लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
09 Sep 2025 01:36 PM (IST)
काठमांडू में हिंसक प्रदर्शन जारी रहने के बीच प्रदर्शनकारियों ने जनकपुर में सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यालयों, मुख्यमंत्री कार्यालय और इमारतों में आग लगा दी। काठमांडू में प्रदर्शनकारी कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
#WATCH नेपाल: काठमांडू में हिंसक प्रदर्शन जारी रहने के बीच प्रदर्शनकारियों ने जनकपुर में सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यालयों, मुख्यमंत्री कार्यालय और इमारतों में आग लगा दी।
काठमांडू में प्रदर्शनकारी कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। pic.twitter.com/665Ea3pbNB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
09 Sep 2025 01:09 PM (IST)
मिल रही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब नेपाल में विरोध प्रदर्शन को राजनीतिक बल मिला है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के 21 सांसदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। रवि लामिछाने की अगुवाई में पहली बार चुनाव जीतकर आई इस पार्टी ने हमेशा ही विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है। पार्टी का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में संसद को भंग कर नए चुनाव कराने चाहिए ताकि जनता को सही विकल्प मिल सके। इस कदम को ओली सरकार पर दबाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है।
09 Sep 2025 01:01 PM (IST)
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
दिल्ली | समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
(तस्वीर: संसद टीवी) pic.twitter.com/yh70nPNImf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
09 Sep 2025 12:51 PM (IST)
दिल्ली के मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज को धमकी भरा मेल मिला है जिसमें बम होने की चेतावनी दी गई थी। घटना के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दल और दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की जांच अभी जारी है।
09 Sep 2025 12:40 PM (IST)
नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने आज शाम एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। ओली ने लिखा-
"मैं स्थिति का आकलन करने और एक सार्थक निष्कर्ष निकालने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहा हूं। इसके लिए, मैंने आज शाम 6 बजे एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। मैं सभी भाइयों और बहनों से विनम्र अनुरोध करता हूं कि इस कठिन परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें।"
नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने आज शाम एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
"मैं स्थिति का आकलन करने और एक सार्थक निष्कर्ष निकालने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहा हूं। इसके लिए, मैंने आज शाम 6 बजे एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। मैं सभी भाइयों और बहनों से विनम्र अनुरोध… pic.twitter.com/8rZfgbIeG0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
09 Sep 2025 12:29 PM (IST)
नेपाल में लोगों का विरोध प्रदर्शन तेजी से बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने विदेश मंत्री आरजू के घर में आग लगा दी है। धनगढ़ी में स्थित विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा के घर को आग के हवाले कर दिया गया है।
09 Sep 2025 11:54 AM (IST)
बस्ती (यूपी): यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि पूजन किया और सरस्वती शिशु मंदिर का उद्घाटन किया।
#WATCH बस्ती (यूपी): यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि पूजन किया और सरस्वती शिशु मंदिर का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/qXPX9XGuZQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
09 Sep 2025 11:40 AM (IST)
स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल के इस्तीफे की खबरें सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि मौजूदा हालात में सरकार का हिस्सा बने रहना उचित नहीं है। इसी बीच, नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा ने भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है।
09 Sep 2025 11:28 AM (IST)
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे।
(सोर्स: संसद टीवी) pic.twitter.com/4lI280Q01g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
09 Sep 2025 11:14 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे। पोलिंग बूथ पर एक-दूसरे का हाथ पकड़े दिखे गडकरी और खरगे।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे।
(सोर्स: संसद टीवी) pic.twitter.com/S5ajV4GExz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
09 Sep 2025 11:06 AM (IST)
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालने संसद भवन पहुंचीं।
#WATCH | Delhi | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra arrives at the Parliament House to cast her vote for the Vice Presidential election.
(Source: Sansad TV) pic.twitter.com/T63dJCvDxE
— ANI (@ANI) September 9, 2025
09 Sep 2025 11:04 AM (IST)
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारा पूरा समर्थन बी. सुदर्शन रेड्डी साहब को है।”
#WATCH गया, बिहार: उपराष्ट्रपति चुनाव पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "...हमारा पूरा समर्थन बी. सुदर्शन रेड्डी साहब को है।" pic.twitter.com/Poaku0B8u4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
09 Sep 2025 10:43 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "बाढ़ और भूस्खलन के बाद स्थिति की समीक्षा करने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हो रहा हूं। भारत सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।"
09 Sep 2025 10:31 AM (IST)
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट करने के बाद एक्स पर तस्वीर शेयर की है।
Voted in the 2025 Vice President election. pic.twitter.com/soCoJJmHSI
— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2025
09 Sep 2025 10:04 AM (IST)
उपराष्ट्रपति चुनाव का पहला वोट पीएम मोदी ने डाल दिया है। अब इसके बाद सभी सांसद वोटिंग करेंगे। आज शाम को भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा।
09 Sep 2025 09:59 AM (IST)
पीएम मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं। अब कुछ ही देर में वोटिंग का सिलसिला भी चालू होगा। केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह ने कहा, “हम चुनाव जरूर जीतेंगे। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में नक्सलवाद एक बड़ी समस्या थी और विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के एक फैसले की वजह से वहां काफी समस्याएं पैदा हो गईं।”
09 Sep 2025 09:00 AM (IST)
एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले आज सुबह लोधी रोड स्थित श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।
09 Sep 2025 08:34 AM (IST)
उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र की पंजाबी बस्ती में सोमवार देर रात एक चार मंजिला बिल्डिंग ढह गई। घटना के समय यह इमारत खाली थी। घटना के बाद बगल वाली बिल्डिंग में रहने वाले 14 लोगों को दमकल कर्मियों द्वारा रेस्क्यू किया गया, इनमें कुछ के घायल होने की खबर है।
09 Sep 2025 07:34 AM (IST)
दिल्ली के यमुना विहार इलाके में बने पिज्जा हट के ग्राउंड फ्लोर पर AC के कंप्रेसर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसें 5 लोग घायल हो गए हैं। फायर विभाग के मुताबिक, बीती रात उन्हें जानकारी मिली थी जिसके बाद फायर की 3 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया था।
A blast occurred in the AC compressor on the ground floor of a food outlet in Yamuna Vihar late last night. The Delhi Fire Service received the call and immediately dispatched about three fire engines to the spot. Five people sustained injuries in the incident and were admitted…
— ANI (@ANI) September 9, 2025
09 Sep 2025 06:51 AM (IST)
नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाए बैन को वापस ले लिया है। हिंसक प्रदर्शनों में 20 की मौत हो चुकी है जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
09 Sep 2025 06:45 AM (IST)
इजराइल के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और इजराइल के साथ खड़े होने और सभी के लिए खतरा बने आतंक के अभिशाप के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
09 Sep 2025 06:40 AM (IST)
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे अपना वोट डालेंगे और इसके बाद वो पंजाब और हिमाचल के लिए रवाना होंगे।
Aaj Ki Taza Khabar: उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन एक तरफ हैं तो इंडिया गठबंधन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी दूसरी ओर हैं। आज शाम तक चुनाव के नतीजे भी सामने आ जाएंगे।