ब्रह्मोस और राफेल की गर्जना से हिला पड़ोसी देश, पहले दी नोटैम फिर वॉर्निंग; हाई अलर्ट पर है PAK

Pakistan Naval Warning: भारत-पाकिस्तान पश्चिमी सीमा पर सेना, नौसेना और वायुसेना का बड़ा युद्धाभ्यास 'त्रिशूल' चल रहा है। जिसको देखते हुए पाकिस्तान ने हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है और समुद्री वार्निंग...
The roar of BrahMos and Rafale shook neighboring countries, first issued NOTAM, then warning; Pakistan is on high alert.
ब्रह्मोस और राफेल की गर्जना से हिला पड़ोसी देश, (एआई फोटो)
Published on
Updated on

Pakistan Reaction to Trishul Exercise: भारत इस समय अपनी पश्चिमी सीमा पर एक विशाल और महत्वपूर्ण सैन्य अभ्यास ‘एक्सरसाइज त्रिशूल’ कर रहा है, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना एकजुट होकर अभ्यास कर रही हैं. यह ट्राई-सर्विसेज (तीनों सेनाओं का) अभ्यास है, जिसका पूरा नाम ‘ट्राई-सर्विसेज सिनर्जी एनेबलिंग इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस’ है। संस्कृत में इसका ध्येय मंत्र है त्रिशूलं समन्वयस्य बलम् यानी, त्रिशूल एकता (यूनिटी) की ताकत का प्रतीक है।

यह अभ्यास 30 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 10 नवंबर 2025 तक चलेगा, हालांकि यह 13 नवंबर तक भी जारी रह सकता है. युद्धाभ्यास का केंद्र पश्चिमी क्षेत्र में है, जिसमें गुजरात और राजस्थान राज्य शामिल हैं. यह खास तौर पर सर क्रीक इलाका है, जो भारत-पाकिस्तान के बीच एक विवादित दलदली क्षेत्र है और कराची के भी नजदीक है।

20 हजार से अधिक जवान ले रहे हिस्सा

इस एक्सरसाइज में भारत की पूरी ताकत देखने को मिल रही है। कुल 20,000 से ज्यादा जवान हिस्सा ले रहे हैं, जिसका नेतृत्व दक्षिणी कमांड कर रहा है। अभ्यास में टी-90 टैंक, राफेल फाइटर जेट, ब्रह्मोस मिसाइल, सबमरीन (पनडुब्बी) और शिप्स (युद्धपोत) जैसे प्रमुख हथियार और प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इस अभ्यास का मुख्य लक्ष्य जॉइंटनेस, आत्मनिर्भरता, और इनोवेशन पर जोर देते हुए सेना को भविष्य के युद्धों के लिए तैयार करना है। इसके माध्यम से तीनों सेनाएं एक साथ ट्रेनिंग करेंगी और हथियार तथा तकनीक साझा करने की इंटरऑपरेबिलिटी (Interoperability) पर काम करेंगी, ताकि भारत को टेक-इनेबल्ड और फ्यूचर-रेडी फोर्स बनाया जा सके।

पाकिस्तान की नोटैम और नेविगेशनल वार्निंग

एक्सरसाइज त्रिशूल के चलते भारत ने अपने हवाई क्षेत्र के लिए रिजर्वेशन लिया, जिससे कुछ इलाकों में उड़ानें सीमित हो गईं। इसके जवाब में, पाकिस्तान ने भी प्रतिक्रिया दी. पाकिस्तान ने 5 दिनों के भीतर दूसरा नोटैम (Notice to Airmen) जारी किया, जो 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक वैलिड है। इस नोटैम के कारण पाकिस्तान के मध्य और दक्षिणी हवाई क्षेत्र बंद हो गए। पाकिस्तान ने इसकी वजह नौसेना के अभ्यास (नेवल ड्रिल्स) और मिसाइल टेस्ट को बताया। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने समुद्री इलाके में फायरिंग एक्सरसाइज के लिए एक नेवल नेविगेशनल वार्निंग (समुद्री चेतावनी) भी दी. डेमियन सिमन के ट्वीट के अनुसार, यह चेतावनी उसी इलाके के लिए जारी की गई है जहां भारत ने अपने ट्राई-सर्विसेज सैन्य अभ्यास के लिए हवाई रिजर्वेशन लिया है। यह दर्शाता है कि पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है, क्योंकि सर क्रीक से कराची तक भारत की पूरी ताकत दिख रही है।

क्या पाकिस्तान डर गया है?

अब यह सबसे बड़ा सवाल है कि क्या पाकिस्तान सच में डर गया है या केवल सतर्कता दिखा रहा है। इतने कम समय में इतने सारे नोटैम और वार्निंग जारी करना सामान्य नहीं लगता। यह दर्शाता है कि पाकिस्तान भारत की एक्सरसाइज को गंभीरता से ले रहा है और वह पैनिक मोड में चल रहा है। विवादित सर क्रीक इलाके में इतनी बड़ी एक्सरसाइज से तनाव बढ़ सकता है और भारत की ब्रह्मोस मिसाइल और राफेल जैसी ताकतें पाकिस्तान को सोचने पर मजबूर कर सकती हैं।

हालांकि, यह भी माना जाता है कि दोनों देश अक्सर अपनी एक्सरसाइज के दौरान सुरक्षा के लिए हवाई और समुद्री चेतावनियां जारी करते हैं। पाकिस्तान शायद अपनी सेना को अलर्ट रखना चाहता है। फिर भी, विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी जल्दी दो नोटैम आना संकेत देता है कि पाकिस्तान डर से ज्यादा सतर्क लग रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले भी कहा था कि पाकिस्तान को चेतावनी दी गई है कि अगर उसने हिमाकत की तो मुंह की खाएगा। भारत हमेशा कहता है कि वह डिफेंसिव है और यह एक्सरसाइज शांति के लिए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com