निमिषा को बचाने के लिए 8 करोड़ मांग रही सरकार? सोशल मीडिया पर शुरू हुआ कैंपेन, सामने आ गई असलियत
MEA Fact Check: सोशल मीडिया पर निमिषा प्रिया को बचाने के लिए विदेश मंत्रालय के नाम पर कैंपेन शुरू हो गया है। ईसाई धर्म के प्रचारक कहे जाने वाले डॉ. एके पॉल के एक्स हैंडल से एक पोस्ट की गई है।
- Written By: अभिषेक सिंह
निमिषा प्रिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nimisha Priya News: यमन में भारतीय निमिषा प्रिया को मौत की सज़ा से बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। हाल ही में केरल के एक उलेमा ने भी इस मामले में दखल दिया और यमन में अपने संपर्कों का इस्तेमाल करके मध्यस्थता की कोशिश की। इसके बाद भी मृतक तलाल अब्दो मेहदी का परिवार निमिषा प्रिया को माफ करने को तैयार नहीं है।
तलाल के भाई ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर यमन सरकार से मांग की है कि निमिषा प्रिया को जल्द मौत की सज़ा दी जाए। उन्होंने साफ कहा है कि हम किसी भी कीमत पर अपने भाई के खून का सौदा नहीं कर सकते।
सोशल मीडिया पर डोनेशन डिमांड
इस बीच, सोशल मीडिया पर निमिषा प्रिया को बचाने के लिए विदेश मंत्रालय के नाम पर कैंपेन शुरू हो गया है। ईसाई धर्म के प्रचारक कहे जाने वाले डॉ. एके पॉल के एक्स हैंडल से एक पोस्ट की गई है। इसमें सेव निमिषा प्रिया के नाम से एक पोस्टर डिज़ाइन किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
‘8.3 करोड़ रुपये की ज़रूरत’
इसके साथ ही दावा किया गया है कि आप विदेश मंत्रालय के खाते में पैसे जमा कर सकते हैं ताकि निमिषा प्रिया को बचाया जा सके। इस पोस्ट में लिखा है, ‘निमिषा प्रिया को बचाने के लिए भारत सरकार के बैंक खाते में सीधे दान करें। हमें 8.3 करोड़ रुपये की ज़रूरत है।’
We have seen claims being made on social media seeking monetary contributions into a GoI designated bank account in the Nimisha Priya case. This is a fake claim.https://t.co/stxeFevl64 pic.twitter.com/4gQGIO4gvP — MEA FactCheck (@MEAFactCheck) August 19, 2025
इतना ही नहीं पोस्ट में एक अकाउंट नंबर भी दिया गया है, जो भारतीय स्टेट बैंक का है। इस बैंक खाते को भारतीय विदेश मंत्रालय का खाता बताया गया है। अब विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर सच्चाई बताई है और जनता से अपील की है कि यह फर्जी है और ऐसे किसी भी झांसे में न आएं।
यह भी पढ़ें: UP के इस छोटे से गांव से है पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का खास रिश्ता, मानते हैं दूसरा घर
विदेश मंत्रालय के फैक्ट चेक ने ट्विटर पर कहा कि यह लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर सरकार के खाते में दान करने की अपील फर्जी है। सरकार ने ऐसी कोई अपील नहीं की है और आप लोगों को किसी भी तरह से दान करने की जरूरत नहीं है।
