति शिखर सम्मेलन के लिए तैयार हो सकते हैं। अमेरिका इस दौरान यूक्रेन की लंबी अवधि की सुरक्षा गारंटी पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।
वहीं, ट्रंप ने बैठक के दौरान गलती से ऐसा खुलासा कर दिया, जिससे पुतिन की योजना पूरी दुनिया के सामने आ गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
पुतिन समझौता करना चाहते हैं
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और कुछ यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक से पहले, ट्रंप का माइक चालू रहने के कारण उनकी बात सभी ने अनजाने में सुन ली। ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन “समझौता करना चाहते हैं। “एक समझौता करना चाहते हैं।” ट्रंप ने जोड़ा, “मुझे लगता है कि वह मेरे साथ डील करना चाहते हैं, आप समझ रहे हैं? इसे सुनकर कैसा अजीब लगता है।”
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
धू-धू कर जल रहा पुर्तगाल! 30 हजार हेक्टेयर इलाका तबाह, सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
देखें Video-
'I think he wants to make a deal, you understand? As crazy as it sounds' Trump caught talking on hot mic BEFORE 'official' meeting with European leaders pic.twitter.com/rA3AoiMz8V — RT (@RT_com) August 18, 2025
व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ मौजूद ये लोग
अमेरिकी राष्ट्रपति के हालिया बयान से यह संकेत मिलता है कि वह मानते हैं कि पुतिन शांति समझौते के लिए तैयार हो सकते हैं। इस बैठक में जेलेंस्की के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब, नाटो प्रमुख मार्क रूटे और यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सला वान डेर लिएन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ मौजूद थे।
यह भी पढे़ें:- NSA डोभाल के बाद अब विदेश मंत्री जयशंकर जा रहे रूस, जानें क्यों अहम है ये दौरा
युद्ध को समाप्त करने का सबसे प्रभावी तरीका
यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का में हुई बैठक के बाद महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को समाप्त करने का सबसे प्रभावी तरीका सीधे शांति समझौता करना है, न कि केवल सीजफायर पर ही टिके रहना। इसके पहले ट्रंप लगातार पहले सीजफायर और फिर शांति समझौते की बात कर रहे थे, लेकिन अब वे सीधे शांति समझौते पर जोर दे रहे हैं।
