- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 10 September 2025 Live Updates Today Latest And Breaking News Hindi
आज की ताजा खबर 10 सितंबर 2025: डूंगरपुर मामले में आजम खान को जमानत, 10 साल की कोर्ट ने सुनाई थी सजा
- Written By: सौरभ शर्मा , पूजा सिंह
Aaj Ki Taza Khabar: उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद RJD नेता तेजस्वी यादव ने धनखड़ को लेकर निशाना साधा है। वहीं ट्रंप बोले PM मोदी से जल्दी बात-चीत होगी। BSP चीफ मायावती बिहार में जागरूक यात्रा शुरू कर रही।

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम 8 दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। वे आज मुंबई से वाराणसी पहुंचेंगे। वहीं, बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी आज से 11 दिनों की सर्वजन हिताय जागरूकता यात्रा शुरू करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 30 मई LIVE: भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति, मनोज जरांगे पाटिल आज से आमरण अनशन शुरू करेंगे
आज की ताजा खबर 29 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 28 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 27 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
10 Sep 2025 09:24 PM (IST)
10 Sep 2025 09:24 PM (IST)NIA ने ISIS से जुड़े आतंकी षड्यंत्र मामले की जांच के लिए 5 राज्यों में की छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ISIS और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़े एक आतंकी षड्यंत्र मामले में देशभर के 5 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की। बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर में कुल 21 स्थानों पर गहन तलाशी ली गई
राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने ISIS और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़े एक आतंकी षड्यंत्र मामले में देशभर के 5 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की।
बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर में कुल 21 स्थानों पर गहन तलाशी ली गई:… pic.twitter.com/0nq61O67DX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
10 Sep 2025 08:04 PM (IST)
10 Sep 2025 08:04 PM (IST)गुजरात: बनासकांठा में बाढ़ ने मचाई तबाही, गांवों में घुसा पानी
गुजरात के कई जिले बाढ़ और भारी बारिश से हालात बिगड़ गए है। गुजरात के बनासकांठा में सुईगाम गांव भारी बारिश के कारण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। गुजरात के कई जिले बाढ़ और भारी बारिश से हालात बिगड़ गए है। बनासकांठा के दर्जनों गांवों में पानी घुस गया है। गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। बाढ़ में मवेशी बह गए हैं। खेड़ा और आणंद में भी बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है।
#WATCH | गुजरात के बनासकांठा में सुईगाम गांव भारी बारिश के कारण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। pic.twitter.com/NuEwQsuaZo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
10 Sep 2025 07:59 PM (IST)
10 Sep 2025 07:59 PM (IST)प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के CM उम्मीदवार को लेकर कही बड़ी बात
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "जिस दिन कांग्रेस को उनकी इच्छा के अनुसार सीटें मिल जाएंगी, वे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में स्वीकार कर लेंगे। इससे क्या फर्क पड़ता है कि वे सहमत हैं या नहीं। महागठबंधन से मुख्यमंत्री का चेहरा लालू यादव के बेटे ही हो सकते हैं। कोई दूसरा नहीं हो सकता
#WATCH | बेगूसराय, बिहार: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "जिस दिन कांग्रेस को उनकी इच्छा के अनुसार सीटें मिल जाएंगी, वे तेजस्वी को (मुख्यमंत्री के लिए) चेहरे के रूप में स्वीकार कर लेंगे। इससे क्या फर्क पड़ता है कि वे सहमत हैं या नहीं। महागठबंधन से मुख्यमंत्री का चेहरा… pic.twitter.com/kWmZ0Nn4LS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
10 Sep 2025 06:29 PM (IST)
10 Sep 2025 06:29 PM (IST)PM मोदी ने इटली की PM मेलोनी से फोन पर की बात, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान दोनों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा हुई ।
10 Sep 2025 05:28 PM (IST)
10 Sep 2025 05:28 PM (IST)महाराष्ट्र : गोरेगांव की सोसायटी में लगी आग, खिड़कियों से कूदकर लोगों ने बचाई जान
महाराष्ट्र के गोरेगांव की सोसायटी में लगी आग ने की घटना सामने आई है। सोसायटी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद लोगों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
10 Sep 2025 05:16 PM (IST)
10 Sep 2025 05:16 PM (IST)डूंगरपुर मामले में आजम खान को जमानत, 10 साल की कोर्ट ने सुनाई थी सजा
इस मामले में 30 मई 2024 को विशेष अदालत एमपी/एमएलए ने आजम खान को 10 साल और ठेकेदार बरकत अली को सात साल कैद की सजा सुनाई थी। आजम खान ने सजा के फैसले को आपराधिक अपील के माध्यम से चुनौती दी है। डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने कॉलोनी को खाली कराने के नाम पर 12 मामले दर्ज किए थे। रामपुर के गंज थाने में लूट, चोरी, हमला सहित विभिन्न धाराओं के तहत ये मुकदमे दर्ज किए गए थे।
10 Sep 2025 04:35 PM (IST)
10 Sep 2025 04:35 PM (IST)गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वे
भारी बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड से उत्तराखंड में भारी तबाही मची है। जिसका जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर गुरूवार को उत्तराखंड जाएंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे।
10 Sep 2025 04:08 PM (IST)
10 Sep 2025 04:08 PM (IST)देश के तीन राज्यों में रेलवे लाइन की दोहरीकरण को मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक हुई। जिसमें बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट एकल रेलवे लाइन खंड (177 किमी) के दोहरीकरण को मंजूरी दी गई। जिसकी कुल लागत लगभग 3,169 करोड़ रुपए है।
10 Sep 2025 03:48 PM (IST)
10 Sep 2025 03:48 PM (IST)जमानत के लिए उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार
दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत याचिका पीछे दिनों खारिज कर दी थी। अब जमानक के लिए उमर खालिद के वकिल ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई। उमर खालिदस पिछले पांच सालों से बिहार के जेल में बंद।
हिंसा के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के दौरे पर जाएंगे। इससे पहले मणिपुर भाजपा प्रभारी संबित पात्रा इम्फाल पहुंचे। वहां बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर व्यवस्था का जाएजा लेंगे।
10 Sep 2025 02:49 PM (IST)
10 Sep 2025 02:49 PM (IST)भाषा विवाद पर बोलीं CM ममता बनर्जी, 'हम अपनी मातृभाषा बंगाली ही बोलेंगे...'
नेपाल की स्थिति पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "नेपाल में फंसे पर्यटकों की समस्या को मैं गंभीरता से लेती हूं। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि स्थिति सामान्य होने तक थोड़ा और धैर्य रखें। हम स्थिति पर लगातार नज़र रख रहे हैं और जल्द ही आप सभी को वापस ले आएंगे।
बंगाली भाषी प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम अपनी मातृभाषा, यानी बंगाली ही बोलेंगे। लेकिन हम दूसरी भाषाओं का भी सम्मान करते हैं। बंगाल लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को 5000 रुपये मिलेंगे"
10 Sep 2025 01:59 PM (IST)
10 Sep 2025 01:59 PM (IST)मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले 17 को PM मोदी का मध्यप्रदेश दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश दौरे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मध्य प्रदेश में निवेश संबंधी एक बड़ा आयोजन होने वाला है उसमें 17 तारीख को पीएम मोदी मध्य प्रदेश आ रहे हैं। मैंने उसी सिलसिले में कोलकाता के निवेशकों को मध्य प्रदेश में भी निवेश करने के लिए निमंत्रण देने की दृष्टि से आज यात्रा की है।
#WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश दौरे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मध्य प्रदेश में निवेश संबंधी एक बड़ा आयोजन होने वाला है उसमें 17 तारीख को पीएम मोदी मध्य प्रदेश आ रहे हैं। मैंने उसी सिलसिले में कोलकाता के निवेशकों को… pic.twitter.com/OBbUJQdREo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
10 Sep 2025 01:50 PM (IST)
10 Sep 2025 01:50 PM (IST)CM धामी ने PM मोदी के दौरे से पहले समीक्षा स्थल का निरीक्षण किया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे की तैयारियों की समीक्षा की और स्थलीय निरीक्षण किया।
#WATCH उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे की तैयारियों की समीक्षा की और स्थलीय निरीक्षण किया। pic.twitter.com/ymacPg4HGi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
10 Sep 2025 01:12 PM (IST)
10 Sep 2025 01:12 PM (IST)पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए हरियाणा से राहत सामग्री रवाना
हरियाणा के कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
#WATCH कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
(सोर्स: DIPR) https://t.co/BJxZDSAzXG pic.twitter.com/PLK8AEf5wk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
10 Sep 2025 12:24 PM (IST)
10 Sep 2025 12:24 PM (IST)रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा देश में वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की गूंज
UP के रायबरेली लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, " इस समय का मुख्य नारा है कि वोट चोर, गद्दी छोड़ और ये पूरे देश में साबित हो गया है। इसे हम हमेशा ऐसे साबित करते रहेंगे।"
#WATCH रायबरेली (यूपी): लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, " इस समय का मुख्य नारा है कि वोट चोर, गद्दी छोड़ और ये पूरे देश में साबित हो गया है। इसे हम हमेशा ऐसे साबित करते रहेंगे..." pic.twitter.com/ikbZSxBBEw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
10 Sep 2025 12:00 PM (IST)
10 Sep 2025 12:00 PM (IST)दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने IBHAS का औचक निरीक्षण किया
उन्होंने कहा, "IBHAS बहुत बड़ा सेंटर है जहां न्यूरो की समस्या को केटर किया जाता है। नॉर्थ एशिया का एक बड़ा सेंटर जहां रोजाना की ढाई-तीन हजार OPD होती है। लेकिन अफसूस इस बात का है कि इतनी बड़ी संपत्ति का पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं रखा। जब मुझे इस अस्पताल के संबंध में शिकायते मिली तो आज मेरा यहां पर आना हुआ। यहां पर MRI मशीन 2012 के बाद से नहीं है, सीटी स्कैन मशीन न होना, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की लिमिटेड अपॉर्चुनिटी होना हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है...हमने तय किया है कि हम IBHAS की नई इमारत बनाकर देंगे और इसी वित्तीय वर्ष में हम यहां पर जितनी मशीन की जरूरत है वो सब हम इसी वित्तीय वर्ष में देंगे।"
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने IBHAS का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा, "IBHAS बहुत बड़ा सेंटर है जहां न्यूरो की समस्या को केटर किया जाता है। नॉर्थ एशिया का एक बड़ा सेंटर जहां रोजाना की ढाई-तीन हजार OPD होती है। लेकिन अफसूस इस बात का है कि इतनी बड़ी संपत्ति… pic.twitter.com/rwX24VXZjh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
10 Sep 2025 11:45 AM (IST)
10 Sep 2025 11:45 AM (IST)पंजाब के राज्यपाल ने सीएम के स्वास्था के बारे में जानकारी मांगी
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा, "प्रधानमंत्री ने कल अपने दौरे के दौरान मुझसे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मांगी थी। उनकी स्वास्थ्य स्थिति अब बेहतर है। केंद्र सरकार पूरी स्थिति का आकलन करने के बाद पंजाब को राहत प्रदान करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने मुझे आश्वासन दिया है कि वे पंजाब को अधिकतम सहायता प्रदान करेंगे।
#WATCH मोहाली: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा, "प्रधानमंत्री ने कल अपने दौरे के दौरान मुझसे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मांगी थी। उनकी स्वास्थ्य स्थिति अब बेहतर है...केंद्र सरकार पूरी स्थिति का आकलन करने के बाद पंजाब को राहत प्रदान… pic.twitter.com/sto08gJ3hj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
10 Sep 2025 11:07 AM (IST)
10 Sep 2025 11:07 AM (IST)राहुल गांधी का लखनऊ एयरपोर्ट पर यूपी कांग्रेस के नेताओं ने स्वागत किया
उत्तर प्रदेश में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का लखनऊ हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का लखनऊ हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया।
(सोर्स: AICC) pic.twitter.com/qixwNMjlyf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
10 Sep 2025 10:31 AM (IST)
10 Sep 2025 10:31 AM (IST)दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक संदिग्ध ISIS आतंकवादी को पकड़ा
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में झारखंड के रांची के इस्लामनगर इलाके से एक संदिग्ध ISIS आतंकवादी अज़हर दानिश को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज था, जिसके आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही थी। उससे पूछताछ की जा रही है।
10 Sep 2025 09:53 AM (IST)
10 Sep 2025 09:53 AM (IST)नेपाली मीडिया आउटलेट कांतिपुर टीवी के मुख्यालय धुआं-धुआं
नेपाली मीडिया आउटलेट कांतिपुर टीवी के मुख्यालय से धुएं उठ रहा है, जिसे कल काठमांडू में विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद आग लगा दी गई थी। कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कल इस्तीफा दे दिया।
#WATCH नेपाल: नेपाली मीडिया आउटलेट कांतिपुर टीवी के मुख्यालय से धुएं उठ रहा है, जिसे कल काठमांडू में विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद आग लगा दी गई थी।
कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कल इस्तीफा दे दिया। pic.twitter.com/f9dgQkxZ9i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
10 Sep 2025 09:04 AM (IST)
10 Sep 2025 09:04 AM (IST)मॉरीशल के PM के लिए वाराणसी पूरी तरह से सजा-धजा कर तैयार किया
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के स्वागत के लिए वाराणसी पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री 11 सितंबर को वाराणसी में द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
#WATCH उत्तर प्रदेश | मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के स्वागत के लिए वाराणसी पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री 11 सितंबर को वाराणसी में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। pic.twitter.com/RgjqbdFFIo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
10 Sep 2025 09:02 AM (IST)
10 Sep 2025 09:02 AM (IST)नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था के अधीन कानून-व्यवस्था शाखा में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर 24×7 चालू रहेंगे, जिनके माध्यम से नागरिक सीधे सहायता प्राप्त कर सकेंगे: उत्तर प्रदेश सरकार
1- 0522-2390257
2- 0522-2724010
3- 9454401674
व्हाट्सएप- 9454401674
10 Sep 2025 08:30 AM (IST)
10 Sep 2025 08:30 AM (IST)नेपाल यात्रा पर जा रहे भारतीयों ने यात्राएं कैंसिल कीं
भोपाल की रहने वाली लता मिश्रा ने कहा, "हम पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए नेपाल जा रहे थे लेकिन वहां का माहौल खराब होने की वजह से प्लेन कैंसिल हो गया। हम 60 लोग हैं।अब हम वापस जा रहे हैं।"
#WATCH भोपाल की रहने वाली लता मिश्रा ने कहा, "हम पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए नेपाल जा रहे थे लेकिन वहां का माहौल खराब होने की वजह से प्लेन कैंसिल हो गया। हम 60 लोग हैं...अब हम वापस जा रहे हैं।" https://t.co/0WJReaMgP0 pic.twitter.com/wvt2sparZK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
10 Sep 2025 08:00 AM (IST)
10 Sep 2025 08:00 AM (IST)दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा, पानी धीरे-धीरे कम होने लगा
दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर घटा, बाढ़ का पानी धीरे-धीरे प्रभावित इलाकों से कम होने लगा है। आज सुबह मयूर बिहार इलाके में देखा गया कि अब पानी धीरे-धीरे कम होने लग गया है।
#WATCH दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर घटा, बाढ़ का पानी धीरे-धीरे प्रभावित इलाकों से कम होने लगा है।
ड्रोन वीडियो मयूर विहार इलाके से आज सुबह 6.55 बजे शूट की गई है। pic.twitter.com/ZJYecWunkD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
10 Sep 2025 07:30 AM (IST)
10 Sep 2025 07:30 AM (IST)नेपाल के काठमांडू शहर से नया वीडियो आया
नेपाल के काठमांडू शहर से आज सुबह नया वीडियो आया है। अगले आदेश तक कर्फ्यू लागू रहेगा। कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री ने कल इस्तीफा दे दिया।
#WATCH नेपाल: वीडियो आज सुबह काठमांडू शहर से है। अगले आदेश तक कर्फ्यू लागू रहेगा।
कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री ने कल इस्तीफा दे दिया। pic.twitter.com/X9WYXI8A0b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
10 Sep 2025 07:23 AM (IST)
10 Sep 2025 07:23 AM (IST)ओडिशा में भी जल्द शुरू हो सकती है SIR की प्रक्रिया
ओडिशा में जल्द ही शुरू होने वाली SIR पर बीजेडी नेता प्रताप जेना ने कहा, "राज्य में SIR एक बड़ा मुद्दा है। इस पर काफी चर्चा चल रही है। हम चाहते हैं कि एक सही मतदाता सूची आए। SIR को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद, मेरा मानना है कि वोट चोरी पर लगाम लगेगी।
#WATCH भुवनेश्वर, ओडिशा: ओडिशा में जल्द ही शुरू होने वाली SIR पर बीजेडी नेता प्रताप जेना ने कहा, "राज्य में SIR एक बड़ा मुद्दा है। इस पर काफी चर्चा चल रही है... हम चाहते हैं कि एक सही मतदाता सूची आए... SIR को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद, मेरा मानना… pic.twitter.com/RP34ff5kCM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
10 Sep 2025 07:21 AM (IST)
10 Sep 2025 07:21 AM (IST)ट्रंप और पुतिन के बीच बात-चीत इसी हफ्ते संभव
वाशिंगटन, डीसी में यह पूछे जाने पर कि वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कब बात करेंगे, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "यह ज़रूर होगा। हमारे पास वह मुद्दा और गाजा मुद्दा दोनों हैं। हम दोनों का समाधान चाहते हैं। यह (राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत) इसी हफ़्ते या अगले हफ़्ते की शुरुआत में होगी।"
वाशिंगटन, डीसी | यह पूछे जाने पर कि वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कब बात करेंगे, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "यह ज़रूर होगा। हमारे पास वह मुद्दा और गाजा मुद्दा दोनों हैं। हम दोनों का समाधान चाहते हैं... यह (राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत) इसी हफ़्ते या अगले हफ़्ते… pic.twitter.com/rNgWngzLLk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2025
Aaj ki taaja khabar 10 september 2025 live updates today latest and breaking news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
May 30, 2026 | 05:09 PMलोगों ने जूते मारे, शर्ट फाड़ा…अभिषेक बनर्जी को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने किसी तरह बचाई जान- देखें VIDEO
May 30, 2026 | 05:07 PMविनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
May 30, 2026 | 05:06 PMगोंदिया जिले की इस तहसील में बस के लिए तरस रहे लोग, कई गांवाें में सिर्फ वोटिंग के दिन दिखती है ‘लाल परी’
May 30, 2026 | 05:05 PMक्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PMRRB Grade 3 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6055 पदों के लिए टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया
May 30, 2026 | 05:02 PMकान्हा में बाघ के शावकों की अटखेलियों ने मोहा मन, वन्यजीवों के लिए बनाए गए जल स्रोत बने जीवनदायिनी
May 30, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














