ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
13 Sep 2025 08:29 AM (IST)
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा, "हमने अभी भारतीय नौसेना की कार रैली जिसका विषय है 'फ्रोम सीज टू द हार्टलैंड' को झंडी दिखाई है। इसमें 34 प्रतिभागी 8 दिनों की यात्रा करेंगे, जिनमें कुछ सेवारत सदस्य भी शामिल हैं।''
13 Sep 2025 07:01 AM (IST)
नेपाल में पूरे देश में Gen-Z चलाया गया। इस आंदोलन में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर अब 51 हो गई है।
13 Sep 2025 06:50 AM (IST)
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) एलफिंस्टन ब्रिज को तोड़कर उसकी जगह नया एलफिंस्टन फ्लाईओवर और शिवरी-वर्ली एलिवेटेड कनेक्टर फ्लाईओवर बनाएगा।
13 Sep 2025 06:40 AM (IST)
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, 'हासन में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे जुलूस से एक लॉरी की टक्कर में कई लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है। मैं प्रार्थना करता हूं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले और घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।'
Aaj Ki Taza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर से मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जहां वे करोड़ों रुपए की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी मिजोरम में राज्य की पहली राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाएंगे। ये ट्रेन आइजोल के सायरंग स्टेशन को आनंद विहार से जोड़ेगी।